श्रीगंगानगर: कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने नकली उर्वरक (Fake fertilizers) के बाद आज मंगलवार को श्रीगंगानगर के औद्योगिक क्षेत्रों में नकली बीज (Fake seeds) की फैक्टरियों पर छापेमारी की । श्रीगंगानगर में मंत्री किरोड़ी मीणा की अगुवाई में मारी गई रेड (Raid) के बाद हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नकली बीज बना रही दो फैक्टरियों को सीज कर दिया गया है।
बता दे कि बीते हफ़्ते से राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने राज्य में नकली बीज और खाद माफियाओं के खिलाफ जंग छेड़ी रखी है, जिसमे हर रोज़ नए नए खुलासे हो रहे है । कृषि मंत्री ने कहा कि अब प्रदेश मिस्टर किसानों के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जायेगा ।
डिकॉय ऑपरेशन: मंत्री जी खुद उतरे मैदान में
कृषि मंत्री ने सीधे तौर पर इस ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे है , इसी कड़ी में आज एक बार फिर श्रीगंगानगर के रिको इलाके में शंकर सीड्स, शक्ति सीड्स और हार्वेस्टर फूड जैसी कंपनियों के गोदामों पर छापा मारा गया। इस छापेमारी में एक फैक्ट्री में एक्सपायर्ड बीजों को नई पैकिंग में भरकर बाजार में उतारने की तैयारी चल रही थी । वहीं कुछ बीजों पर तो रंग चढ़ाकर उन्हें नया दिखाने की कोशिश की जा रही थी। मीणा ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह सीधे-सीधे किसानों के साथ धोखा है। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।”

क्या मिला छापे में?
- नकली ब्रांडिंग: कई बीजों पर फर्जी लेबल लगाकर बेचा जा रहा था।
- बिना लाइसेंस के भंडारण: कुछ सेंटरों में बीज बिना किसी वैध अनुमति के जमा किए गए थे।
- खराब क्वालिटी के बीज: जांच में घटिया स्तर के बीज पाए गए, जो फसल की पैदावार को नुकसान पहुंचा सकते थे।
पंजाब से आ रहे हैं नकली बीज
मंत्री मीणा ने बताया कि नकली बीज का यह नेटवर्क सिर्फ राजस्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाब से भी इनकी सप्लाई हो रही है। उन्होंने कहा, “हम किसानों की मेहनत से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। नकली बीज और खाद बनाने वालों को कड़ी सजा मिलेगी।”
पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई
यह पहली बार नहीं है जब राजस्थान सरकार ने कृषि धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई की है। कुछ दिनों पहले ही किशनगढ़ में 14 नकली खाद फैक्ट्रियों को सील किया गया था और 10 एफआईआर दर्ज की गई थीं। इन फैक्ट्रियों में मिट्टी, मार्बल स्लरी और रेत को खाद के नाम पर बेचा जा रहा था।
रेड के बाद क्या कहा बीज विक्रेता ने ?
छापेमारी के बाद कुछ बीज विक्रेताओं ने दावा किया कि मंत्री ने उनके कच्चे माल (Raw Material) को गलत तरीके से नकली बता रहे हैं। हालांकि, अधिकारियों ने इन दावों को गंभीरता से नहीं लिया और जांच जारी रखी।
किसानों के लिए चेतावनी
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि किसानों को केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही बीज खरीदने चाहिए। अगर किसी को भी नकली बीज या खाद (Fake seeds or fertilizers) की शिकायत हो, तो तुरंत कृषि विभाग को सूचित करें।
Advertisement






