Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में मानसून अभी थमा नहीं है, बल्कि अगले हफ्ते फिर जोर पकड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ताजा जानकारी के मुताबिक 7 से 10 अगस्त के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। वजह है उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र और मानसून ट्रफ लाइन का उत्तरी राजस्थान से गुजरना, जो अपनी सामान्य स्थिति में है।
पिछले 24 घंटों में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश
बारिश की शुरुआत तो पहले ही हो चुकी है। दौसा, डीडवाना, हनुमानगढ़, कोटा और सिरोही समेत 12 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश बारिश मंडावर, दौसा में 107 mm दर्ज।
आज इन इलाकों में हो सकती है तेज बारिश
आपके इलाके में आज मौसम कैसा रहेगा, यह जानना जरूरी है। भरतपुर, जयपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में आज मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना है। भरतपुर संभाग में तो कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।
5 अगस्त को भी उत्तर-पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है। यानी अगले एक-दो दिन राहत की उम्मीद कम ही है।
6 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में 6-7 अगस्त से एक नया परिसंचरण तंत्र बनने की प्रबल संभावना है। इसका सीधा असर यह होगा कि मानसून फिर सक्रिय हो जाएगा और बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।
इसी सिलसिले में 7 से 10 अगस्त के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी या अतिभारी बारिश का अनुमान जताया गया है। किसानों और आम लोगों दोनों के लिए यह अवधि सतर्क रहने वाली है।
जोधपुर-बीकानेर संभाग में क्या रहेगा हाल
पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर थोड़ी अलग है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 दिन बारिश की गतिविधियां कम रहने का अनुमान है। लेकिन 7-9 अगस्त को यहां भी फिर बारिश बढ़ सकती है।
अभी यह साफ नहीं है कि किस जिले में कितनी बारिश दर्ज होगी, यह मौसम विभाग के आने वाले अपडेट से ही पता चलेगा।
अभी क्या सावधानी बरतें
अगर आप भरतपुर, कोटा, जयपुर या अजमेर संभाग में रहते हैं, तो 7 से 10 अगस्त के लिए पहले से तैयारी कर लें। जलभराव वाले इलाकों में बेवजह न निकलें, और मौसम विभाग के अपडेट पर नजर बनाए रखें। किसान भी अपनी फसल और खेत की स्थिति के हिसाब से जरूरी इंतजाम पहले ही कर लें।
सोर्स – मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर
Advertisement






