Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » बिजनेस » SBI Bank Loan: बैंक से लोन लेना हुआ सस्ता, EMI पर भी बचेगा पैसा – जानिए पूरा अपडेट

SBI Bank Loan: बैंक से लोन लेना हुआ सस्ता, EMI पर भी बचेगा पैसा – जानिए पूरा अपडेट

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

SBI Bank Loan : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने आम ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। सभी तरह के बैंक लोन पर ब्याज दर में 0.50% की कटौती का ऐलान किया है। इससे देश के करोड़ों लोगों को आर्थिक राहत मिल सकेगी । यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हाल ही में रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की कमी किए जाने के बाद लिया गया है। अब SBI से लोन लेना न सिर्फ आसान होगा, बल्कि हर महीने की EMI भी कम भरनी होगी।

EMI की मार से राहत, सस्ता हुआ होम लोन

SBI ने स्पष्ट किया है कि 15 जून 2025 से नई ब्याज दरें लागू होंगी। अब SBI की होम लोन दरें 7.50% से शुरू होकर 8.45% तक रहेंगी, जो पूरी तरह से ग्राहक के क्रेडिट स्कोर (CIBIL Score) पर आधारित होंगी। यह बदलाव उन करोड़ों परिवारों के लिए राहत लेकर आया है जो घर का सपना पूरा करने की योजना बना रहे थे, लेकिन महंगी EMI के कारण झिझक रहे थे।

Advertisement

RBI के फैसले का सीधा असर

6 जून 2025 को RBI ने रेपो रेट को 6.00% से घटाकर 5.50% कर दिया था। चूंकि SBI की लेंडिंग दरें EBLR (External Benchmark Lending Rate) से जुड़ी होती हैं, जो सीधे रेपो रेट के साथ लिंक होती है, ऐसे में रेपो रेट में बदलाव का असर तुरंत लोन की ब्याज दरों पर पड़ता है।

Advertisement

अब जब RBI ने रेपो रेट घटाई है, तो SBI की EBLR भी घटकर 8.15% पर आ गई है। इसका लाभ उन ग्राहकों को मिलेगा, जिन्होंने रेपो रेट लिंक्ड लोन (RLLR) या फ्लोटिंग रेट पर लोन लिया हुआ है।

कौन ग्राहक होंगे सबसे ज़्यादा फायदे में?

यह नई दरें उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं जिनका CIBIL स्कोर 750 से ऊपर है। स्कोर जितना बेहतर, लोन उतना सस्ता। इसके साथ ही, जिन लोगों ने फिक्स्ड रेट लोन लिया हुआ है, उनके लिए यह बदलाव असरकारी नहीं होगा।

MCLR पर कोई बदलाव नहीं

गौरतलब है कि SBI ने MCLR (Marginal Cost of Funds Based Lending Rate) में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी जो ग्राहक MCLR से जुड़े लोन ले चुके हैं, उनकी EMI में कोई बदलाव नहीं आएगा। फिलहाल SBI का MCLR इस प्रकार है:

  • एक साल के लिए: 9.00%
  • छह महीने के लिए: 8.90%
  • तीन महीने के लिए: 8.55%
  • एक महीने के लिए: 8.20%

डिपॉजिट स्कीम पर भी बदला ब्याज

SBI ने 444 दिन की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम पर भी ब्याज दर में 0.25% की कटौती की है। इससे यह स्पष्ट है कि बैंक अब कर्ज को प्रोत्साहित कर रही है, ताकि बाजार में नकदी बढ़े और उपभोग में तेजी आए।

भारत के प्रमुख 5 सरकारी बैंकों की ब्याज दरें

बैंक का नामहोम लोन ब्याज दर (प्रारंभिक)
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया7.35% से शुरू
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)7.50% से शुरू
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)7.50% से शुरू
बैंक ऑफ़ बड़ोदा7.50% से शुरू
बैंक ऑफ़ इंडिया7.85% से शुरू
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।