Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » कृषि समाचार » ईरान-इजरायल तनाव : क्या ग्वार की कीमतों में बनेगा तेजी का कारण ? जाने बाजार एक्सपर्ट की राय

ईरान-इजरायल तनाव : क्या ग्वार की कीमतों में बनेगा तेजी का कारण ? जाने बाजार एक्सपर्ट की राय

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

जोधपुर, 13 जून 2025 – दोस्तों ग्वार बाजार से मिली-जुली खबरें सामने आ रही हैं। एक ओर ग्वार सीड (Guar Seed) की कीमतों में मामूली बढ़त दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर ग्वार गम (Guar Gum) के दामों में गिरावट देखी गई है। इसके बावजूद मंडियों के भीतर और वैश्विक स्तर (Iran-Israel Tension) पर कई ऐसी स्थितियां बन रही हैं, जो आने वाले दिनों में तेजी की और इशारा कर रही हैं।

गुरुवार को जोधपुर मंडी में ग्वार सीड का भाव ₹5 की मामूली तेजी के साथ ₹5066 प्रति क्विंटल पर पहुंचा। जबकि ग्वार गम के दामों में गिरावट दर्ज की गई। गम की कीमतें ₹9650 से ₹9700 प्रति क्विंटल के दायरे में कारोबार कर रही है।

Advertisement

आवक में उतार-चढ़ाव का खेल

राजस्थान में ग्वार की आवक लगातार सिकुड़ रही है, जो बाजार में तेजी का एक संकेतक हो सकता है। 12 जून को राज्य की मंडियों में केवल 1,342 क्विंटल ग्वार ही पहुंची, जबकि पिछले दिन यह आंकड़ा 1,682 क्विंटल था। इसके विपरीत, पड़ोसी राज्य हरियाणा से आवक में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहां कल 1,875 क्विंटल ग्वार की आवक दर्ज की गई, जो एक दिन पहले 1,175 क्विंटल से कहीं ज्यादा है। ऐसे में आवक में इतनी बड़े अंतर पर उथल-पुथल स्थानीय ग्वार बाजार भाव को प्रभावित कर रही है।

Advertisement

ग्वार वायदा बाजार और अंतर्राष्ट्रीय माहौल

NCDEX पर आज हफ़्ते के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को ग्वार वायदा में गिरावट देखी जा रही है। कीमतों की बात करें तो आज 13 जून को ख़बर लिखे जाने के दौरान ग्वार का जून वायदा (Futures) ₹27 की गिरावट के साथ ₹5102 के स्तर पर और जुलाई वायदा ₹24 की गिरावट के साथ ₹5142 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। ग्वार गम का जून वायदा (Futures) ₹36 की गिरावट के साथ ₹9417 और जुलाई वायदा ₹61 की गिरावट के साथ ₹9520 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

उधर मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर ईरान और इजरायल के बीच चल रही खींचतान और युद्ध के हालात ने एक नई चिंता पैदा की है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ता है और कच्चे तेल के दाम आसमान छूने लगेंगे, जिसका सीधा असर ग्वार गम की मांग और फिर ग्वार बाजार भाव पर पड़ सकता है। तेल निकालने की प्रक्रिया में ग्वार गम के इस्तेमाल को देखते हुए यह संबंध स्वाभाविक है। हालांकि, अभी तक इसका कोई स्पष्ट असर हाजिर बाजार में नहीं दिखा है।

हाजिर मंडियों में ग्वार के ताजा बाजार भाव

देश की प्रमुख मंडियों में ग्वार के भाव कल (12 जून) कुछ इस तरह रहे:

  • सिरसा: ₹4400 – ₹4870/क्विंटल
  • ऐलनाबाद: ₹4300 – ₹4800/क्विंटल
  • आदमपुर: ₹4980/क्विंटल
  • बीकानेर: ₹4700 – ₹4920/क्विंटल
  • सरदारशहर: ₹4700 – ₹4950/क्विंटल
  • लूनकरनसर: ₹4700 – ₹4900/क्विंटल
  • बिलाड़ा: ₹4500 – ₹4750/क्विंटल
  • आसोप: ₹4700 – ₹4900/क्विंटल
  • नोहर: ₹4725 – ₹4985/क्विंटल
  • श्री गंगानगर : ₹4965/क्विंटल
  • संगरिया (मीडियम माल): ₹4375/क्विंटल

जोधपुर में फिलहाल ग्वार सीड का डिलीवरी भाव ₹4800 से ₹5300 प्रति क्विंटल और ग्वार गम का भाव ₹9500 से ₹10300 प्रति क्विंटल के बीच चलने का अनुमान है।

साल-दर-साल गिरावट का सिलसिला

पिछले एक महीने में ग्वार सीड और ग्वार गम की कीमतों में तकरीबन 2.1% की तेजी आई है, जो की एक सकारात्मक संकेत है। हालांकि, जब तीन महीने के नजरिए से देखते हैं तो गिरावट की तस्वीर उभरती है – ग्वार सीड में लगभग 3% और गम में 6.3% की कमी आई है । वहीं छह महीने के आधार पर बात करें तो सीड लगभग 1% और गम 6.3% नीचे है । साल-दर-साल के आधार पर भी गिरावट बनी हुई है – ग्वार सीड में 5.8% और ग्वार गम में 8.9% की कमी दर्ज की गई है ।

निर्यात में उम्मीद की किरण

एक अच्छी खबर निर्यात मोर्चे से आई है। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक के सात महीनों में ग्वार स्प्लिट (Split) का निर्यात पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 26% बढ़कर 46,809 टन हुआ। वहीं, ग्वार गम का निर्यात भी 2% की मामूली बढ़त के साथ 1,53,628 टन पर पहुंचा। कुल मिलाकर ग्वार उत्पादों का निर्यात 2,00,437 टन रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7% अधिक है। यह वैश्विक स्तर पर भारतीय ग्वार उत्पादों की मजबूत मांग को दर्शाता है।

मानसून की चाल और भविष्य की संभावनाएं

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून जून से सितंबर के बीच 106% दीर्घकालिक औसत पर रह सकता है। अच्छी बारिश के चलते अन्य फसलों जैसे कपास, मूंगफली या सोयाबीन की बुआई का रकबा बढ़ सकता है, जिससे ग्वार की बुआई पर असर पड़ेगा, लेकिन यही कारण ग्वार के दामों को सहारा भी दे सकता है।

ये भी पढ़े – ग्वार की बिजाई शुरू: जानें उन्नत किस्में, खाद और रोग से बचाव के उपाय (Guar ki kheti kaise kare)

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्थिति और मानसून दोनों ही अनुकूल रहते हैं, तो ग्वार सीड में ₹200 तक की तेजी अगले कुछ हफ्तों में देखी जा सकती है।

डिस्क्लेमर – दोस्तों यह रिपोर्ट मौजूदा कीमतों, ग्लोबल मार्केट के सेंटिमेट और तेजी मंदी के आकड़ों के आधार पर तैयार की गई है। ताकि किसान और व्यापारी भाई इस रिपोर्ट के आधार पर ख़ुद का एक अनुमान तैयार कर सके की आने वाले दिनों में ग्वार के दाम की और जा सकते है। किसी भी प्रकार का व्यापार अपने ख़ुद के विवेक से ही करें। हम यहां ख़रीद या बिक्री की कोई सलाह नहीं दे रहे।

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।