Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » एजुकेशन » RBSE Exam 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

RBSE Exam 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

RBSE Board Exam Date 2026: अगर आप भी राजस्थान बोर्ड से 10वीं या 12वीं की परीक्षा देने वाले हैं, तो ये खबर आपके लिए है। बोर्ड ने फाइनल डेट शीट जारी कर दी है और इस बार 19 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स की किस्मत का फैसला 6,193 परीक्षा केंद्रों पर होगा।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने 19 दिसंबर 2025 को आधिकारिक तौर पर RBSE Time Table जारी कर दिया। इसके मुताबिक, 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेगी, जबकि 10वीं की परीक्षा 12 से 28 फरवरी तक होगी। मतलब साफ है . सीनियर स्टूडेंट्स को ज्यादा समय मिलेगा, जूनियर्स का एग्जाम थोड़ा कम दिनों में निपट जाएगा।

Advertisement

12वीं के लिए 28 दिन का मैराथन, 10वीं के लिए 17 दिन का स्प्रिंट

बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा को थोड़ा स्प्रेड आउट रखा है। 28 दिनों में कुल 6 दिन की छुट्टियाँ मिलेंगी – जिसमें चार रविवार के अलावा होली और धुलंडी भी शामिल हैं। यानी स्टूडेंट्स को रिवीजन के लिए बीच-बीच में फ्री डे मिलते रहेंगे। वहीं 10वीं की परीक्षा 17 दिनों में पूरी हो जाएगी, जिससे छोटे भाई-बहनों को जल्दी रिजल्ट मिलने की उम्मीद ज्यादा रहेगी।

Advertisement

कुल छात्रों की बात करें तो 19 लाख 86 हजार 422 स्टूडेंट्स बैठेंगे। इसमें सबसे ज्यादा 10 लाख 68 हजार 610 छात्र 10वीं की परीक्षा देंगे। 12वीं में 90 हजार 572 स्टूडेंट्स हैं, जबकि वरिष्ठ उपाध्याय में 4,123 और प्रवेशिका में 7,817 स्टूडेंट्स शामिल हैं।

10वीं – 12वीं सब्जेक्ट वाइज डेट्स: जाने! कब कौन सा पेपर?

RBSE 10वीं कक्षा का टाइम टेबल [Exam Schedule 2026]

परीक्षा तिथिविषय
12 फरवरीअंग्रेज़ी
14 फरवरीऑटोमोटिव (101) / सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (102) / स्वास्थ्य देखभाल (103) / सूचना प्रौद्योगिकी और ITES (104) / फुटकर बिक्री (105) / टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (106) / निजी सुरक्षा (107) / अपैरल मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग (108) / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर (109) / कृषि (110) / प्लंबर (111) / टेलीकॉम (112) / बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस (113) / कंस्ट्रक्शन (114) / फूड प्रोसेसिंग (115)
17 फरवरीसामाजिक विज्ञान
19 फरवरीहिंदी
21 फरवरीविज्ञान
24 फरवरीसंस्कृत (प्रथम प्रश्न पत्र) (95/1)
26 फरवरीतृतीय भाषा – संस्कृत (71) / उर्दू (72) / गुजराती (73) / सिंधी (74) / पंजाबी (75)
28 फरवरीसंस्कृत (द्वितीय प्रश्न पत्र) (95/2)

RBSE 12वीं कक्षा का विस्तृत [Exam Schedule 2026]

परीक्षा डेटविषय
12 फरवरीमनोविज्ञान
13 फरवरीअंग्रेजी अनिवार्य
14 फरवरीलोक प्रशासन
16 फरवरीभूगोल (14) / लेखाशास्त्र (30) / भौतिक विज्ञान (40)
17 फरवरीकम्प्यूटर विज्ञान (03) / इन्फरमेटिक्स प्रैक्टिसेस (04)
18 फरवरीसंस्कृत साहित्य (12)/ संस्कृत वाङ्मय (94)
19 फरवरीपर्यावरण विज्ञान
20 फरवरीहिंदी अनिवार्य
21 फरवरीदर्शन शास्त्र (85) / सामान्य विज्ञान (56)
23 फरवरीराजनीति विज्ञान (11) / भूविज्ञान (43) / कृषि विज्ञान (84)
24 फरवरीचित्रकला
25 फरवरीगणित
26 फरवरीअंग्रेजी साहित्य (20) / टंकण लिपि (हिन्दी) (34)
27 फरवरीऋग्वेद (44) / शुक्ल यजुर्वेद (45) / कृष्ण यजुर्वेद (46) / सामवेद (47) / अथर्ववेद (48) / न्याय दर्शन (49)/ वेदान्त दर्शन (50) / मीमांसा दर्शन (51) / जैन दर्शन (52)/ निम्बार्क दर्शन (53) / वल्लम दर्शन (54) / सामान्य दर्शन (55) / रामानन्द दर्शन (57) / व्याकरण शास्त्र (66)/ साहित्य शास्त्र (87)/ पुराणेतिहास (88) / धर्मशास्त्र (89) / ज्योतिष शास्त्र (90) / सामुद्रिक शास्त्र (91) / वास्तुविज्ञान (92)/ पीरोहित्य शास्त्र (93)
28 फरवरीअर्थशास्त्र (10) / शीप लिपि-हिन्दी (32) / शीघ्र लिपि अंग्रेजी (33) / कृषि जीव विज्ञान (39) / जीव विज्ञान (42)
4 मार्चइतिहास (13) / व्यवसाय अध्ययन (31) / कृषि रसायन विज्ञान (38) / रसायन विज्ञान (41)
5 मार्चकंठ संगीत (16) / नृत्य कथक (59) / वाद्य संगीत [(तबला-63). (पखावज-64), (सितार-65), (सरोद-06), (वायलिन-67). (दिलरुबा-68), (बांसुरी-69), (गिटार- 70)
6 मार्चऑटोमोटिव (101) / सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (102) / स्वास्थ्य देखभाल (103) / सूचना प्रौद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएं (IT & ITes) (104) / फुटकर बिक्री (105) / टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटैलिटी (ट्रैवल एंड टूरिज्म) (106) / अपैरल मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग (108) / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर (इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स) (109) / कृषि (सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली) (110) / प्लम्बर (111) / टेलिकॉम (112)/ बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस एण्ड इंश्योरेंस (113) / कन्स्ट्रक्शन (114) / फूड प्रोसेसिंग (115)
7 मार्चसमाजशास्त्र
9 मार्चगृह विज्ञान
10 मार्चहिन्दी साहित्य (21) / उर्दू साहित्य (22)/ सिन्धी साहित्य (23) / गुजराती साहित्य (24) / पंजाबी साहित्र (25) / राजस्थानी साहित्य (26)/फारसी (27)/ प्राकृत भाषा (28) / टंकण लिपि (अंग्रेजी) (35)
10 मार्चशारीरिक शिक्षा

छात्र शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से आरबीएसई 10वीं परीक्षा तिथि 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है।

सिक्योरिटी का कड़ा बंदोबस्त: थानों में रहेंगे पेपर

गजेंद्र सिंह राठौड़ ने साफ कहा है कि इस बार Exam Security पर कोई समझौता नहीं होगा। सभी प्रश्नपत्र पुलिस थानों और चौकियों में सुरक्षित रखे जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर लगे CCTV कैमरों से हर मूवमेंट की निगरानी होगी। 15 जिलों को संवेदनशील और अति संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां 51 केंद्रों पर विशेष वीडियोग्राफी की जाएगी। यानी अगर कोई नकल करने की सोच रहा है, तो उसके लिए यह साल काफी मुश्किल होने वाला है।

इस बार कॉपियों की जांच भी फास्ट ट्रैक मोड में होगी, ताकि रिजल्ट जल्दी घोषित किया जा सके। स्टूडेंट्स को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।