फसल बीमा को लेकर गलतफहमी है? यहां दूर कर लीजिए
फसल बीमा का प्रीमियम तो भर दिया, लेकिन कई सवाल अभी भी दिमाग में घूम रहे हैं? आप ऐसे अकेले किसान नहीं हैं। जी हाँ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना यानी PMFBY से जुड़े ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब ज्यादातर किसानों को ठीक से पता नहीं होते।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरकार के एग्रीकल्चर इंडिया हैंडल ने हाल ही में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के इन्हीं सवालों के जवाब दिए हैं। खेती से जुड़ी योजनाओं और घोषणाओं की जानकारी अक्सर इसी हैंडल के जरिए सामने आती है। नीचे उन्हीं सवालों को आसान भाषा में समझते हैं।
बुवाई से पहले नुकसान हो तो क्या बीमा मिलेगा?
Crop Insurance 3 Protection Stages Explained : किसानों की सबसे बड़ी गलतफहमी यही है। बहुत से किसान मानते हैं कि फसल बीमा (Crop Insurance) तभी काम आता है जब बुवाई के बाद खड़ी फसल खराब हो। लेजिन किसानों की यह सोच पूरी तरह सही नहीं है।
एग्रीकल्चर इंडिया के मुताबिक, कई बार मौसम खराब होने की वजह से बुवाई हो ही नहीं पाती। ऐसे में भी किसानों को इस स्कीम के तहत कवर किया जाता है। इसके अलावा खड़ी फसल को नुकसान होने पर तो कवरेज मिलता ही है, यदि कटाई के बाद भी यदि फसल खराब हो जाती है तो वो भी बीमा क्लेम के दायरे में आती है ।
फसल बीमा योजना में तीन स्टेज कवर होती हैं — बुवाई न हो पाना, खड़ी फसल में नुकसान, और कटाई के बाद का नुकसान।
योजना का दायरा कितना बढ़ा है
अब सवाल यह है कि यह स्कीम कितने किसानों तक पहुंच रही है। सरकारी आंकड़े बताते हैं, फसल बीमा योजना का कवरेज साल 2022-23 के मुकाबले 32 प्रतिशत बढ़ा है।
यह आंकड़ा अपने आप में बड़ी बात है, क्योंकि इतने कम समय में इतनी बढ़ोतरी आसान नहीं होती। इसी साल से बिहार और पश्चिम बंगाल के किसानों को भी इस योजना का फायदा मिलना शुरू हो चुका है, जो पहले इसमें शामिल नहीं थे।
अभी यह साफ नहीं है कि आने वाले सीजन में और किन राज्यों को जोड़ा जाएगा। तस्वीर आने वाले वक्त में और साफ हो सकती है।
क्या हर काम के लिए सरकारी दफ्तर जाना पड़ेगा
नहीं, बिल्कुल नहीं। डिजिटल इंडिया का असर फसल बीमा योजना पर भी साफ दिखता है। रजिस्ट्रेशन हो, शिकायत हो या क्लेम का स्टेटस – सब कुछ ऑनलाइन किया जा सकता है।
जिन्हें कोई सवाल पूछना हो या दिक्कत आ रही हो, उनके लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 14447 जारी किया है। एक कॉल पर जानकारी मिल सकती है, दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं।
फसल बीमा का पैसा घर बैठे कैसे चेक करें
यह सबसे काम की जानकारी है। खाते में पैसा आया या नहीं, यह पता लगाने का पूरा प्रोसेस बेहद आसान है।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmfby.gov.in पर जाएं
- होम पेज पर “फार्मर्स कॉर्नर” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें
- इसके बाद “क्लेम स्टेटस” या “एप्लीकेशन स्टेटस” विकल्प चुनें
- संबंधित साल और सीजन सिलेक्ट करें, स्क्रीन पर पूरी जानकारी आ जाएगी
बस इतना ही। न कोई फॉर्म भरना, न कहीं जाना।
किसानों के लिए ध्यान देने वाली बातें
फसल बीमा को लेकर बनी गलतफहमियां अक्सर क्लेम न लेने की वजह बन जाती हैं, इसलिए सही जानकारी रखना ही सबसे बड़ा फायदा है। बुवाई न हो पाने से लेकर कटाई के बाद तक, हर स्टेज पर नुकसान का दावा बनता है, यह बात याद रखिए। पैसे का स्टेटस चेक करने के लिए बार-बार दफ्तर जाने की जगह पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 14447 का इस्तेमाल कीजिए, वक्त भी बचेगा और जवाब भी जल्दी मिलेगा।
ये भी जाने –PM फसल बीमा में बड़ा बदलाव! अब AI और नई टेक्नोलॉजी से तय होगा फसल नुकसान, क्लेम मिलेगा जल्दी
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले किसानों के सवाल और उनके जवाब (FAQs):–
नहीं, बुवाई न हो पाने, खड़ी फसल को नुकसान होने और कटाई के बाद के नुकसान, तीनों स्थितियां योजना में शामिल हैं।
pmfby.gov.in पर जाकर फार्मर्स कॉर्नर से मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए लॉगिन करें, फिर क्लेम स्टेटस विकल्प से जानकारी देखें।
इसके लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 14447 जारी किया है, यहां से सवालों के जवाब मिल सकते हैं।
हां, सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2022-23 के मुकाबले कवरेज में 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, और बिहार-पश्चिम बंगाल भी इससे जुड़ चुके हैं।
नहीं, रजिस्ट्रेशन से लेकर क्लेम स्टेटस तक सारा काम ऑनलाइन किया जा सकता है।
ये भी जाने – PMFBY Update- किसानों की गलत बीमा पॉलिसी पर अब होगी कार्रवाई, कृषि आयुक्त का सख्त आदेश
Advertisement






