Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » बिजनेस » ट्रेडर्स के छूटे पसीने ! MCX पर चांदी 30 मिनट में ₹65,047 टूटी, जाने लेटेस्ट प्राइस

ट्रेडर्स के छूटे पसीने ! MCX पर चांदी 30 मिनट में ₹65,047 टूटी, जाने लेटेस्ट प्राइस

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

कमोडिटी मार्केट (MCX silver price) में गुरुवार को चांदी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसने हर ट्रेडर की धड़कनें बढ़ा दी। सुबह जहाँ सिल्वर ₹13,634 की तेजी के साथ ₹3,99,000 पर खुला, वहीं दिनभर ₹4,20,048 का हाई बनाने के बाद रात 8:30 बजे अचानक 30 मिनट में ₹65,047 (18.32%) की बड़ी गिरावट के साथ भाव ₹3,55,001 पर आ पहुंचा । इसके बाद जबरदस्त उठापठक में चाँदी ने वापस ₹35,000 से ज्यादा की रिकवरी की और खबर लिखे जाने तक ₹11,000 से ऊपर की तेजी के साथ 3,97,000 के करीब पहुँच गया।

15 मिनट का ब्लडबाथ: कैसे गिरा ₹65,047?

रात 8:30 बजे का समय भारतीय कमोडिटी बाजार में आमतौर पर नॉर्मल ट्रेडिंग का होता है, लेकिन आज अचानक जो हुआ वह किसी ने नहीं सोचा था। मात्र 30 मिनट में चांदी अपने ऑल टाइम हाई से 18.32% टूटकर 3,55,001 पर आ गई। यह ₹65,047 की गिरावट थी जिसने कई ट्रेडर्स के स्टॉप लॉस तोड़ दिए और हजारों-लाखों रुपए का नुकसान करवा दिया ।

Advertisement

ऐसी (volatility) अस्थिरता ज्यादातर तब आती है जब:

Advertisement
  • बड़े हेज फंड्स पोजीशन बंद करते हैं
  • ग्लोबल मार्केट में कोई बड़ी खबर आती है
  • डेरिवेटिव्स में मार्जिन कॉल ट्रिगर होते हैं

लेकिन खास बात यह रही कि इस गिरावट के बाद जबरदस्त रिकवरी आई और कीमतें फिर से ₹40,000 के करीब उछलीं और 3,95,000 के क़रीब पहुँच गई ।

गिरावट के बाद जो उठापठक देखने को मिली, वह भी कम रोमांचक नहीं थी। चांदी में जबरदस्त (intraday trading) इंट्राडे खरीदारी आई और कीमतें वापस चढ़ने लगीं। खबर लिखे जाने तक यह फिर से ₹11,000 से ज्यादा की तेजी के साथ 3,97,000 के करीब ट्रेड कर रहा था।

इसका मतलब साफ है – बड़े खिलाड़ियों ने इस गिरावट को खरीदारी का मौका समझा और जबरदस्त डिमांड आई।

इससे ट्रेडर्स को क्या सबक मिला?

आज की घटना ने ट्रेडर्स को कई सबक दिए:

  • स्टॉप लॉस जरूर रखें, क्योंकि 30 मिनट में 18% गिरावट किसी के भी पोर्टफोलियो को तहस-नहस कर सकती है
  • Commodity Market में अस्थिरता हमेशा बनी रहती है, खासकर ग्लोबल इवेंट्स के दौरान
  • रिस्क मैनेजमेंट बिना ट्रेडिंग करना सीधे जेब पर बम फोड़ने जैसा है

FAQs: आपके सभी सवालों के जवाब

Q1: आज MCX Silver का हाई और लो क्या रहा?

अभी तक सिल्वर का आज का हाई: 4,20,048 और लो: 3,55,001 का दर्ज किया गया है.

Q2: आज सिल्वर में कितनी गिरावट आई ?

आज महज 30 मिनट में सिल्वर में ₹65,047 की गिरावट, जो 18.32% थी।

Q3: आज सिल्वर की कीमतें अचनाक क्यों गिरीं?

बड़े पोजीशन क्लोजर, मार्जिन कॉल या ग्लोबल मार्केट रिएक्शन हो सकता है।

Q4: एमसीएक्स पर अभी सिल्वर का भाव क्या चल रहा हैं?

खबर लिखे जाने तक 11 हज़ार की तेज़ी के साथ तक़रीबन 3,97,000 के करीब चल रहा है ।

Q5: क्या आज ट्रेडर्स को नुकसान हुआ?

जिनके स्टॉप लॉस नहीं थे, उन्हें भारी नुकसान हुआ, लेकिन जिन्होंने रिकवरी में खरीदा, उन्हें फायदा हुआ है ।

डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस आर्टिकल में दी गई सभी जानकारी MCX सिल्वर के 29 जनवरी 2026 के कारोबारी सत्र की है। इसमें दी गई कीमतें, प्रतिशत गिरावट और रिकवरी के आंकड़े केवल सूचनात्मक उद्देश्य से हैं।

कमोडिटी ट्रेडिंग में हमेशा जोखिम होता है और अतीत की प्रदर्शन भविष्य की गारंटी नहीं है। यह लेख किसी भी तरह का निवेश सलाह नहीं है। कोई भी ट्रेडिंग निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें। हम किसी भी ट्रेडिंग नुकसान या गलत निर्णय के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।