Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » खबरें » Gold Silver Price Today: चांदी 1.6 लाख रुपये टूटी, सोना दो हफ्ते के निचले स्तर पर, जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: चांदी 1.6 लाख रुपये टूटी, सोना दो हफ्ते के निचले स्तर पर, जानें आज के ताजा भाव

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

Gold Silver Price Today: 2 फरवरी 2026 को जब बाजार खुले तो निवेशकों को देखना पड़ा कि उनका सोना-चांदी का निवेश एक झटके में कितना धड़ाम हो गया। आज उन्हें कितना नुकसान उठाना पद रहा है । जी हां जिन्होंने सोने व चांदी की कीमतों में पिछले कुछ महीनों से जारी ताबड़तोड़ तेजी को देखकर 30 जनवरी से कुछ दिन पहले ही निवेश किया था, उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। MCX पर Gold और Silver दोनों में ही आज सोमवार को लगातार तीसरे दिन की गिरावट का दौर जारी है। चांदी की कीमत में करीब 32,000 रुपये की भारी गिरावट आई, जबकि सोना 7,700 रुपये लुढ़का। कमोडिटी बाजार में इस तेज गिरावट के पीछे Profit Booking और डॉलर की मजबूती को बड़ी वजह माना जा रहा है।

चांदी में ताबड़तोड़ गिरावट: लगा 12 फीसदी लोअर सर्किट

5 मार्च की डिलिवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज यह 2,67,501 रुपये पर खुली, लेकिन जल्द ही इसमें गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह 11.30 बजे तक यह 31,878 रुपये यानी 12 फीसदी के Lower Circuit के साथ 2,33,744 रुपये पर आ गई। तीन दिनों में चांदी की कीमत में 1.6 लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

Advertisement

सोना भी लुढ़का: 7,700 रुपये की गिरावट

2 अप्रैल की डिलिवरी वाला सोना भी भारी गिरावट का शिकार रहा। पिछले सत्र में यह 1,47,753 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और आज 1,46,000 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,40,001 रुपये तक गिर गया। 11.05 बजे तक यह 5,153 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,600 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Advertisement

बीते सत्र में सोना 3% यानी 4,592 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,753 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

धातुपिछला बंद भाव (₹)आज खुला भाव (₹)आज का निचला भावगिरावट (₹)
सोना (10 ग्राम)1,47,7531,46,0001,40,0017,752
चांदी (1 किलो)2,65,6522,67,5012,33,74431,908

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालात

वैश्विक स्तर पर भी कीमती धातुओं में बिकवाली का माहौल है। डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली ने सोने और चांदी दोनों को नीचे खींचा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में US Gold Futures 5.93% गिरावट के साथ $4,604.25 प्रति औंस पर आ गया है, जो दो हफ्ते में अपने न्यूनतम स्तर पर है।

वहीं सिल्वर की बात करें तो गुरुवार को यह Spot Silver $121.64 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी, लेकिन आज Spot Price 10.64% गिरावट के साथ $76.159 प्रति औंस पर आ गई।

निवेशकों के लिए अहम सलाह

बाजार के जानकारों का कहना है कि अभी और उतारचढ़ाव देखने को मिल सकता है। सिल्वर को $65 प्रति औंस पर सपोर्ट मिल सकता है, जबकि सोना इस हफ्ते $4,440 प्रति औंस तक गिर सकता है। MCX पर गोल्ड को 1,44,400-1,37,700 रुपये पर सपोर्ट और 1,48,800-1,54,000 रुपये पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।

धातुसपोर्ट रेंज (₹)रेजिस्टेंस रेंज (₹)
सोना (MCX)1,44,400 – 1,37,7001,48,800 – 1,54,000
चांदी (MCX)2,55,500 – 2,44,0002,78,000 – 2,92,000

सलाह दी जा रही है कि निवेशकों को Bullion Market में स्थिरता का इंतजार करने के बाद ही फ्रेश पोजीशन लेनी चाहिए। डॉलर इंडेक्स में उतारचढ़ाव और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव के कारण कीमती धातुओं में निकट भविष्य में उथलपुथल बनी रह सकती है।

डिस्क्लेमर:

यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और निवेश सलाह नहीं है। शेयर बाजार और (Commodity Market) में निवेश जोखिमों के अधीन है। यहां दिए गए आंकड़े और विश्लेषण केवल दिए गए समाचार स्रोत पर आधारित हैं। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें। पिछला प्रदर्शन भविष्य के नतीजों की गारंटी नहीं होता। इस खबर में दी गई राय विशेषज्ञों की निजी राय है, जो बाजार की स्थितियों के बदलने के साथ बदल सकती है। समाचार तिथि 2 फ़रवरी 2026 तक की जानकारी पर आधारित है।

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।