Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » बिजनेस » चांदी क्रैश… एक दिन में ₹1,08,000 गिरी! ऑल-टाइम हाई से 1.28 लाख रुपए लुढ़की चांदी

चांदी क्रैश… एक दिन में ₹1,08,000 गिरी! ऑल-टाइम हाई से 1.28 लाख रुपए लुढ़की चांदी

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

नई दिल्ली | सोने-चांदी में तेजी का बुलबुला शुक्रवार को अचानक फूट गया। भारतीय वायदा बाजार एमसीएक्स पर एक दिन में ही चांदी अपने ऑल-टाइम हाई 4.20 लाख रुपए प्रति किलो से 1,28,000 रुपए टूटकर 2.91 लाख पर आ गई। मुनाफावसूली से इंट्राडे में ही शुक्रवार को इसकी कीमतें 27% यानी 1.08 लाख रुपए से ज्यादा घट गई। गई। सोना भी गुरुवार के अपने रेकॉर्ड हाई 1.80 लाख रुपए से 33,000 रुपए टूटकर 1.49 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोने-चांदी की कीमतों में इतनी तेज गिरावट से गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ और मेटल स्टॉक्स भी क्रैश हो गए।

ग्लोबल मार्केट में सोना 5500 डॉलर प्रति औंस से 12% गिरकर 4690 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 120 डॉलर से 35% गिरकर 74 डॉलर पर आ गई। इससे निफ्टी मेटल इंडेक्स में जहां 5.1% की गिरावट आई, वहीं गोल्ड ईटीएफ में 14% तक तो सिल्वर ईटीएफ में 24% गिरावट आई। इससे सर्राफा बाजारों में भी चांदी 40,638 और सोना 9,500 रुपए सस्ता हुआ। आइबीजेए के अनुसार एक किलो चांदी की कीमत 3,39,350 रुपए किलो पर आ गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,65,795 रुपए पर रहा।

Advertisement

चांदी क्रैश…ऐसे गिरी चांदी

Gold Silver Fall Reason
Gold Silver Fall Reason

Gold Silver Fall Reason: इसलिए आई गिरावट

1- अमरीकी फेडरल रिजर्व मौद्रिक नीति सख्त कर सकता है। ट्रंप ने कहा कि जेरोम पॉवेल की जगह केविन वार्श फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन होंगे, इससे डॉलर चढ़ा।

Advertisement

2. चांदी जनवरी 2026 में 60% से ज्यादा चढ़ी थी, जो किसी एक महीने में इसमें आई अब तक की सबसे बड़ी तेजी थी। सोना भी 18% से ज्यादा उछला था। इससे मुनाफावसूली शुरू हुई।

3. सोने-चांदी में जैसे ही बिकवाली हावी हुई वैसे ही शॉर्ट सेलर एंटर हो गए। ट्रेडिंग के दौरान सिल्वर को शॉर्ट किया, जिससे कीमतों में भारी गिरावट आई।

डिस्क्लेमर:

यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और निवेश सलाह नहीं है। शेयर बाजार और (Commodity Market) में निवेश जोखिमों के अधीन है। यहां दिए गए आंकड़े और विश्लेषण केवल दिए गए समाचार स्रोत पर आधारित हैं। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें। पिछला प्रदर्शन भविष्य के नतीजों की गारंटी नहीं होता। इस खबर में दी गई राय विशेषज्ञों की निजी राय है, जो बाजार की स्थितियों के बदलने के साथ बदल सकती है।

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।