Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » एजुकेशन » Agriculture Supervisor Vacancy 2026: कृषि पर्यवेक्षक फॉर्म कब भरे जाएंगे, देखें नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया

Agriculture Supervisor Vacancy 2026: कृषि पर्यवेक्षक फॉर्म कब भरे जाएंगे, देखें नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

Agriculture Supervisor Vacancy 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नए साल की पहली बड़ी भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती के तहत आपके पास 1100 पदों पर अपनी काबिलियत दिखाकर सरकारी नौकरी पाने का मौका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB Recruitment) इस भर्ती को लेकर जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में आधिकारिक रूप से नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी उसी वक्त शुरू हो जाएगी और फरवरी तक चलेगी। लेकिन ध्यान दें, बिना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) आप आवेदन तक नहीं कर पाएंगे।

इस न्यूज़ आर्टिकल में हमने आपको राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2026 में आवेदन के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, फॉर्म तारीख, चयन प्रक्रिया, पदों की संख्या समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। जी भी अभ्यार्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करने का इच्छुक है वो यहाँ इस पोस्ट में नीचे दिए गए एग्रीकल्चर सुपरवाइजर नोटिफिकेशन 2026 में विस्तृत जानकारी देख कर अपना फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।

Advertisement

RSMSSB Agriculture Supervisor Vacancy 2026-Highlights

RecruitmentAgriculture Supervisor Recruitment 2025-26
OrganizationRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Post NameAgriculture Supervisor
Total Posts1100 Posts
Job LocationRajasthan
Short Notification17 July 2025
Detailed NotificationExpected to be released in January 2026
Apply ModeOnline
Official Website rssb.rajasthan.gov.in

कब और कैसे मिलेगी 1100 पदों की भर्ती?

RSMSSB के अध्यक्ष आलोक राज ने खुद इसकी पुष्टि की है। जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के पदों पर नोटिफिकेशन जारी होगा। शुरू में 1100 पदों की बात कही गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इसे बढ़ाकर 1400 तक किया जा सकता है। यानी आपके चांसेस और बढ़ सकते हैं।

Advertisement

फॉर्म भरने की प्रक्रिया जनवरी में शुरू हो जाएगी जो की फरवरी 2026 तक चलेगी । हालांकि अभी तारीखें साफ नहीं बताई गईं, लेकिन जैसे ही नोटिफिकेशन आएगा, डेट्स अपडेट हो जाएंगी। इसलिए आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर नजर बनाए रखनी होगी।

कौन कर सकता है आवेदन? शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

अगर आपने 12वीं कृषि विषय से पास की है या फिर B.Sc Agriculture या B.Sc Horticulture की डिग्री ली है, तो आप इस भर्ती के लिए Eligible हैं।

आयु की बात करें तो 1 जनवरी 2026 के हिसाब से आपकी उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल होनी चाहिए। लेकिन अगर आप SC, ST, OBC नॉन-क्रीमी लेयर, EWS, पीडब्लूडी कैटेगरी में आते हैं तो अधिकतम आयु में छूट मिलेगी। पूरी डिटेल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

CategoryApplication Fee
General / OBC (Creamy Layer)₹600
EWS, SC, ST, PwD, OBC (Non-Creamy Layer)₹400

ये फीस ऑनलाइन जमा होगी, इसलिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग तैयार रखें।

ऐसे भरें फॉर्म, नहीं तो होगी परेशानी

आवेदन फॉर्म Online Apply करना है, तो उसके लिए आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस फॉलो करनी होगी। जो की आप यहां नीचे देख सकते है ।

  • सबसे पहले recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • नीचे स्क्रॉल करके Agriculture Supervisor 2026 के सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।
  • SSO आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • लॉगिन होने के बाद फिर से “Apply” बटन दबाएं।
  • अब फॉर्म खुलेगा।
  • सभी जानकारी सही-सही भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में प्रीव्यू चेक करके “Final Submit” पर क्लिक करें।

लेकिन याद रखें, अगर आपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नहीं करवाया है, तो आप आवेदन ही नहीं कर पाएंगे। ये सबसे जरूरी स्टेप है।

OTR क्या है और क्यों है जरूरी?

OTR का मतलब है वन टाइम रजिस्ट्रेशन। अगर आपने ये नहीं किया तो आपको हर भर्ती के लिए फिर से पैसे देने होंगे और डिटेल भरनी होगी। लेकिन OTR कर लिया तो आगे की सभी भर्तियों के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। इसलिए पहले OTR की प्रक्रिया पूरी करें और फीस जमा करें। ये आपके समय और पैसे दोनों की बचत करेगा।

कहाँ मिलेगा डायरेक्ट लिंक और PDF?

आपको हर अपडेट चाहिए तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। शॉर्ट नोटिफिकेशन PDF के लिए “Click Here” लिंक ऐक्टिव होगा। डिटेल्ड नोटिफिकेशन भी जल्द ही रिलीज होगा। आवेदन का लिंक भी जल्दी ही ऐक्टिव हो जाएगा। इन सभी के लिए आपको नीचे दी गई टेबल पर नजर बनाए रखनी होगी:

महत्वपूर्ण लिंक्स और तारीखें

इवेंटलिंक/डेट
शॉर्ट नोटिफिकेशन PDFक्लिक हियर (लिंक जल्दी ऐक्टिव होगा)
डिटेल्ड नोटिफिकेशनरिलीज़ सून
आवेदन लिंकजल्दी ऐक्टिव होगा
व्हाट्सएप अपडेटजॉइन व्हाट्सएप
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।