Union Budget 2026 : 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट 2026 पेश किया, आज के बजट में खेती-किसानी के क्षेत्र में एक डिजिटल क्रांति का रास्ता साफ हो गया। सरकार ने Bharat Vistaar नामक एक Multilingual AI Tool लॉन्च करने की घोषणा की, जो Agristack Portal और ICAR की कृषि पद्धतियों को Advanced AI System के साथ जोड़ेगा। यह प्लेटफॉर्म उन 46.1% लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो खेती पर निर्भर हैं, और इसका मकसद खेती की Agricultural Productivity बढ़ाना और जोखिम कम करना है।
AI से स्मार्ट खेती: भारत विस्तार कैसे करेगा काम?
Bharat Vistaar प्लेटफॉर्म सिर्फ एक टूल नहीं, बल्कि किसानों के लिए एक डिजिटल सलाहकार होगा। यह Indian Council of Agricultural Research – ICAR के प्रैक्टिस पैकेजों को Agristack Portals से मिलाकर काम करेगा। किसानों को फसलों, मौसम और बाजारों के बारे में Customized Advice मिलेगी, जिससे वे बेहतर फैसले ले सकेंगे। यह खास तौर पर छोटे किसानों की मदद के लिए डिजाइन किया गया है ताकि विकसित भारत के लक्ष्यों के साथ तालमेल बिठाया जा सके।
वित्त मंत्री के मुताबिक, इन कृषि-केंद्रित उपायों ने लगभग 7% Growth Rate में योगदान दिया है। इससे ग्रामीण गरीबी कम करने में काफी प्रगति हुई है और खेती-बाड़ी वाले इलाकों में लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाया गया है। सरकार का फोकस किसानों की खरीदने की शक्ति को मजबूत करने और कृषि समुदायों को यूनिवर्सल सेवाएं देने पर है।
नारियल, काजू और चंदन की खेती पर विशेष ध्यान
सरकार ने उच्च मूल्य वाली फसलें को बढ़ावा देने का बड़ा प्लान तैयार किया है। नारियल संवर्धन योजना के तहत नारियल उगाने वाले मुख्य राज्यों में गैर-उत्पादक पेड़ों की जगह नए पौधे या किस्में लगाई जाएंगी। यह योजना उन किसानों के लिए फायदेमंद होगी जो पारंपरिक खेती से हटकर ज्यादा कमाई वाली फसलों की ओर बढ़ना चाहते हैं।
काजू और कोकोआ के क्षेत्र में भी बड़ी घोषणा हुई है। सरकार कच्चे काजू और कोकोआ के उत्पादन और प्रसंस्करण (Production and Processing) में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक खास प्रोग्राम शुरू करेगी। इस पहल का मकसद Export Competition बढ़ाना और 2030 तक भारतीय काजू और भारतीय कोकोआ को प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड में बदलना है। यह वैल्यू एडिशन और ब्रांडिंग को मजबूत करने पर भी ध्यान देगा।
चंदन जो भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा है, उसकी विरासत को बचाने के लिए केंद्र सरकार राज्यों के साथ पार्टनरशिप करेगी। चंदन के इकोसिस्टम की शान को वापस लाने के लिए खेती और प्रसंस्करण दोनों पर फोकस किया जाएगा।
पशुपालन और स्वास्थ्य क्षेत्र में नए कदम
पशुधन क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार ने क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी कार्यक्रम का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत पशुधन किसान उत्पादक संगठन (FPOs) को प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे पशुपालकों को आर्थिक मदद मिलेगी और ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए मौके पैदा होंगे।
स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण घोषणा यह भी है कि सरकार 1,000 से ज्यादा मान्यता प्राप्त भारतीय क्लिनिकल ट्रायल साइटों का एक नेटवर्क बनाएगी। इससे मेडिकल रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा और नई दवाइयों के विकास में तेजी आएगी।
Advertisement






