होटल-रेस्टोरेंट वालों के लिए राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता
LPG Price Cut : आपने भी अगर पिछले कुछ महीनों में किसी ढाबे या रेस्टोरेंट में खाना महंगा होते देखा है, तो इसकी एक बड़ी वजह गैस सिलेंडर के बढ़े दाम भी रहे हैं। अच्छी खबर यह है कि आज, यानी 1 अगस्त 2026 से तस्वीर बदल गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर 209 रुपये तक की बड़ी कटौती कर दी है।
यह राहत सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर तक सीमित है। यानी घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह आपको अब भी 7 जून 2026 वाले पुराने रेट पर ही मिलेगा । मतलब साफ है – गैस सिलेंडर के दामों में हुई इस कटौती का फायदा उन्हीं को होगा जो कारोबार के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दे कि यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ है। इससे पहले 1 जुलाई को भी रेट में करीब 183.50 रुपये की कटौती की गई थी।
1 अगस्त से कमर्शियल सिलेंडर कितना हुआ सस्ता?
राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत अब 2738 रुपये रह गई है। पिछले महीने यह 2930 रुपये पर थी। सीधा हिसाब लगाएं तो 192 रुपये की सीधी बचत।
कोलकाता में कटौती और भी बड़ी है — 209 रुपये। मुंबई, चेन्नई, पटना और लखनऊ में भी दाम नीचे आए हैं। जिसकी पूरी लिस्ट आप यहां नीचे देख सकते है।
गैस सिलेंडर प्राइस – किस शहर में कितना घटा LPG सिलेंडर का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट
| शहर | 1 अगस्त 2026 | 1 जुलाई 2026 | बदलाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2738 | ₹2930 | -₹192 सस्ता |
| कोलकाता | ₹2872.50 | ₹3081.50 | -₹209 सस्ता |
| मुंबई | ₹2691.50 | ₹2885.50 | -₹194 सस्ता |
| चेन्नई | ₹2906 | ₹3106 | -₹200 सस्ता |
| पटना | ₹3018 | ₹3227 | -₹209 सस्ता |
| लखनऊ | ₹2860.50 | ₹3052.50 | -₹192 सस्ता |
नोट -पटना और कोलकाता में सबसे ज्यादा राहत मिली है। वजह साफ नहीं है कि हर शहर में कटौती का आंकड़ा अलग क्यों है – आमतौर पर यह लोकल टैक्स और ट्रांसपोर्ट कॉस्ट पर निर्भर करता है।
घरेलू सिलेंडर वालों को क्यों नहीं मिली राहत?
अगर आप घर के लिए सिलेंडर लेते हैं, तो आपके लिए कोई बदलाव नहीं है। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने रेट पर ही मिलेगा।
दिल्ली में इसकी कीमत 942 रुपये बनी हुई है। कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये।
14.2 किलो घरेलू गैस सिलेंडर के मौजूदा रेट
- दिल्ली — 942 रुपये
- कोलकाता — 968 रुपये
- मुंबई — 941.50 रुपये
- चेन्नई — 957.40 रुपये
- बेंगलुरु — 944.50 रुपये
- देहरादून — 961 रुपये
- पटना — 1031.50 रुपये
- गाजियाबाद — 939.50 रुपये
घरेलू रेट में बदलाव न होने की कोई आधिकारिक वजह अभी सामने नहीं आई है। तेल कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को रेट रिवाइज करती हैं, लेकिन घरेलू सिलेंडर पर सरकार की सब्सिडी नीति का भी असर रहता है।
होटल-कैटरिंग कारोबार पर पहले क्या असर पड़ा था
यह समझने के लिए थोड़ा पीछे चलना जरूरी है। ईरान-अमेरिका तनाव के दौरान कमर्शियल सिलेंडर के दाम अचानक भड़क गए थे। कई शहरों में कीमत 3250 रुपये के पार चली गई थी।
तनाव से पहले यही सिलेंडर करीब 1800 से 2000 रुपये में मिल जाता था। यानी कुछ ही महीनों में दाम करीब-करीब दोगुने हो गए थे।
इसका सीधा असर खाने-पीने के बिजनेस पर पड़ा। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के मुताबिक ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ने से खाने और कैटरिंग की कीमतें 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ानी पड़ीं।
कैटरिंग वालों को कितना नुकसान हुआ
कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि 100 लोगों के लगभग 1 लाख रुपये के भोजन आयोजन में लागत 8 से 10 हजार रुपये तक बढ़ गई थी। नतीजा? कई कैटरर्स को मजबूरन प्रति प्लेट रेट बढ़ाना पड़ा।
क्या आने वाले दिनों में और घटेंगे दाम?
दो महीने से लगातार दाम गिर रहे हैं, इसलिए कारोबारियों को उम्मीद है कि खाने-पीने की सेवाओं की कीमतें भी धीरे-धीरे नीचे आ सकती हैं। हालांकि यह पूरी तरह इस पर निर्भर करेगा कि आने वाले महीनों में कीमत की यह गिरावट बनी रहती है या नहीं।
अगर आप होटल, ढाबा या कैटरिंग बिजनेस चलाते हैं, तो अपने महीने का गैस बिल दोबारा चेक करना फायदेमंद रहेगा – मुमकिन है इस बार आपकी लागत में सीधी बचत दिखे। घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल अगले महीने के अपडेट का इंतजार करना होगा।
इसे भी पढ़े – 8वां वेतन आयोग फिटमेंट फैक्टर: कितनी बढ़ेगी सैलरी? पूरी जानकारी और लेटेस्ट अपडेट
नोट: लेख में दिए गए रेट इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) आधिकारिक वेबसाइट पर आधारित हैं।
गैस सिलेंडर प्राइस से जुड़े सामान्य सवाल और उनके जवाब (FAQs):
शहर के हिसाब से अलग-अलग है — दिल्ली में 192 रुपये, कोलकाता में 209 रुपये तक की कटौती हुई है।
नहीं, 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
आमतौर पर हर महीने की 1 तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नए रेट जारी करती हैं।
1 अगस्त 2026 से दिल्ली में इसकी कीमत 2738 रुपये है।
Advertisement






