Samagra Bhains Palan Yojana: बिहार में पशुपालन करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर निकल कर आ रही है। राज्य सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक रूप से मज़बूत करने के लिए प्रदेश में समग्र भैंस पालन योजना 2025-26 की शुरुआत की है । समग्र भैंस पालन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 1 या 2 उन्नत नस्ल की दुधारू भैंसों की डेयरी इकाई लगाने पर 50% से 75% तक का अनुदान (Subsidy) दिया जाएगा ।
सरकार का उद्देश्य है कि गांवों में रहने वाले बेरोजगार युवा, छोटे किसान और पशुपालको को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करके आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है ।
कब और कैसे करें आवेदन?
इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 जून 2025 से शुरू होगी और 25 जुलाई 2025 तक चलेगी। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से https://dairy.bihar.gov.in वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। सरकार चाहती है कि आवेदन सरल हो, प्रक्रिया पारदर्शी हो और लाभ असल ज़रूरतमंदों तक पहुंचे।

समग्र भैंस पालन योजना में कितनी मिलेगी सब्सिडी?
- 1 दुधारू भैंस की डेयरी यूनिट की अनुमानित लागत: ₹1,21,000
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति को अनुदान: ₹90,750
- अन्य वर्गों को अनुदान: ₹60,500
- 2 दुधारू भैंसों की डेयरी यूनिट की अनुमानित लागत: ₹2,42,000
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति को अनुदान: ₹1,81,500
- अन्य वर्गों को अनुदान: ₹1,21,000
इन भैंसों की नस्लें — मुर्राह, जाफराबादी और भदावरी — देश की प्रमुख दूध उत्पादक नस्लों में शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य है कि इससे ना सिर्फ किसान की आय बढ़े, बल्कि राज्य के दुग्ध उत्पादन में भी तेज़ी आए।
ये भी पढ़े – खुशखबरी! सरकार गाय पालन के लिए देगी ₹2.93 लाख की सब्सिडी, 25 जून से शुरू होगा आवेदन, जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
कौन कर सकता है आवेदन?
- ग्रामीण क्षेत्र के किसान
- बेरोजगार युवक-युवतियां
- भैंस पालन करने की इच्छा रखने वाले पशुपालक
- विभागीय प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्ति
किन दस्तावेज़ों की ज़रूरत होगी?
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- आधार कार्ड
- जमीन का अद्यतन रसीद
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विभागीय प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की अपडेटेड कॉपी
कहां करें संपर्क ?
हर जिले में जिला गव्य विकास पदाधिकारी इस योजना की निगरानी करेंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए संबंधित जिले के पशुपालन विभाग से संपर्क किया जा सकता है।
ये भी पढ़े – खुशखबरी : Solar Rooftop पर CG सरकार देगी ₹1 लाख से ज्यादा की सब्सिडी! जाने कैसे उठाये फायदा
Advertisement






