जयपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी के रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB ) ने चार प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के परिणामों की संभावित तिथियां जारी कर दी हैं। 13 से 23 जनवरी के बीच Rajasthan Government Jobs के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो सकता है। बोर्ड ने साफ किया है कि मूल्यांकन प्रक्रिया तेजी से चल रही है और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी परिणाम जारी करने की पूरी कोशिश की जाएगी।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने आज अपने X हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर जानकारी दी की “कंडक्टर, प्लाटून कमांडर, ड्राइवर सब में 1 या 2 प्रश्न डिलीट, या एक या दो उत्तर चेंज। 4th class में सभी छै पारियों में कुल मिलकर लगभग 10 या 11 प्रश्न डिलीट या आंसर चेंज।” होंगे ।
बोर्ड ने किन-किन भर्तियों के परिणाम का किया ऐलान?
राज्य भर के अभ्यर्थियों की निगाहें अब उन चार भर्तियों पर टिकी हैं जिनके परिणाम जल्द जारी होने हैं। RSSB Recruitment के तहत कंडक्टर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (4th Grade) , ड्राइवर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षाओं के प्री-डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (प्री-डीवी) का परिणाम घोषित होना है। ये सभी परीक्षाएं पहले आयोजित की जा चुकी हैं और अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
बोर्ड अधिकारियों की मानें तो लाखों की संख्या में अभ्यर्थी इन भर्तियों के लिए रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जबकि 13 से 23 जनवरी के बीच परिणाम जारी करने की संभावना है, उम्मीदवारों को काफी राहत मिली है। हालांकि, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ये तारीखें संभावित हैं और तकनीकी प्रक्रियाओं पर निर्भर करती हैं।
अभ्यर्थियों को क्या करना जरूरी है?
पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने एक बार फिर अभ्यर्थियों से अपील की है। Government Exam Results के संबंध में केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। बोर्ड ने अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी है। अक्सर देखा गया है कि सोशल मीडिया और अन्य स्रोतों से गलत जानकारी फैलती है, जिससे अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है।
परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अगले चरणों की पूरी जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी। इसमें दस्तावेज़ सत्यापन, मेडिकल टेस्ट और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें ताकि किसी भी स्थिति में देरी न हो।
CET परीक्षा प्रारूप में क्यों हो रहा है बदलाव?
Rajasthan Police और अन्य विभागों में नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ये भी जरूरी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अब (CET Exam) के प्रारूप में फेरबदल करने पर विचार कर रहा है। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने इसकी जानकारी दी है। उनके अनुसार, CET को अब RAS की तर्ज पर प्रारंभिक (प्री) और मुख्य (मेंस) परीक्षा प्रणाली में लागू किया जा सकता है।
यह कदम चयन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। वर्तमान में CET परीक्षा का जो प्रारूप है, उसमें बदलाव से अभ्यर्थियों को स्पष्टता मिलेगी। हालांकि, इससे पहले कि उम्मीदवार कोई नया प्लान बनाएं, बोर्ड ने एक अहम स्पष्टता दी है।
नई CET परीक्षा पर क्यों लगी रोक?
बोर्ड अध्यक्ष ने साफ किया है कि जब तक CET के नए प्रारूप पर अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक कोई नई CET Exam आयोजित नहीं की जाएगी। इसका मतलब है कि जो अभ्यर्थी नए सिरे से CET की तैयारी करने की योजना बना रहे थे, उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा। यह फैसला अभ्यर्थियों के हित में लिया गया है ताकि उन्हें असमंजस की स्थिति का सामना न करना पड़े।
बोर्ड के इस फैसले से अब अभ्यर्थी दोहरे मार्ग से बच गए हैं। एक तरफ जहां पुरानी भर्तियों के परिणाम जल्द घोषित होने हैं, वहीं नई परीक्षा प्रणाली को लेकर भी स्पष्टता आ गई है। अभ्यर्थी अब बिना किसी भ्रम के आगे की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
Advertisement






