Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » एजुकेशन » Agriculture Supervisor Bharti 2026: राजस्थान में 1100 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, फॉर्म 13 जनवरी से! ऐसे करें आवेदन

Agriculture Supervisor Bharti 2026: राजस्थान में 1100 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, फॉर्म 13 जनवरी से! ऐसे करें आवेदन

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

Agriculture Supervisor Bharti 2026: अगर आप सरकारी नौकरी का इंतज़ार कर रहे थे, तो ये यह खबर सीधे आपके लिए है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने Agriculture Supervisor Vacancy 2026 का बम्पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राजस्थान में कृषि पर्यवेक्षक के 1100 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 6 जनवरी 2026 को जारी किया गया । फॉर्म 13 जनवरी से भरे जाएंगे और लास्ट डेट 11 फरवरी 2026 है। जो लोग कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए ये सुनहरा मौका है।

इस न्यूज़ आर्टिकल में हमने एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु की सीमा, आवेदन शुल्क, फॉर्म भरने की तारीख, चयन प्रक्रिया इत्यादि सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए एग्रीकल्चर सुपरवाइजर नोटिफिकेशन 2026 की PDF फाइल को डाउनलोड करके भर्ती के बारें में विस्तृत जानकारी देख कर आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन हुआ जारी

आरएसएमएसएसबी के अध्यक्ष आलोक राज जी ने खुद इसकी जानकारी दी है। उनके मुताबिक, RSMSSB 6 जनवरी 2026 को Agriculture Supervisor Bharti Notification 2026 जारी कर दिया है । इस नोटिफिकेशन में इस भर्ती से संबंधित सारी डीटेल्स जैसे – पदों की संख्या, आरक्षण, एग्जाम डेट, सिलेबस और अन्य जरूरी नियम दिए गए है । जो भी अभ्यार्थी इस आवेदन करने के इच्छुक है वो नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़कर अपना फॉर्म भर सकते है।

Advertisement

Agriculture Supervisor Requirement Notification 2026 के अनुसार आवेदन Form 13 जनवरी से भरे जाने शुरू होगे और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 11 फरवरी 2026 है। तो यदि आप भी आवेदन करना चाहते है तो नोटिफिकेशन के अनुसार जरूरी पात्रता और दस्तावेज़ जल्द से जल्द पूरे कर लें। ताकि बिना किसी परेशानी के आवेदन प्रकिया को पूरा कर सके ।

कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 – मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती का नामकृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026
भर्ती बोर्ड / संगठनराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नामकृषि पर्यवेक्षक
कुल पद1100 पद
नौकरी स्थानराजस्थान
शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी17 जुलाई 2025
विस्तृत अधिसूचनाजारी (6 जनवरी 2026)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

Agriculture Supervisor Eligibility 2026: आइए जाने की भर्ती के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता क्या कुछ है…

  • अगर आपने कृषि विषय से 12वीं कक्षा पास की हो, तो आप एलिजिबल हैं।
  • या फिर, अगर आपके पास B.Sc. (Agriculture) या B.Sc. (Horticulture) की डिग्री है, तो भी आप आवेदन कर सकते हैं।

यदि आसान शब्दों में कहे तो, यदि आपने कृषि स्ट्रीम से 12वीं या कृषि/हॉर्टिकल्चर में ग्रेजुएशन करने वाले युवा इसके लिए क्वालिफाई करते हैं।अगर आपने साइंस की पढ़ाई की है, लेकिन कृषि विषय नहीं लिया, तो आप पात्र नहीं होंगे। इसलिए अधिक जानकारी के लिए एक बार अच्छे से आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक लें ।

Agriculture Supervisor Form Date 2026

इवेंटतारीख
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख6 जनवरी 2026
आवेदन शुरू होने की तारीख13 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि11 फरवरी 2026

आयु सीमा (Age Limit)

आवेदन करने वाले की उम्र 1 जनवरी 2027 के हिसाब से तय की गई है। मतलब, 1 जनवरी 2027 को आपकी उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल होनी चाहिए।

लेकिन अगर आप आरक्षित वर्ग से हैं, तो आपको Age Relaxation भी मिलेगी। कितनी छूट मिलेगी, इसकी पूरी जानकारी 6 जनवरी को जारी किए गए नोटिफिकेशन में दी गई है ।

Application Fee डिटेल

Agriculture Supervisor Form Fees 2026 इस प्रकार है:

  • अगर आप जनरल या ओबीसी (क्रीमी लेयर) हैं, तो आवेदन शुल्क ₹600 देना होगा।
  • अगर आप ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी या ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) हैं, तो आपको सिर्फ ₹400 फीस भरनी होगी।

फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। इसके बाद ही आपका फॉर्म फाइनल माना जाएगा।

ऐसे भरें फॉर्म, पूरी प्रोसेस जानें

Agriculture Supervisor Apply Online करने के लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

  • सबसे पहले, राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • नीचे स्क्रॉल करें, यहां Agriculture Supervisor 2026 के सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।
  • अपना SSO ID और Password डालकर लॉगिन करें।
  • पोर्टल पर लॉगिन होने के बाद फिर से “Apply” पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एग्रीकल्चर सुपरवाइजर का फॉर्म खुल जाएगा।
  • मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • सभी स्टेप को पूरा करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रीव्यू खुलेगा।
  • सभी जानकारी की जांच कर ‘Final Submit’ बटन पर क्लिक करें।

OTR रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

जिन उम्मीदवारों ने One Time Registration (OTR) कर रखा है, केवल वही आवेदन कर सकते हैं। इसलिए सबसे पहले OTR रजिस्ट्रेशन करके OTR फीस जमा करें। जब आप वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस पूरी कर लेते हैं, तो आगामी सभी भर्तियों के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।अगर आपने OTR नहीं किया है, तो सबसे पहले OTR का काम पूरा जरूर कर लें ।

Agriculture Supervisor Form Apply Link

EventLink
Agriculture Supervisor Detailed Notification PDFClick Here
Online Form Apply LinkActive Soon
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।