Rajasthan Govt Jobs Alert 2026: अगर आप राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। RPSC के जरिए राज्य में निकलने वाली बड़ी भर्तियों का इंतजार फरवरी 2026 तक का है। राजस्थान सरकार 2026-27 का बजट (Budget) आते ही आरएएस, चिकित्सा शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा जैसे विभागों से नई Government Jobs की अभ्यर्थनाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। लेकिन सवाल ये है कि बजट में कितनी भर्तियों का रास्ता साफ होगा?
फरवरी 2026 बजट में कितनी भर्तियां निकालेगी सरकार ?
राजस्थान सरकार का नया बजट फरवरी में पेश होगा। इस बजट में नई भर्तियों की घोषणा होने के बाद कार्मिक विभाग और संबंधित सरकारी विभाग [RPSC] को अभ्यर्थनाएं भेजने में जुट जाएंगे। आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा, कॉलेज लेक्चरर, स्कूल व्याख्याता, कृषि, कारागार, कनिष्ठ लेखाकार और अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
लेकिन सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों का एक ही सवाल है कि आख़िर इस बार के बजट में सरकार कितनी नई भर्तियों की घोषणा करेगी. बीते सालों की भर्तियों के आकड़ों पर नज़र डाले तो किसी साल में 18 हजार पदों पर भर्तिया निकली , तो वहीं कुछ साल ऐसे भी आए जिनमे 6 हजार से ऊपर भर्तिया नहीं निकल पाई ।
8 सालों का रिकॉर्ड: कब कितनी भर्तियां?
| वर्ष | कुल भर्तियां (संख्या में) | नोट |
|---|---|---|
| 2018 | 18,000 | अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा |
| 2019 | 12,500 | – |
| 2020 | 8,100 | कोरोना काल का असर |
| 2021 | 6,540 | सबसे कम भर्तियां |
| 2022 | 10,300 | रिकवरी शुरू |
| 2023 | 17,350 | दूसरा सबसे बड़ा साल |
| 2024 | 11,205 | – |
| 2025 | 13,394 | वर्तमान साल |
आरएएस भर्ती का विशेष ब्योरा
RAS Exam हर युवा का सपना होता है। 2024 में आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा के लिए 1096 पदों की अभ्यर्थना मिली थी। अब 2025-26 की भर्ती की उम्मीद है। अनुमान है कि इस बार 700 से 900 पदों तक की घोषणा हो सकती है। हालांकि, अंतिम आंकड़ा बजट और विभागों की जरूरत पर निर्भर करेगा। यह भर्ती राज्य प्रशासनिक सेवा का द्वार है, इसलिए इस पर सबसे ज्यादा नजर रहती है।
| भर्ती वर्ष | पदों की संख्या | स्थिति |
|---|---|---|
| आरएएस 2024 | 1,096 पद | अभ्यर्थना मिल चुकी है |
| आरएएस 2025-26 | 700-900 पद (अनुमानित) | बजट घोषणा का इंतजार |
पिछले साल मिले थे ये पद
2025 में जिन भर्तियों को मंजूरी मिली, उनमें कुछ प्रमुख नाम हैं। Rajasthan Education Department से स्कूल शिक्षा विभाग में प्राध्यापक एवं कोच के 3225 पद और माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक के 6500 पद मिले। पशुपालन विभाग ने 1100 पशु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को हरी झंडी दी।
गृह रक्षा विभाग में उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर के 1015 पद मिले। कृषि विभाग ने सहायक कृषि अभियंता के 281 पद दिए। कॉलेज शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य के 574 पद मिले। इसके अलावा जलदाय विभाग में जूनियर केमिस्ट के 13 पद, ऊर्जा विभाग में सहायक विद्युत निरीक्षक के 9 पद और आयुर्वेद विभाग में लेक्चरर आयुर्वेद के 8 पद भी शामिल रहे।
साल 2025 में मिली प्रमुख भर्तियां (विभागवार)
| विभाग | पद का नाम | संख्या |
|---|---|---|
| स्कूल शिक्षा विभाग | वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) | 6,500 |
| स्कूल शिक्षा विभाग | प्राध्यापक एवं कोच | 3,225 |
| पशुपालन विभाग | पशु चिकित्सा अधिकारी | 1,100 |
| गृह ग्रुप-1 विभाग | उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर | 1,015 |
| कॉलेज शिक्षा विभाग | सहायक आचार्य | 574 |
| कृषि विभाग | सहायक कृषि अभियंता | 281 |
| स्कूल शिक्षा विभाग | प्राध्यापक कृषि | 500 |
| सांख्यिकी विभाग | सांख्यिकी अधिकारी | 113 |
| जलदाय विभाग | जूनियर केमिस्ट | 13 |
| महिला अधिकारिता | संरक्षण अधिकारी | 12 |
| जेडीए | कनिष्ठ विधि अधिकारी | 12 |
| ऊर्जा विभाग | सहायक विद्युत निरीक्षक | 9 |
| आयुर्वेद विभाग | लेक्चरर आयुर्वेद | 8 |
| गृह रक्षा विभाग | डिप्टी कमांडेंट | 4 |
| वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी | सहायक निदेशक | 28 |
अभ्यर्थियों को क्या करना चाहिए?
बजट का इंतजार है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि तैयारी रोक दें। RPSC Syllabus और पिछले सालों के पैटर्न को समझें। आरएएस की तैयारी में जुटे अभ्यर्थी प्रारंभिक और मुख्य दोनों चरणों पर ध्यान दें। शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे लोग विषय विशेषज्ञता को मजबूत करें।
सरकारी भर्तियों का अनुमान लगाना मुश्किल है, लेकिन संख्या बढ़ने के संकेत हैं। 2025 में 13 हजार से ज्यादा पद मिले हैं। अगर बजट में इससे अधिक घोषणा होती है तो अभ्यर्थियों के लिए अच्छा मौका होगा। अभी बस आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
ये भी पढ़े – RSSB Update : 4th ग्रेड , कंडक्टर, ड्राइवर और प्लाटून कमांडर भर्तियों के रिजल्ट 13 से 23 जनवरी तक होंगे जारी
Advertisement






