Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » एजुकेशन » RBSE 5वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी होगा, यहां चेक करें पूरा प्रोसेस

RBSE 5वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी होगा, यहां चेक करें पूरा प्रोसेस

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

Paanchvi Board ka Result: बीकानेर से एक बड़ी अपडेट आ रही है — राजस्थान के 13.58 लाख नन्हें परीक्षार्थी की मेहनत का फल सामने आ गया है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट 30 मई को जारी कर दिया गया है ।

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2025: लाखों बच्चों के इंतजार की घड़ी खत्म, 30 मई दोपहर 12:30 बजे खत्म होने जा रही है। राज्यभर के नन्हें परीक्षार्थी, जिन्होंने अप्रैल माह में सालभर की मेहनत के बाद एग्जाम दिया था , वो अब बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। उनका रिजल्ट राजशाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in — पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद ऑनलाइन पोर्टल पर रिजल्ट देखने का लिंक एक्टिव किया जाएगा, जहां छात्र-छात्राएं अपना रोल नंबर डालकर अपने परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।

Advertisement

परीक्षा का आयोजन और पैटर्न

राजस्थान शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय, बीकानेर द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 7 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक राज्यभर के 19,578 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस साल परीक्षा में कुल 13.58 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जो अपने आप में एक बड़ी संख्या है। यह परीक्षा अब केवल स्कूल स्तर की नहीं रही — इसका आयोजन पूर्णतः बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर किया गया, जिससे बच्चों को शुरुआती स्तर से ही परीक्षा की गंभीरता का अनुभव हो।

Advertisement

हर छात्र को एक बुकलेट फॉर्मेट में प्रश्न पत्र दिया गया था। खास बात यह रही कि उसी बुकलेट में छात्रों को अपने उत्तर लिखने थे। अलग से उत्तर पुस्तिका नहीं दी गई। बुकलेट में प्रश्न हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में थे। मुख्य प्रश्न पत्र 80 अंकों का था, जबकि 20 अंक का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर सत्रांक के आधार पर किया गया।

रिजल्ट में ग्रेडिंग सिस्टम से होगी मूल्यांकन प्रक्रिया:

बच्चों को नंबर्स के बजाय A, B, C, D और E ग्रेड के माध्यम से उनके प्रदर्शन का आकलन मिलेगा, ग्रेड आधारित परिणाम का मतलब आप यहाँ नीचे देख सकते है।

  • 🟢 A ग्रेड का मतलब : 81% – 100% नंबर
  • 🔵 B ग्रेड का मतलब : 61% – 80% नंबर
  • 🟡 C ग्रेड का मतलब : 41% – 60% नंबर
  • 🟠 D ग्रेड का मतलब : 33% – 40% नंबर
  • 🔴 E ग्रेड का मतलब : 0% – 32% नंबर

यह ग्रेडिंग प्रणाली छात्रों के मनोबल को बनाए रखते हुए, पढ़ाई के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देती है।

Paanchvi Board ka Result Kaise Dekhen ?

5 वीं बोर्ड का रिजल्ट देखने की प्रक्रिया बेहद आसान है और मोबाइल से भी पूरी की जा सकती है:

  1. सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
  2. “Rajasthan 5th Board Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर डालें और सब्मिट बटन दबाएं।
  4. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा। आप उसका प्रिंट भी ले सकते हैं।

बच्चों के लिए पहला महत्वपूर्ण कदम

राजस्थान की यह परीक्षा सिर्फ कक्षा 5 का नतीजा नहीं है, बल्कि इन बच्चों के लिए सीखने, समझने और जीवन की दौड़ में पहला कदम रखने का अवसर है। इस उम्र में परीक्षा देना, दबाव को संभालना और फिर परिणाम का सामना करना — यह सब मिलकर उन्हें मजबूत बनाता है।

सरकारी स्कूलों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक, बच्चों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों का समर्पण अब फल देने जा रहा है। यह परीक्षा उनकी पढ़ाई की दिशा तय करेगी, और उनके आत्मविश्वास को नयी उड़ान देगी।

हम सभी इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे जीवन की इस पहली परीक्षा में सफलता की ओर बढ़ते रहें।

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।