Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » मौसम » Rajasthan Monsoon Update : 28 जुलाई से 2 अगस्त तक कई जिलों में अतिभारी वर्षा की चेतावनी

Rajasthan Monsoon Update : 28 जुलाई से 2 अगस्त तक कई जिलों में अतिभारी वर्षा की चेतावनी

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

राजस्थान मानसून अपडेट 28 जुलाई 2026 : पूर्वी भारत के ऊपर बना गहरा अवदाब (Deep Depression) पूर्वी राजस्थान में आज से व पश्चिमी राजस्थान में 30 जुलाई से भारी बारिश गतिविधियां।


•⁠ ⁠उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी व आसपास के लगे पश्चिम बंगाल, उत्तरी उड़ीसा तट पर आज भी गहरा अवदाब (Deep Depression) बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन आज सामान्य स्थिति से होकर गुजर रही है।

Advertisement

•⁠ ⁠आज 28 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

•⁠ ⁠कल 29 जुलाई से कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

•⁠ ⁠30 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान भी पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश भागों में मध्यम से तेज बारिश होने तथा कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

•⁠ ⁠पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी 30 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान पुनः मानसून सक्रिय होने तथा कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

इसे भी देखें – आज का मौसम: दिल्ली-यूपी-राजस्थान समेत इन 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर
भारत मौसम विज्ञान विभाग

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।