किसानों के लिए बड़ी खबर! पीएम किसान सम्मान निधि योजना ने 24 फरवरी 2025 को अपने सात साल पूरे कर लिए। PM Kisan Samman Nidhi योजना के अधिकारी X हैंडल पर PM Kisan के 7 वर्ष पूरे करने पर इसकी जानकारी दी गई।
लेकिन अब करोड़ों किसानों के मन में एक ही सवाल है की योजना की 22वीं किस्त कब आएगी? क्या होली से पहले ₹2000 खाते में आ जाएंगे? हालांकि कुछ मीडिया पोस्ट में हर रोज योजना की किस्त जारी होने को लेकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है और अनुमान के आधार पर अलग-अलग तारीख़ें बताई जा रही है, लेकिन हम आपको बता दें कि अभी तक 22वीं किस्त को लेकर सरकार की तरफ़ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इतना अभी तक जारी किस्तों की टाइमलाइन को देखने तो मार्च में योजना के जारी होने की पूरी संभावना है, जैसे ही आधिकारिक तारीख़ का ऐलान होगा हम आपको अपडेट कर देंगे ।
सात साल में ₹3.9 लाख करोड़ बांटे
पिछले दस साल से कृषि नीतियों को करीब से कवर करने वाले हमारे संवाददाता बताते हैं कि यह योजना फरवरी 2019 में शुरू हुई थी। तब से अब तक केंद्र सरकार की इस फ्लैगशिप योजना के तहत 3.9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा सीधे किसानों के बैंक खाते में भेज चुकी है। यह रकम 100% केंद्र सरकार देती है , यानी इसमें राज्य सरकार की कोई भागीदारी नहीं होती । हालांकि कुछ राज्यों में इस योजना की तर्ज पर अलग से 1000 से 3 हज़ार रुपये की राशि किस्तों में भेजी जा रही है ।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा हर पात्र किसान को साल में ₹6,000 मिलते हैं! जो की किसानों को दो-दो हज़ार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते है । ये पैसा किसान को सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में आता है। कोई बिचौलिया नहीं, कोई दलाली नहीं।
21वीं किस्त नवंबर 2025 में आई थी
पिछली यानी 21वीं किस्त नवंबर 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयंबटूर, तमिलनाडु से जारी की थी। उस वक्त 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में ₹18,000 करोड़ से अधिक एक झटके में पहुंच गए।
उससे पहले अगस्त 2025 में 20वीं किस्त आई थी, जिसमें 9.8 करोड़ किसान लाभान्वित हुए। खास बात — इनमें 2.4 करोड़ महिला किसान भी थीं।
होली से पहले आएगी किस्त? अभी कोई ऐलान नहीं
अब सबसे बड़ा सवाल क्या होली से पहले किसानों के खाते में आएगी योजना की 22वीं किस्त? तो जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज यानी 26 फरवरी 2026 तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है। होली नजदीक है और किसानों को उम्मीद है कि त्योहार से पहले पैसा आ जाए, लेकिन फिलहाल यह सिर्फ उम्मीद है, पक्की खबर नहीं।
राजस्थान के सीकर, नागौर और बाड़मेर जैसे इलाकों के छोटे किसानों के लिए यह ₹2,000 की किस्त बीज और खाद खरीदने में सीधे काम आती है। रबी की फसल के इस मौसम में पैसा मिले तो राहत जरूर होगी।
e-KYC नहीं किया? तो किस्त रुक सकती है!
अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं करवाई है तो सावधान हो जाइए। बिना e-KYC के किस्त खाते में नहीं आएगी। सरकार ने 2023 में फेस ऑथेंटिकेशन फीचर जोड़ा है, यानी अब दूर-दराज के गांव के किसान भी बिना OTP या अंगूठे की जरूरत के मोबाइल से ही e-KYC कर सकते हैं।
पीएम किसान ऐप 24 फरवरी 2020 को लॉन्च हुआ था। इस पर आप खुद रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं और e-KYC भी पूरी कर सकते हैं।
अपना स्टेटस ऐसे चेक करें
किस्त मिली या नहीं, यह जानने के लिए pmkisan.gov.in पर जाएं या पीएम किसान मोबाइल ऐप खोलें। ‘Beneficiary Status’ में अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें – पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।
आगे क्या?
जैसे ही सरकार 22वीं किस्त की तारीख का ऐलान करेगी, हम सबसे पहले आपको बताएंगे। तब तक अपनी e-KYC पूरी रखें, बैंक खाता आधार से जुड़ा हो – और नजर रखें pmkisan.gov.in पर।
Advertisement






