Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » बिजनेस » मुर्गी पालन व्यवसाय: पॉल्ट्री फार्मिंग से करें लाखों की कमाई, सरकार दे रही है सब्सिडी, बस इन खास बातों का रखें ध्यान

मुर्गी पालन व्यवसाय: पॉल्ट्री फार्मिंग से करें लाखों की कमाई, सरकार दे रही है सब्सिडी, बस इन खास बातों का रखें ध्यान

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

Poultry Farming: मुर्गी पालन व्यवसाय आप गाँव या शहर कहीं भी कर सकते है। अक्सर देखा जाता है कि लोग ख़ुद का व्यवसाय तो शुरू कर लेते है लेकिन जानकारी के अभाव में सही कमाई नहीं कर पाते जिसके कारण उन्हें कुछ समय बाद ही उसे बंद करना पड़ता है। आप भी मुर्गी पालन कर कर रहे है या करने की सोच रहे है तो आपको कुछ खास बातों का विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत है ताकि आप मुर्गी पालन (Poultry farming) से अच्छी कमाई कर सके। चलिए जानते है कि कौनसी वो बातें है जिन्हें आप ध्यान में रखकर इस बिजनेस में कामयाबी हासिल कर सकते है।

मुर्गी पालन शुरू करने की कितनी आएगी लागत

देश में किसानों के बीच मुर्गी पालन (Poultry farming) एक पॉपुलर बिजनेस के तौर पर उभर रहा है। इससे किसान खेती के साथ अतिरिक्त कमाई भी कर रहे है। मुर्गी पालन को शुरू करने के लिए आपको ज़्यादा मोटी रकम खर्च करने की ज़रूरत नहीं है आप इसे शुरुआती चरण में 40-45 हजार रुपये लगा कर शुरू कर सकते है।

Advertisement

आप इसे अपने घर में खाली जगह या खेत में शुरू कर सकते हैं। मुर्गी पालन के व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें भी सहयोग कर रही हैं। इसके लिए सरकार की तरफ़ से लोन और फ्री ट्रेनिंग जैसी तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

Advertisement

मुर्गियों की इन नस्लों को दें प्राथमिकता

यदि आप मुर्गी पालन बिजनेस को शुरू कर इससे कमाई करना चाह रहे है तो आपको सबसे पहले जिस खास बात का धायान रखना है वो है मुर्गियों की सही नस्ल का चुनाव करना। जी हाँ अक्सर लोग मुर्गी पालन का बिज़नेस तो शुरू कर लेते है लेकिन वो सबसे बड़ी जो गलती करते है वो यही है कि वो मुर्गियों की नस्ल का सही चुनाव नहीं कर पाते और इस कार्य में फेल हो जाते है।

मुर्गी पालन के लिए कौनसी नस्ल का करें चयन?

अगर आप मुर्गी पालन से बढ़िया कमाई करना चाहते हैं तो इसकी नस्ल पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है। यहाँ आपको हम मुर्गियों की कुछ खास नस्लों के बारे में बता रहे है जिनका आप चयन कर सकते है…

  • कड़कनाथ
  • ग्रामप्रिया
  • स्वरनाथ
  • केरी श्यामा
  • निर्भीक
  • श्रीनिधि
  • वनराजा
  • कारी उज्जवल और
  • कारी

मुर्गी पालन में कितना सब्सिडी मिलता है?

केंद्र सरकार द्वारा नेशनल लाइवस्टॉक मिशन स्कीम के तहत मुर्गी पालन के लिए सब्सिडी मुहैया कराई जाती है। इस योजना के तहत किसानों को पॉल्ट्री फार्मिंग के लिए 30 से 50 फीसदी तक सब्सिडी मिलती है। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप नेशनल लाइव स्टॉक पोर्टल पर जाये । साथ ही आप नाबार्ड द्वारा भी मुर्गी पालन के लिए सब्सिडी मुहैया करवाई जाती है।

मुर्गी पालन से कितनी होगी कमाई?

यदि आप शुरुआती चरण में 10 से 15 मुर्गियों के साथ इसकी शुरुआत करते हैं तो इसे शुरू करने के लिए आपको करीब 40 से 45 हजार रुपये ख़र्च करने होंगे । कमाई की बात करें तो यह बिजनेस आपको अपनी लागत से दो गुना से भी ज्यादा मुनाफा दे सकता हैं। सालभर में एक देसी मुर्गी लगभग 160 से 180 अंडे देती हैं। अगर आप बड़ी संख्या में मुर्गियों को पालते हैं तो इससे आप अनेक तरीक़ों से सालाना लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं।

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।