अगर आपके घर में सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर आता है तो यह खबर आपके लिए ही है। तेल कंपनियों ने साफ कर दिया है कि अब 16 अगस्त 2026 से पहले आधार आधारित ई-केवाईसी करानी ही होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिन ग्राहकों ने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की, उन्हें आखिरी SMS रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं। यदि आपको भी एसएमएस मिला है या आपका e-KYC पूरा नहीं है और आपने डेडलाइन तक इसे पूरा नहीं करवाया तो आपको सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर मिलना बंद हो सकता है।
पब्लिक सेक्टर की तेल कंपनियों ने चेतावनी दी है कि सत्यापन पूरा होने तक सब्सिडी भी रुक सकती है। यानी जिन लोगों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई, उनके लिए अगले कुछ दिन काफी अहम हैं।
इंडेन ग्राहकों को मिला आखिरी वॉर्निंग मैसेज
इंडेन ने अपने ग्राहकों को जो संदेश भेजा है, उसमें बात बिल्कुल सीधी है। यदि घरेलू दरों पर सिलेंडर चाहिए तो ई-केवाईसी अनिवार्य है । संदेश में लिखा गया है कि पहले भी रिमाइंडर भेजे जा चुके हैं, फिर भी प्रक्रिया अधूरी है। कंपनी ने ग्राहकों को तीन विकल्प दिए हैं – इंडियन ऑयल वन ऐप से घर बैठे, वितरक के पास जाकर, या डिलीवरी के समय कर्मी के जरिए।
अगर 16.08.26 तक यह काम नहीं हुआ, तो जब तक वेरिफिकेशन पूरा नहीं होता, ग्राहक घरेलू कीमत के लिए अपात्र माने जाएंगे। एक साधारण से मैसेज ने लाखों उपभोक्ताओं को अलर्ट मोड में ला दिया है।
फर्जी कॉल और लिंक से रहें सावधान
ई-केवाईसी की आड़ में साइबर ठगी के मामले भी बढ़े हैं। कई ग्राहकों को ऐसे कॉल या मैसेज मिल रहे हैं जिनमें दावा किया जाता है कि लिंक पर क्लिक न करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा या सब्सिडी रोक दी जाएगी।
तेल कंपनियों ने साफ चेतावनी दी है – किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। आधार डिटेल, ओटीपी या बैंक अकाउंट की जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। ई-केवाईसी सिर्फ कंपनी के आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या अधिकृत गैस एजेंसी के जरिए ही कराई जानी चाहिए। और हां, कोई भी असली कंपनी कभी फोन पर ओटीपी नहीं मांगती।
घर बैठे ई-केवाईसी कैसे करें? तीन आसान तरीके
आपने भी सोचा होगा कि आखिर यह प्रोसेस होता कैसे है? असल में तरीका काफी सिंपल है।
1. ऐप के जरिए
इंडियनऑयल वन ऐप (IndianOil ONE) पर पात्र ग्राहक घर बैठे ही ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं।
2. गैस एजेंसी जाकर
अपने संबंधित एलपीजी वितरक के पास जाकर भी यह काम हो जाता है।
3. डिलीवरी बॉय के माध्यम से
सिलेंडर डिलीवरी के वक्त डिलीवरी कर्मी के जरिए भी वेरिफिकेशन संभव है। कहीं जाने की जरूरत नहीं।
भारत पेट्रोलियम के यूजर ऐसे करें अपना ई-केवाईसी पूरा
भारत पेट्रोलियम ने 1 अगस्त को अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, इसमें लिखा था, “बिना किसी रुकावट के एलपीजी सेवा का लाभ जारी रखने के लिए अपना ई-केवाईसी पूरा करें।
आसानी से HelloBPCL App के माध्यम से, या आपके गैस एजेंसी जाकर eKYC पूरा करें।” हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने भी एक्स पर जो पोस्ट की है, उसमें भी गैस बुकिंग बंद होने की बात नहीं कही गई है।
1 अगस्त से लागू हुए एलपीजी से जुड़े अन्य नए नियम
सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सब्सिडी नियमों में भी संशोधन किया है। पहले लाभार्थियों को साल में 9 सिलेंडरों पर सब्सिडी मिलती थी, अब यह सीमा घटाकर सिर्फ 4 सिलेंडर कर दी गई है। इसका सीधा असर उज्ज्वला योजना के लाखों लाभार्थियों की जेब पर पड़ेगा।
दूसरी तरफ बेंगलुरु के उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। एचपीसीएल ने स्विगी इंस्टामार्ट के साथ पार्टनरशिप की है। अब 10 किलोग्राम वाला HP नव्या सिलेंडर और 5 किलोग्राम का मिनी सिलेंडर सीधे घर मंगवाया जा सकता है, गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं।
भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने भी अपनी तरफ से एक नई सर्विस शुरू की है -भारत लाइट जिप (Bharatgas Lite ZIP) इस सर्विस के तहत उपभोक्ताओं को तत्काल नया कनेक्शन, 10 किलो भार वाला हल्का फाइबर कंपोजिट सिलेंडर और होम डिलीवरी को तेज बनाना है। फिलहाल यह सेवा मुंबई में चल रही है। कंपनी की योजना है कि 15 अगस्त तक इसे 24 राज्यों के 100 और शहरों तक पहुंचाया जाए। अभी यह साफ नहीं है कि किन शहरों को पहले शामिल किया जाएगा, आने वाले दिनों में तस्वीर और साफ होगी।
ये भी पढ़े – LPG Price Cut : गैस सिलेंडर हुआ 209 रुपये सस्ता, जानें आपके शहर का रेट
LPG ग्राहकों के लिए आखरी सुझाव
अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई, तो इसे टालने की गुंजाइश नहीं बची है। इंडियनऑयल वन ऐप खोलें, या अगली बार सिलेंडर डिलीवरी पर कर्मी से बात करें। पांच मिनट का यह काम आपकी सब्सिडी और घरेलू रेट, दोनों बचा सकता है।
LPG E-KYC से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQs):–
घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी की डेडलाइन 16 अगस्त 2026 है।
डेडलाइन के बाद जब तक वेरिफिकेशन पूरा नहीं होता, ग्राहक घरेलू दरों पर सिलेंडर खरीदने के पात्र नहीं रहेंगे और सब्सिडी भी रुक सकती है।
इंडियनऑयल वन ऐप के जरिए पात्र ग्राहक घर बैठे ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं।
नहीं, तेल कंपनियां कभी फोन या लिंक के जरिए ओटीपी या बैंक डिटेल नहीं मांगतीं। ऐसे कॉल से सतर्क रहें।
पहले साल में 9 सिलेंडरों पर सब्सिडी मिलती थी, अब यह घटाकर 4 सिलेंडर कर दी गई है।
Advertisement






