Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » कृषि समाचार » Mustard Weekly Report: क्या सरसों के भाव में बन रहे है बड़ी तेजी के आसार ? जानिए इस हफ्ते का पूरा हाल

Mustard Weekly Report: क्या सरसों के भाव में बन रहे है बड़ी तेजी के आसार ? जानिए इस हफ्ते का पूरा हाल

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

Mustard Weekly Report : किसानों और व्यापार जगत के लिए यह हफ्ता सरसों बाजार में उतार-चढ़ाव वाला रहा । देशभर की मंडियों में कहीं कीमतों में तेजी दिखी तो कहीं हल्की गिरावट ने व्यापारियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी। मंडियों से आ रही रिपोर्टें बताती हैं कि देश के विभिन्न हिस्सों में सरसों की कीमतों में मिला-जुला रुझान देखने को मिला। एक ओर जहां उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में सरसों के दामों में सुधार दर्ज हुआ, वहीं हरियाणा और मध्य प्रदेश में कुछ नरमी देखने को मिली। मंडियों में चल रहे सरसों, सरसों तेल और खल के ताज़ा भाव यहाँ देख सकते है

दिल्ली और राजस्थान की मंडियों में तेजी की झलक

इस हफ्ते दिल्ली की प्रमुख मंडी में सरसों के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा देखा गया। यहां 42% कंडीशन वाली सरसों की कीमत बढ़कर 6,550 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई। वहीं राजस्थान के जयपुर में भी सरसों के दाम 50 रुपये चढ़कर 6,700 रुपये प्रति क्विंटल के करीब पहुंच गए। अलवर और कोटा जैसी मंडियों में भी 100 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़त ने किसानों को राहत दी।

Advertisement

हरियाणा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की मंडियों का हाल

हरियाणा की हिसार और सिरसा मंडियों में सरसों के दामों में 100-100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। बाजार में कमजोर डिमांड और स्टॉकिस्टों की धीमी खरीदारी देखने को मिली । वहीं मध्य प्रदेश के ग्वालियर मंडी में हल्की राहत दिखी, जहां दाम 100 रुपये बढ़कर 6,400 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे।

Advertisement

उत्तर प्रदेश के हापुड़ मंडी में इस सप्ताह सरसों की कीमत 100 रुपये चढ़कर 6,700 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। जबकि आगरा में सरसों के दाम 75 रुपये सुधरकर 7,325 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए।

सरसों तेल और खल के बाजार में स्थिरता

इस सप्ताह सरसों तेल के बाजार में स्थिरता देखने को मिली। दिल्ली में एक्सपेलर तेल की कीमत 10 रुपये सुधरकर 1,380 रुपये प्रति 10 किलो हो गई, जबकि मुंबई में दाम 20 रुपये गिरकर 1,400 रुपये रह गए। अधिकांश अन्य मंडियों में भाव में 5 से 10 रुपये की ही हलचल रही।

खल के बाजार में इस हफ्ते थोड़ी कमजोरी दर्ज की गई। दिल्ली मंडी में सरसों खल का दाम 60 रुपये टूटकर 2,691 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मांग, विशेष रूप से चीन से होने वाले ऑर्डर का अभी इंतजार है, जो खल व्यापार को नई दिशा दे सकता है।

आवक और अंतरराष्ट्रीय माहौल

सरसों की कुल आवक इस सप्ताह औसतन 4.50 लाख बोरी प्रतिदिन रही, जो बाज़ार की स्थिरता को दिखाती है। सप्ताह के प्रमुख आंकड़े इस प्रकार रहे:

  • 7 जून: 4.25 लाख बोरी
  • 9 जून: 5.25 लाख बोरी
  • 10 जून: 5.00 लाख बोरी
  • 11 से 13 जून: 4.50 लाख बोरी प्रतिदिन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव के बीच विश्लेषकों का मानना है कि बाजार में आगामी हफ्तों में हलचल तेज हो सकती है, लेकिन घरेलू मांग और सप्लाई फिलहाल संतुलित बनी हुई है।

व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह

सरसों के मौजूदा बाजार में किसानों के लिए राहत भरे संकेत तो हैं, लेकिन व्यापारियों को अभी भी सतर्कता के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आने वाले सप्ताहों में अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जुड़ी खबरें और देश की मंडियों में होने वाली आवक, सरसों के दामों की दिशा तय करेंगी।

डिस्क्लेमर – दोस्तों यह रिपोर्ट मौजूदा कीमतों, ग्लोबल मार्केट के सेंटिमेट और तेजी मंदी के आकड़ों के आधार पर तैयार की गई है। ताकि किसान और व्यापारी भाई इस रिपोर्ट के आधार पर ख़ुद का एक अनुमान तैयार कर सके की आने वाले दिनों में सरसों के दाम की और जा सकते है। किसी भी प्रकार का व्यापार अपने ख़ुद के विवेक से ही करें। हम यहां ख़रीद या बिक्री की कोई सलाह नहीं दे रहे।

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।