Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » बिजनेस » मकर संक्रांति पर चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: ₹12,800 की तेजी के साथ ₹2,88,000 हुआ भाव! जानें 8 बड़े कारण

मकर संक्रांति पर चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: ₹12,800 की तेजी के साथ ₹2,88,000 हुआ भाव! जानें 8 बड़े कारण

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

नई दिल्ली। चांदी भाव (Silver Price) ने आज 14 जनवरी 2026 (बुधवार) यानी मकर संक्रांति के दिन अपना पूरा रौद्र रूप दिखाया है। चांदी के भाव ने एक ही दिन में ₹12,800 प्रति किलो से ज्यादा का छलांग लगाकर नया रिकॉर्ड हाई बना दिया है। जी हाँ आज सुबह बाज़ार खुलने के साथ ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव ₹2,87,000 के पार निकल चुका है। वहीं, सोने में भी तेजी है, लेकिन चांदी ने तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ डाले। बुलियन मार्केट में आज का दिन सिर्फ चांदी का है।

चांदी ने ₹12,803 की तेजी के साथ तोड़े सारे रिकॉर्ड

सुबह 11 बजे के आसपास चांदी का भाव ₹2,86,200 प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रहा है । अब तक चांदी ने ₹2,80,555 का लो रिकॉर्ड और ₹2,87,990 का हाई रिकॉर्ड बनाया है। कल के मुकाबले आज सिल्वर के प्राइस में अधिकतम ₹12,803 प्रति किलो की जबरदस्त तेजी रिकॉर्ड की जा चुकी है । ये आंकड़े खुद बता रहे हैं कि चांदी किस रफ्तार से दौड़ रही है। 17% का महीने भर का रिटर्न, यहां तक कि एक दिन में 5% से ज्यादा की चढ़त – ये सब चांदी की ताकत दिखाता है।

Advertisement

बाजार का सेंटिमेंट: ₹3 लाख का लक्ष्य अब दूर नहीं?

अगर आपने ध्यान दिया होगा, तो पिछले 24-36 घंटे से यही बात चल रही है कि चांदी ₹3 लाख के स्तर को टच कर सकती है। ₹3 लाख का स्तर पार करने के लिए चांदी को तकरीबन ₹15,000 की और तेजी की जरूरत है। एक्सपर्ट्स की मानें तो अगले कुछ घंटे या दिनों में यह लेवल आ सकता है।

Advertisement

सोने चांदी में तेजी के ये है 8 बड़े कारण ! जानें

फैक्टर 1: अमेरिका का महंगाई डेटा – फेड की चाल

अमेरिका ने दिसंबर महीने का CPI महंगाई डेटा जारी किया है – 2.7 फीसदी। यह अनुमान के अनुरूप है। इसका मतलब साफ है: फेड रिजर्व आने वाले दिनों में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। जैसे ही यह खबर आई, इंटरनेशनल मार्केट में सोना ₹4,640 प्रति ओंस के पार निकल गया। चांदी ₹90 प्रति ओंस पर पहुंची।

फैक्टर 2: फेड vs ट्रंप – जंग तीखी

फेड रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल और ट्रंप के बीच की लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट तक गई है। ट्रंप ने पॉवेल पर गंभीर क्रिमिनल चार्ज लगाए हैं। फेड ने इसे अपनी स्वायत्तता पर हमला बताया है। अगर ट्रंप जीत गए, तो पॉवेल को हटाया जा सकता है। उनकी जगह ट्रंप का करीबी ब्याज दरें घटाएगा। इसका सीधा असर चांदी पर होगा। यह फैसला अगले कुछ घंटों में आ सकता है।

फैक्टर 3: 15 जनवरी को ट्रंप टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

कल यानी 15 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ट्रंप के टैरिफ मामले में फैसला सुना सकता है। इसका असर बुलियन मार्केट पर होगा। नतीजा कुछ भी हो, निवेशकों में टेंशन है। यही टेंशन उन्हें सेफ हेवन गोल्ड और सिल्वर की ओर धकेल रही है। ट्रंप और सुप्रीम कोर्ट के बीच टकराव की संभावना भी बनी हुई है। ये सब चांदी को सपोर्ट कर रहे हैं।

फैक्टर 4: 500% टैरिफ का खौफ

अमेरिकी संसद में रूस के खिलाफ एक विधेयक आ रहा है। इसमें रूस से कारोबार करने वाले देशों पर 500% तक टैरिफ लगाने की बात है। भारत रूसी तेल खरीदता है। डिफेंस और एग्रीकल्चर सेक्टर में भी भारत-रूस कारोबार है। अगर यह विधेयक पास हो गया, तो भारत पर इसका इस्तेमाल हो सकता है। इस खौफ ने चांदी को सेफ हेवन के तौर पर चुना है।

फैक्टर 5: जियो पॉलिटिकल टेंशन – ईरान, कंबोडिया, क्यूबा, वेनेजुएला

अमेरिका का इन देशों से तनाव खुलकर सामने आया है। ये टेंशन सोने-चांदी में तेजी के लिए ट्रिगर बन रही है। रूस-यूक्रेन में अगर समझौता नहीं हुआ, तो यह भी चांदी को ऊपर ले जाएगा। निवेशकों का रुझान सेफ हेवन की ओर बढ़ रहा है।

फैक्टर 6: गोल्ड-सिल्वर रेश्यो 13 साल के निचले स्तर पर

मंगलवार को गोल्ड-सिल्वर रेश्यो में गिरावट दर्ज की गई। मौजूदा रेश्यो 51.556 पर है, जो 2013 के बाद से सबसे कम है। एक्सपर्ट्स कहते हैं अगर यह 43 पर आ गया, तो चांदी $100 प्रति ओंस छू सकती है। अंतिम बार सितंबर 2011 में यह 45 पर था। यह रेश्यो चांदी की ताकत का सबसे बड़ा संकेतक है।

फैक्टर 7: इंडस्ट्रीयल डिमांड – सोलर एनर्जी का भविष्य

2025 में चांदी की डिमांड में 2% की कमी आई थी। लेकिन न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी के रिसर्च के मुताबिक, 2027 तक सोलर एनर्जी मेकर्स को चांदी की मौजूदा सालाना सप्लाई का 20% से ज्यादा चाहिए। 2050 तक सोलर पैनलों में ग्लोबल चांदी भंडार का 85-98% उपयोग हो जाएगा। इसका मतलब है कि मांग में जबरदस्त इजाफा होगा, लेकिन सप्लाई घटेगी।

फैक्टर 8: रुपया कमजोर – डॉलर के मुकाबले

डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट चांदी को महंगा कर रही है। चांदी इंपोर्ट होती है। 31 दिसंबर 2025 को रुपया 90 से नीचे था, अब 90.30 पर है। साल 2025 में रुपया 5% से ज्यादा गिर चुका है। यह भी चांदी की तेजी का एक बड़ा कारण है।

एक्सपर्ट व्यू – केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि चांदी की तेजी जारी रहेगी। गोल्ड-सिल्वर रेश्यो जैसे ही 43 पर आएगा, चांदी इंटरनेशनल मार्केट में $100 प्रति ओंस और लोकल लेवल पर ₹3 लाख प्रति किलो को छू सकती है। जियो पॉलिटिकल टेंशन, फेड-ट्रंप लड़ाई, इंडस्ट्रीयल डिमांड, महंगाई डेटा और फेड की ब्याज दर कटौती – ये सब चांदी के पक्ष में हैं।

इंटरनेशनल मार्केट – लाइव अपडेट

अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में आज गोल्ड सिल्वर में ताबड़तोड़ तेजी देखी जा रही है, खबर लिखने के दौरान सिल्वर फ्यूचर 90.845 +4.507 (+5.22%) पर जबकि गोल्ड फ्यूचर 4,644.50 +45.40 (+0.99%) पर कारोबार कर रहा है ।

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।