Home » मंडी भाव » 19 जनवरी 2026 के धान मंडी भाव: 1121 और 1718 ने दिखाया दम, जानिए किस मंडी में टॉप रहा
Dhan Bhav Today : 19 जनवरी 2026 को धान मंडियों में 1121 और 1718 किस्म मजबूत रहीं। नजफगढ़ में 1121 का टॉप ₹4351 और कैथल में 1718 ₹4000 रहा। ज्यादा आवक के बावजूद बाजार संतुलित दिखा। आइए जाने आज के धान के ताज़ा रेट
19 जनवरी 2026 के धान मंडी भाव: 1121 और 1718 ने दिखाया दम, जानिए किस मंडी में टॉप रहा
Dhan Bhav Today: देश की प्रमुख धान मंडियों में सोमवार 19 जनवरी 2026 को भावों में हलचल बनी रही। कुछ जगहों पर बोली लगातार चलती रही तो कई मंडियों में टॉप भाव स्थिर स्तर पर टिके नजर आए। खास बात यह रही कि 1121 और 1718 किस्म ने एक बार फिर बाजार की दिशा तय की, जबकि 1401 और 1885 में भी मजबूत सपोर्ट देखने को मिला। हरियाणा और यूपी की मंडियों में आवक ज्यादा होने के बावजूद अच्छे क्वालिटी धान पर खरीदार पीछे नहीं हटे।
आज के बाज़ार भाव की बात करें तो नजफगढ़ मंडी में 1121 हाथ क्वालिटी धान का टॉप भाव ₹4351 और फतेहाबाद में ₹4290 तक की बोली दर्ज की गई । हालांकि कम्बाइन धान में भाव थोड़े नीचे रहे, लेकिन रेंज स्थिर रही।
Advertisement
1718 किस्म सबसे ज्यादा ट्रेड होने वाली किस्म के रूप में सामने आई। कैथल में ₹4000, बबेरू और मंडीद्वीप में ₹3750–3800 तक के भाव यह संकेत देते हैं कि यह किस्म बड़े व्यापारियों की पसंद बनी हुई है। ज्यादा आवक के बावजूद कीमतों में बड़ा दबाव नहीं आया।
Advertisement
1401 और 1885 में बाजार क्वालिटी-सेंसिटिव नजर आया। जहां 1401 का टॉप ₹4298 (रतिया) रहा, वहीं 1885 का ऊपरी स्तर ₹4000 (नरवाना हाथ) पर सीमित रहा।
यहां प्रकाशित धान (Paddy) के भाव विभिन्न मंडियों, व्यापारिक स्रोतों और उपलब्ध बाजार सूचनाओं पर आधारित हैं। भावों में गुणवत्ता, आवक, मांग-आपूर्ति, स्थान और समय के अनुसार बदलाव संभव है। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है। किसी भी प्रकार का व्यापारिक निर्णय लेने से पहले संबंधित मंडी या विश्वसनीय स्रोत से भाव की पुष्टि अवश्य करें। लेखक या प्रकाशक किसी भी लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉
यहाँ जुड़ें
जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।