Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » बिजनेस » Gold Silver Price: रिकॉर्ड हाई के बाद सोना-चांदी धड़ाम! निवेश का सही मौका या फिर और गिरेगी कीमतें? जानें एक्सपर्ट्स की राय

Gold Silver Price: रिकॉर्ड हाई के बाद सोना-चांदी धड़ाम! निवेश का सही मौका या फिर और गिरेगी कीमतें? जानें एक्सपर्ट्स की राय

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

चांदी के भाव में भूचाल: ₹4 लाख से ₹3.55 लाख तक का सफ़र, फिर रिकवरी… 30 जनवरी को बाज़ार में क्या हुआ?

Gold Silver Price: पिछले साल से सोने और चांदी की कीमतें है की थमने का नाम ही नहीं ले रही है, आए दिन नया ऑल टाइम हाई बना रही है। ऐसे में कल रात को Sliver Price में जो हुआ उसकी उम्मीद कम ही लोगों को थी। जी हाँ कल यानी 29 जनवरी, 2026 यानी गुरुवार का दिन भारतीय कमोडिटी बाज़ार के इतिहास में दर्ज हो गया, जब MCX पर Silver ने महज़ 30 मिनट में ₹65,047 की गिरावट दिखाकर छोटे निवेशकों को हिला दिया। हालांकि, उसके बाद बाज़ार में वापस से शानदार रिकवरी और ₹3,99,893 के स्तर पर बंद हुआ, लेकिन यह करवट ऐसी थी जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया की क्या यह मुनाफावसूली का सही मौका है । हालांकि कुछ इस गिरावट को निवेश (Investment) का सही मौका बता रहे है जबकि कुछ का मानना है कि अभी असली गिरावट आना तो बाकी है। कल जो सिल्वर में दिखा वो तो सिर्फ़ एक ट्रेलर था।

MCX पर चांदी में आज 6% की गिरावट

भारतीय कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी ने शुक्रवार को करीब 6% का गोता लगाया। खबर लिखें जाने के दौरान चांदी का भाव एमसीएक्स पर तक़रीबन 16,000 (4%) की गिरावट के साथ ₹3,83,800 प्रति किलो पर कारोबार करता नज़र आ रहा है, जबकि कल यानी 29 जनवरी को चांदी ने एमसीएक्स पर ₹4,20,048 के ऑल टाइम हाई लगाया था ।

Advertisement

चांदी आज 30 जनवरी को अपने ऑल-टाइम हाई से 10.51% यानी ₹44,148 तक फिसल चुकी है। लेकिन इस गिरावट के बीच एक दिलचस्प बात यह है कि जनवरी महीना अब भी चांदी के लिए ऐतिहासिक तेज़ी वाला महीना बना हुआ है।

Advertisement

30 मिनट में ₹65,000 की उथल-पुथल! क्या है इसके मायने?

कल रात के 8:15 बजे से 8:45 बजे के बीच का वक़्त (Silver Market Crash) के लिए याद रखा जाएगा। इस आधे घंटे में चांदी ने अपने ऑल-टाइम हाई से ₹65,047 (18.32%) की गिरावट दिखाई और ₹3,55,001 के निचले स्तर पर पहुँच गई। हालांकि उसके बाद बाज़ार में रिकवरी आई और वापस भाव ₹3,99,893 पर बंद हुआ।

बाज़ार के जानकारों की माने तो कल की गिरावट और रिकवरी बताती है कि बड़े खिलाड़ी इस स्तर पर खरीदारी में जुट गए। छोटे निवेशक जहाँ घबराकर बेच रहे थे, वहीं संस्थागत निवेशक शायद इस गिरावट को मौका बनाकर उतरे है ।

ग्लोबल मार्केट में भी सुस्ती

अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में भी चांदी की चाल धीमी रही। Spot Silver $112.23 प्रति औंस पर आ गया, जो गुरुवार के रिकॉर्ड $121.64 से कम है। हालांकि, इस महीने अब तक चांदी में 62% की जबरदस्त बढ़त हो चुकी है।

Dollar Index के मजबूत होने का असर सीधे Precious Metals पर पड़ा। अमेरिकी Federal Reserve ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने साफ़ किया कि महंगाई अभी भी 2% के लक्ष्य से ऊपर है। इसके अलावा, अमेरिका में जॉबलेस क्लेम्स घटने और भू-राजनीतिक तनाव की खबरों ने भी बाज़ार की धारणा प्रभावित की।

सोना भी फिसला, 24% की बढ़त के बाद मुनाफावसूली

सोना भी इस गिरावट से अछूता नहीं रहा। Gold Rate में आज 2.57% की गिरावट देखी गई। स्पॉट गोल्ड $5,240.42 प्रति औंस पर आ गया, जबकि गुरुवार को यह $5,594.82 के रिकॉर्ड स्तर पर था।

फिर भी, जनवरी में सोना 24% से ज़्यादा चढ़ चुका है जो की 1980 के बाद का सबसे बड़ा मासिक उछाल है। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स हालांकि 1.3% बढ़कर $5,390.80 पर टिके रहे।

अन्य धातुओं में स्पॉट प्लैटिनम 0.9% गिरकर $2,606.15 पर आया, जबकि पैलेडियम 0.5% बढ़कर $2,016.69 पर पहुँच गया।

एक्सपर्ट्स की राय: कहाँ जाएँगी कीमतें?

रॉस मैक्सवेल (VT Markets): “Safe Haven Investment के लिए माहौल अभी भी अनुकूल है। अगर डॉलर सीमित दायरे में रहता है, तो सोना-चांदी को फायदा मिल सकता है।”

रेनिशा चेनानी (Augmont): “सोने में $5,800–6,000 (₹1,87,000–1,95,000) तक जाने की क्षमता है। $5,200–5,020 (₹1,60,000) पर मजबूत सपोर्ट है। चांदी अगर $118 (₹4,05,000) के ऊपर टिकी रही तो $125–130 (₹4,30,000–4,50,000) तक जा सकती है। $110 (₹3,75,000) अहम सपोर्ट है।”

निवेशक क्या करें?

आज की MCX Silver Price की गिरावट भले ही आपको बड़ी लगे, लेकिन जनवरी का 79.62% उछाल किसी भी हाल में ऐतिहासिक रिकॉर्ड से कम नहीं है।

अगर आप लंबी अवधि के निवेशक हैं, तो यह गिरावट सोच-समझकर स्ट्रैटेजी बनाने का मौका है। लेकिन इंट्राडे ट्रेडर्स के लिए कल रात को आई गिरावट एक सबक है-जब चांदी ₹3,55,000 तक गिरी, तो वहाँ Stop Loss लगाने वालों का नुकसान हुआ, जबकि खरीदारी करने वालों ने मुनाफा कमाया।

हमेशा की तरह, निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से ज़रूर बातचीत करें।

FAQs

Q1: क्या अभी चांदी खरीदना सही समय है?

A: एक्सपर्ट्स के मुताबिक $110 (₹3,75,000) मजबूत सपोर्ट है। अगर आप लंबी अवधि के निवेशक हैं, तो मौजूदा स्तर पर सोच-समझकर खरीदारी की जा सकती है, लेकिन छोटे निवेशक SIP जैसी रणनीति अपनाएं।

Q2: अभी तक MCX पर चांदी ने ऑल टाइम हाई कितना लगाया है ?

A: 29 जनवरी 2026 को चांदी ने एमसीएक्स पर ₹4,20,048 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँची थी।

Q3: चांदी में आज आई गिरावट की मुख्य वजह क्या है?

A: Dollar Index का मजबूत होना, Federal Reserve द्वारा ब्याज दरें स्थिर रखना, और अमेरिकी जॉब डेटा बेहतर आने से चांदी में गिरावट आई।

Q4: चांदी का अगला टारगेट क्या हो सकता है?

A: अगर $118 (₹4,05,000) का स्तर पार हुआ तो $125-130 (₹4,30,000-4,50,000) तक जाने की उम्मीद है। नीचे $110 (₹3,75,000) सपोर्ट है।

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।