सोयाबीन अपडेट 19 जनवरी 2026: किसान भाइयों, बीते हफ्ते सोयाबीन (Soybean Price ) में ₹250 प्रति क्विंटल की तेजी आई। पिछले 1 महीने में ये उछाल ₹750 तक पहुंच चुका है। आज कुछ इक्का-दुक्का मंडियों में रेट सोयाबीन के भाव MSP से ऊपर दिख रहे हैं। शनिवार को उज्जैन मंडी में भाव ₹200 उछलकर ₹5,400 पर बंद हुआ। कीर्ति प्लांट के अलावा अन्य प्लांटों पर भी भाव ₹5,400-5,490 तक पहुंच चुका है।
पिछले हफ़्ते सोमवार को देशभर में सोयाबीन की कुल आवक 3.85 लाख बोरी थी। लेकिन मध्य प्रदेश में भावांतर योजना बंद होने के बाद आवक तेजी से घटी। सप्ताहांत तक यह घटकर 1.60 लाख बोरी रह गई। कम आवक ने बाजार को मजबूत आधार दिया।
तेजी का मुख्य कारण सोया डीओसी की मांग
इस उछाल का सबसे बड़ा कारण सोया डीओसी की घरेलू और निर्यात मांग है। ओम श्री धूलिया पर डीओसी के भाव ₹2,500-3,000 प्रति टन उछलकर ₹42,000 प्रति टन तक पहुंच गए। पोल्ट्री फीड सेक्टर से लगातार अच्छी मांग बनी हुई है। इसके उलट, त्योहारों के बाद सोया तेल की मांग कमजोर पड़ी, लेकिन डीओसी की तेजी ने इसका असर सीमित रखा।
सोया रिफाइंड तेल के दामों में ₹30 प्रति किलो की तेजी देखी गई। कांडला पर भाव ₹1,330 और मुंबई में ₹1,350 प्रति 10 किलो पर पहुंच गए।
ब्राजील की चुनौती: आगे क्या होगा?
अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर ब्राजील में रिकॉर्ड उत्पादन की संभावना बाजार के लिए बड़ा निगेटिव फैक्टर है। राबो रिसर्च और सैफ्रास के अनुसार वहां उत्पादन 177-179 मिलियन टन तक पहुंच सकता है। इसी के चलते ब्राजील मूल की डीओसी के रेट 5% तक गिरे हैं। अगले महीने से कटाई जोरों से शुरू होने की संभावना है, जिससे वैश्विक सोयामील बाजार पर और दबाव आ सकता है।
लेकिन ध्यान दें – जब तक ब्राजील की फसल का असर सीधे भारतीय बाजार पर नहीं पड़ता, तब तक घरेलू स्तर पर सोयाबीन को सपोर्ट मिलता रहेगा।
टेक्निकल एनालिसिस: ₹5,500 बना स्टॉप लॉस
कमोडिटी बाजार के जानकारों का मानना है कि टेकनीकली ₹5,500 का स्तर अब स्टॉप लॉस सपोर्ट बनता दिख रहा है। अगर भाव ₹5,500 पर टिकता है, तो अगला संभावित लक्ष्य ₹6,000 है।
हमारा मानना है कि ₹5,500 पर 50% माल हल्का कर लेना चाहिए और बाकी को इसी स्तर पर स्टॉप लॉस मानते हुए होल्ड करना चाहिए। जो साथी रिस्क नहीं लेना चाहते, वे हर 50-100 के उछाल पर मुनाफा लेते रहें।
सोयाबीन का भाव 19 जनवरी 2026
| मंडी | भाव (₹) | बदलाव |
|---|---|---|
| उज्जैन | 5000–5500 | तेजी ↑100 |
| कोटा | 5000–5275 | तेजी ↑15 |
| इटारसी | 4800–5000 | तेजी ↑150 |
| पिपरिया | 4800–5000 | — |
| करंजा | 4850–5300 | — |
| अमरावती | 4700–5250 | तेजी ↑50 |
| खामगांव | 4700–5250 | तेजी ↑50 |
| दर्यापुर | 5000–5400 | — |
| अकोट | 4000–5290 | मंदी ↓10 |
| विदिशा | 5100–5500 | — |
| दमोह | 4950–5200 | — |
MH SOYBEAN PLANT RATE – कीर्ति (KIRTI)
| प्लांट / स्थान | सोयाबीन भाव (₹) | बदलाव |
|---|---|---|
| लातूर | 5570 | तेजी ↑ 20 |
| सोलापुर | 5570 | तेजी ↑ 20 |
| हिंगोली | 5570 | तेजी ↑ 20 |
| कृष्णूर | 5570 | तेजी ↑ 20 |
| बीजापुर | 5570 | तेजी ↑ 20 |
गोयल कोटा प्लांट (Rajasthan)
| उत्पाद | भाव |
|---|---|
| सोयाबीन सीड | ₹5100 |
| सोया रिफाइंड | ₹1331 |
| KGMO | ₹1471 |
| सोया DOC | ₹40500 |
इंदौर मंडी – सोयाबीन
| मंडी | भाव (₹) |
|---|---|
| लक्ष्मीनगर | 5200 / 5350 |
| छावनी | 5200 / 5350 |
| दाहोद | 5250 / 5300 |
महाराष्ट्र सोया प्लांट + GST (मुख्य)
| स्थान / प्लांट | सोयाबीन भाव | बदलाव |
|---|---|---|
| सोलापुर / बैतूल | ₹5550 | तेजी ↑ 75 |
| धुलिया | ₹5470 | तेजी ↑ 20 |
| नंदूरबार | ₹5460 | तेजी ↑ 10 |
| नांदेड (श्रीनिवास कैटलफीड) | ₹5400 | तेजी ↑ 100 |
धुलिया – ऑयल / DOC
| उत्पाद | भाव | बदलाव |
|---|---|---|
| सोया ऑयल | 1330 / 1335 | मंदी ↓ 5 |
| कॉटन ऑयल | 1305 / 1310 | मंदी ↓ 5 |
| पाम ऑयल | 1280 / 1285 | मंदी ↓ 5 |
| सन ऑयल | ₹1595 | स्थिर |
| सोयाबीन | ₹5500 | तेजी ↑ 50 |
| नॉर्मल DOC | ₹41000 | तेजी ↑ 1000 |
| हाईप्रो DOC | ₹45000 | तेजी ↑ 1000 |
मध्य प्रदेश मंडी – सोयाबीन
| मंडी | भाव (₹) | बदलाव |
|---|---|---|
| देवास | 4500 / 5500 | तेजी ↑100 |
| नीमच | 4500 / 5500 | तेजी ↑100 |
| सिवनी | 4600 / 5400 | स्थिर |
| अशोकनगर | 5000 / 5300 | तेजी ↑50 |
| लातूर | 4500 / 5350 | स्थिर |
| जालना | 5050 / 5100 | — |
किसानों को बरतनी होगी सावधानी
किसान साथियों, ये समय सावधानी का है। तेजी का फायदा उठाएं, लेकिन लालच न करें। बाज़ार में हमेशा जोखिम बना रहता है। अगर आपका भाव ₹5,400-5,500 तक पहुंच गया है, तो आधा माल बेचकर मुनाफा सुरक्षित कर लें। बाकी पर नजर रखें। ब्राजील की फसल का असर फरवरी-मार्च में दिख सकता है। तब तक का इंतजार करें या फिर अपने विवेक से फैसला करें।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्य से तैयार किया गया है। कमोडिटी बाजार में उच्च जोखिम है। निवेश और बिक्री निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या स्थानीय व्यापारी से परामर्श अवश्य करें। यहां दी गई जानकारी के आधार पर कोई भी निर्णय लेने की जिम्मेदारी पूरी तरह पाठक की है।
Advertisement






