Wheat Procurement 2026: किसान भाइयों, अगर आपने भी अपने खेत में गेहूं की फसल की बो रखी है और इस बार आप MSP पर बेचने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। राजस्थान में रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए Wheat Procurement का बिगुल बज चुका है। 1 फरवरी 2026 से पंजीकरण शुरू हो जाएगा, लेकिन आपकी एक छोटी सी गलती की वजह से आपकी उपज का भुगतान अटक सकता है। डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि इस बार Jan Aadhaar Card अपडेट होना जरूरी है, वरना बैंक खाते में पैसे नहीं आएंगे। हनुमानगढ़ जिले में इस बार गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 66 ख़रीद केंद्र खोले जा रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार खरीद का जिम्मा सिर्फ एफसीआई और राजफेड को नहीं, बल्कि एक नई एजेंसी को भी दिया गया है?
कब और कैसे होगा पंजीकरण?
जो भी किसान साथी इस बार गेहूं की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के इंच्छुक है उन्हें अपना ऑनलाइन पंजीयन करवाना होगा. ऑनलाइन पंजीयन (Farmer Registration) की प्रक्रिया 1 फरवरी 2026 से शुरू होकर 25 जून 2026 तक जारी रहेगी। इसके लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की वेबसाइट https://food.rajasthan.gov.in पर “गेहूं खरीद हेतु किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल” लिंक मिलेगा।
आप ऑनलाइन पंजीयन का कार्य खुद घर बैठे या नजदीकी ई-मित्र केंद्र से भी करवा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, पुराना या गलत जन आधार यहां नहीं चलेगा। अद्यतन (Jan Aadhaar Card) अनिवार्य है। अगर आपके पास नहीं है, तो अभी से बनवा लें, नहीं तो पंजीकरण अधूरा रह जाएगा।

भुगतान कहां मिलेगा?
सबसे अहम बात-पैसे कैसे आएंगे? सरकार साफ कर चुकी है कि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के तहत पैसे सीधे उसी बैंक खाते में जाएंगे जो आपके जन आधार से जुड़ा होगा। अगर आपने किसी और खाते का इंतजाम किया है, तो अभी जन आधार में बैंक अकाउंट अपडेट करवा लें।
साथ ही इस बार आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS Alert के जरिए खरीद से जुड़ी हर जानकारी समय-समय पर भेजी जाएगी। इसलिए मोबाइल नंबर भी सही-सही भरें।
कब शुरू होगी खरीद और कहां बेचें?
जिले में पंजीकरण का काम 1 फरवरी से शुरू हो रहा है, लेकिन गेहूं की खरीदी (Wheat Purchase) का काम 10 मार्च 2026 से शुरू होकर 30 जून 2026 तक चलेगी।
हनुमानगढ़ जिले में इस बार कुल 66 खड़ी केंद्र (Procurement Centers) खोले गए हैं, जबकि पूरे राज्य में 383 केंद्र होंगे। अपने नजदीकी केंद्र की सूची आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://food.rajasthan.gov.in पर मिल जाएगी।
गेहूं का समर्थन मूल्य 2026-27 कितना है?
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस बार सरकार द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। यह कीमत पूरे सीजन में बरकरार रहेगी।
इस बार नया क्या है?
हर साल एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम), राजफेड, तिलम संघ, नाफेड और एनसीसीएफ ही खरीदते थे। लेकिन इस बार इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है- Rajasthan State Food & Civil Supplies Corporation यानी अब किसानों के पास एक और विकल्प मौजूद होगा। इस व्यवस्था पर अमल के लिए जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बुधवार को श्रमिक संगठनों की बैठक भी ली थी।
हेल्पलाइन नंबर
पंजीकरण में दिक्कत आए या कोई सवाल हो तो आप Toll Free Helpline नंबर 14435 पर राजकीय कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया की पूरी डिटेल्स वेबसाइट पर उपलब्ध है।
FAQs: किसानों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-जवाब
नहीं। जन आधार कार्ड अनिवार्य है और वह भी अद्यतन (अपडेटेड) होना चाहिए। बिना इसके पंजीकरण संभव नहीं है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 फरवरी 2026 से शुरू होकर 25 जून 2026 तक चलेगी।
पैसे सिर्फ जन आधार से लिंक्ड बैंक अकाउंट में ही आएंगे। अगर खाता नहीं जुड़ा है तो [DBT] फेल हो जाएगा। अभी से संबंधित बैंक शाखा से संपर्क करें।
इस बार FCI, राजफेड, तिलम संघ, नाफेड, एनसीसीएफ के अलावा Rajasthan State Food Corporation भी खरीद करेगी।
साल 2026 के लिए गेहूं का एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय है।
Advertisement






