Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » मौसम » Mousam Update: आज रेड अलर्ट, कल से बारिश के आसार! जाने 12 से 17 जून तक कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम?

Mousam Update: आज रेड अलर्ट, कल से बारिश के आसार! जाने 12 से 17 जून तक कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम?

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

Haryana Weather Update: हरियाणा का मौसम बीते कुछ दिनों से प्रदेशवासियों पर आसमान से आग बरसा रहा है। पारा 45 डिग्री के पार जा चुका है और लू के थपेड़े लोगों को घरों में कैद कर रहे हैं। 12 जून को हालात और गंभीर हो सकते हैं-मौसम विभाग ने लू को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है।चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला, जींद, करनाल, पानीपत, सोनीपत से लेकर गुरुग्राम और फरीदाबाद तक-प्रदेश के कई जिलों में गर्म रातों और तेज लू की चेतावनी है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जैसे इलाकों में भीषण लू के संकेत हैं।

हरियाणा का मौसम कैसा रहेगा?

हालांकि इस बीच मौसम विभाग की तरफ़ से एक अच्छी खबर भी निकल कर सामने आ रही है- जी हाँ गर्मी की तपिश से झुलसते हरियाणा को जल्द ही राहत की सौगात मिलने वाली है। एक ओर जहाँ गुरुवार यानी 12 जून को लू ने प्रदेशवासियों की साँसें रोक रखी हैं, वहीं कल यानी शुक्रवार से मौसम का मिज़ाज पलटेगा। झमाझम बारिश और आंधी-तूफान की दस्तक से तापमान में गिरावट की उम्मीद की जा रही है।

Advertisement
Haryana Weather Update 12 to 17 june 2025

13 जून से बदलेगा मौसम का मिज़ाज

मौसम विभाग की मानें कल यानी शुक्रवार को अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और तेज आंधी (40–50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। यह बारिश किसानों और आम लोगों दोनों के लिए राहत लाएगी।

Advertisement

हालांकि, इस दिन भी कई जिलों में लू का असर बना रहेगा। खासकर सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ , चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में लू का प्रकोप जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – हरियाणा के कृषि मंत्री ने किसानों को DSR सब्सिडी का फटाफट भुगतान करने का दिया सख्त निर्देश

14 जून को हल्की बारिश के भी आसार

शनिवार को मौसम की और मेहरबानी दिखेगी। चंडीगढ़, अंबाला, करनाल, पंचकूला और यमुनानगर में फिर से हल्की बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही इन्हीं जिलों के कुछ हिस्सों में लू के पड़ने की भी संभावना है। यानी इन जिलों में गर्मी और लू दोनों की दोहरी मार देखने को मिलेगी । प्रदेश के बाकि, सभी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

15 जून को हरियाणा के कई जिलों में बारिश की संभावना

रविवार को चंडीगढ़ और पंचकुला में बादलों की हलचल और तेज़ हो जाएगी। इसके अलावा अम्बाला, यमुनानगर, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत और पानीपत समेत कई जिलों में हल्की बारिश और तेज़ हवाओं और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश हो सकती है।

16 और 17 जून को भी बारिश का अलर्ट

अगले हफ्ते की शुरुआत बारिश से होगी। मौसम विभाग ने 16 और 17 जून को भी हरियाणा प्रदेश में बारिश और तेज़ हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है।

लू के इन दिनों में सेहत का रखें विशेष ख्याल

गर्मी और लू की वजह से हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और बच्चों-बुज़ुर्गों में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है । सीधे खुली तेज धूप में जाने से बचें, पानी का भरपूर सेवन करें और मौसम अपडेट्स पर नज़र रखें।

ये भी पढ़े – PM Kisan: पीएम किसान योजना के तहत सालाना ₹30,000 देने का सुझाव- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।