Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » कृषि समाचार » किसानों को राहत: राजस्थान के हर खेत को मिलेगा अब सिंचाई का पानी, केंद्र सरकार ने दी ₹16.50 करोड़ की मदद

किसानों को राहत: राजस्थान के हर खेत को मिलेगा अब सिंचाई का पानी, केंद्र सरकार ने दी ₹16.50 करोड़ की मदद

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

Rajasthan Irrigation Water : जल शक्ति मंत्रालय ने ‘हर खेत को पानी’ (Water for every field) मिशन के तहत जल संसाधन विभाग को 16.50 करोड़ रुपए की केंद्रीय सहायता राशि जारी की है। यह राशि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली किश्त के रूप में मिली है, इससे प्रदेश के लाखों किसानों को फ़ायदा मिल सकेगा।

खेतों की प्यास बुझाने वाला अभियान

यह धनराशि कोटा, बूंदी और टोंक जिलों में चल रहे 84 रिपेयर-रिनोवेशन-रेस्टोरेशन कार्यों को गति देने में इस्तेमाल की जाएगी। राजस्थान सरकार इन कार्यों में 40% की हिस्सेदारी निभाते हुए 11 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च करेगी। इस तरह कुल 27.50 करोड़ रुपए की लागत से ये कार्य संपन्न होंगे।

Advertisement

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने स्पष्ट किया कि इन कार्यों की मंजूरी 11 सितंबर 2024 को दी गई थी। इन प्रयासों से लगभग 4,404 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई फिर से शुरू हो सकेगी और 2.16 लाख से अधिक किसान परिवारों को सीधे लाभ पहुंचेगा।

Advertisement

परियोजना की कुल लागत 142.92 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है, जिसमें से 85.75 करोड़ केंद्र सरकार और 57.17 करोड़ राज्य सरकार वहन करेगी। वर्ष 2024-25 के दौरान पहले ही 15 करोड़ रुपए की केंद्रीय सहायता जारी हो चुकी है और अब तक 65% कार्यों की प्रगति भी पूरी हो चुकी है।

इसे भी पढ़े – हनुमानगढ़ : नकली खाद फैक्ट्रियों पर फिर पड़ा छापा, 27 उत्पादों की बिक्री पर लगाई रोक

किसानों के जीवन में लौटेगी हरियाली

सुरेश सिंह रावत ने अपने वक्तव्य में कहा, “हर खेत तक पानी पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। यह योजना सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों के भविष्य को संवारने का अभियान है।”

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों की भी सराहना की, जिनके सतत प्रयासों से ये धनराशि स्वीकृत हुई और कार्यों को नई रफ्तार मिली।इस योजना के क्रियान्वयन से जहां सिंचित भूमि का दायरा बढ़ेगा, वहीं इससे कृषि उत्पादन और किसानों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़े – भारत की जलनीति में बड़ा बदलाव: सिंधु-चिनाब का पानी राजस्थान तक लाने की योजना शुरू

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।