Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » मौसम » हरियाणा-NCR में मौसम ने बदला मिज़ाज ! नौतपा में नहीं झुलसाएगा सूरज? मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

हरियाणा-NCR में मौसम ने बदला मिज़ाज ! नौतपा में नहीं झुलसाएगा सूरज? मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

नई दिल्ली/हरियाणा: हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली के लोगों को लू और भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। बीते दिनों तेज़ आंधी, धूलभरी हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्र मोहन के अनुसार, बुधवार से आए इस बदलाव के चलते वीरवार और शुक्रवार को दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे रहे।

बीते सप्ताह मई के दूसरे पखवाड़े में हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तापमान 45°C से 47°C तक पहुंच गया था, जिससे लू और गर्मी का कहर चरम पर था। लेकिन अब दक्षिण-पूर्वी हवाओं ने पश्चिमी गर्म हवाओं के प्रभाव को सीमित कर दिया है। इसके कारण अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई है और हीटवेव की तीव्रता में भी कमी आई है।

Advertisement

राजस्थान में अब भी गर्मी जारी, लेकिन जल्द मिलेगी राहत

हालांकि राजस्थान के कुछ हिस्सों में अब भी तापमान 45°C से 48°C के बीच बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार से यहां भी दक्षिण-पूर्वी हवाओं के प्रभाव से गर्मी में कमी आने की संभावना है।

Advertisement

ताज़ा तापमान अपडेट

शनिवार को हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में अधिकतम तापमान 30°C से 44°C के बीच दर्ज किया गया, जबकि अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान 40°C से नीचे रहा। रात का तापमान 24°C से 28°C के बीच दर्ज किया गया है, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है।

महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल और आसपास के क्षेत्रों में दिन का तापमान क्रमशः 40.5°C और 41.4°C रहा, जबकि रात का तापमान 28.2°C और 27.2°C दर्ज किया गया। इन क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

प्री-मानसून गतिविधियों की शुरुआत के संकेत

इस समय उत्तरी पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में निचले स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इससे जुड़ी ट्रफ रेखा हरियाणा, दिल्ली होते हुए मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है। फिलहाल यह ट्रफ दिल्ली-एनसीआर से दक्षिण की ओर खिसक गई है, जिससे अगले दो दिनों में कोई विशेष मौसम गतिविधि नहीं होगी।

हालांकि रविवार शाम से गरज-चमक और धूलभरी आंधी की संभावना बनी हुई है। दक्षिण-पूर्वी हवाएं उमस तो बढ़ाएंगी, लेकिन तापमान में अचानक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2°C तक की हल्की वृद्धि संभव है।

आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान

हफ्ते के अंत तक हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान सामान्य से कम, यानी 38°C से 43°C के बीच रहने की संभावना है। हालांकि उमस के कारण हीट इंडेक्स 42°C से अधिक महसूस हो सकता है।

प्री-मानसून गतिविधियों की शुरुआत अगले सप्ताह से हो सकती है। 25 मई से नौतपा की शुरुआत के साथ मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बार नौतपा के दौरान लगातार गर्मी पड़ने की संभावना बेहद कम है। भारतीय मौसम विभाग शनिवार को मानसून को लेकर आधिकारिक घोषणा कर सकता है।

यदि शनिवार को मानसून प्रवेश करता है, तो यह पिछले एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

आईएमडी मौसम चेतावनी (24.05.2025)

weather forecast 24 may 2025

कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल में आज अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

नकली व फेक मौसम न्यूज़ पर विश्वास ना करें

पिछले तीन दिनों से हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में लगातार पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी हवाएं चलने से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट दिन के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए थे, क्योंकि बुधवार को हरियाणा के उत्तरी पूर्वी जिलों में तुफानी हवाओं के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि ने सम्पूर्ण इलाके में झुलसाने वाली गर्मी और प्रचंड हीट वेब लूं के तेवरों को ढीला कर दिया है। रही बात कल 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है। नौतपा में भी हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में तापमान पर लगाम लगेगी और बीच-बीच में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

पिछले दिनों एक फेक न्युज चल रही थी की 28 मई से 2 जून के दौरान दिन के तापमान 50.0 डिग्री सेल्सियस से उपर पहुंच जाएंगे, ऐसा कुछ नहीं होगा। इस दौरान भी हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में तापमान सामान्य के आसपास बने रहेंगे। आमजन इस तरह की नक़ली मौसम सुचनाओं से घबराए नहीं। आज 24 मई शनिवार को भारत की मुख्य भूमि पर मानसून केरल में एंट्री हों गई है।
सौजन्य से:- डॉ चंद्र मोहन नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।