Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » एजुकेशन » Hanumangarh School Holiday: 10 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, कड़ाके की ठंड के चलते कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Hanumangarh School Holiday: 10 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, कड़ाके की ठंड के चलते कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

Hanumangarh School Holiday : ठंड से बचने के लिए कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को 5 दिन की छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

हनुमानगढ़ : जिले में जारी शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर खुशाल यादव ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए 6 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया है। यह फैसला Cold Wave के प्रकोप और बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया है।

Advertisement

क्या कहता है कलेक्टर का आदेश?

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट खुशाल यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) के प्रस्ताव के आधार पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30 के तहत यह अधिकारी आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक, जिले में संचालित सभी राजकीय और गैर-राजकीय विद्यालयों में प्राथमिक और मध्यमा स्तर की कक्षाएं 5 दिनों तक नहीं लगेंगी। यह छुट्टी केवल छात्र-छात्राओं के लिए लागू होगी। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि इस दौरान स्कूल स्टाफ को नियमानुसार विद्यालयों में उपस्थित रहकर कार्य करना होगा।

Advertisement

Guidelines-

Hanumangarh School Holiday 2026 Guidelines
Hanumangarh School Holiday 2026 Notification

राहत की बात यह है कि जिले के लाखों छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए यह विशेष अवकाश दिया गया है। लेकिन कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की क्लासेस पूर्ववर्ति शेड्यूल के अनुसार जारी रहेंगी। यानी बड़े छात्रों को स्कूल आना होगा। इसके साथ ही सभी शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को भी नियमित ड्यूटी पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर ने सभी संस्था प्रधानों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का पालन पूरी तरह से सुनिश्चित किया जाए। अगर कोई स्कूल प्रिंसिपल या संस्था प्रधान 6 से 10 जनवरी के बीच कक्षाओं का संचालन करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी जिले के हर स्कूल प्रबंधन के लिए जारी कर दी गई है।

इस अवकाश के दौरान अभिभावकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्हें सलाह दी जाती है कि बच्चों को घर से बाहर निकलने से बचाएं, गर्म कपड़े पहनाएं और पौष्टिक आहार दें। स्कूलों द्वारा ऑनलाइन होमवर्क की व्यवस्था की जा सकती है।

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।