Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » मौसम » Monsoon 2025: केरल में हुई मानसून की दमदार एंट्री, जानें इस वक्त देश में कहाँ तक पहुँचा मानसून? मौसम विभाग ने दी जानकारी

Monsoon 2025: केरल में हुई मानसून की दमदार एंट्री, जानें इस वक्त देश में कहाँ तक पहुँचा मानसून? मौसम विभाग ने दी जानकारी

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

नई दिल्ली, 24 मई 2025: देश में भीषण गर्मी के बीच एक सुकून भरी खबर आई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस बार समय से पहले केरल में दस्तक दे दी है। आमतौर पर 1 जून को पहुंचने वाला मानसून इस बार 24 मई को ही केरल के तटों पर आ गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को इस अहम जानकारी की पुष्टि की।

केरल के साथ-साथ लक्षद्वीप, माहे, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के कई इलाकों और मिजोरम तक मानसून पहुंच चुका है। इसके अलावा, दक्षिण और मध्य अरब सागर, पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी, और मालदीव-कमोरिन क्षेत्र भी अब मानसूनी हवाओं की चपेट में आ चुके हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 2-3 दिनों में मानसून गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और उत्तर-पूर्व के अन्य राज्यों में भी दस्तक दे सकता है।

Advertisement

मानसून की उत्तरी सीमा 13°N/55°E, 13°N/60°E, 13.5°N/65°E, 15°N/70°E, कारवार, शिमोगा, धर्मपुरी, चेन्नई, 15°N/83°E, 18°N/87°E, सैहा, 25°N/96°E, 27°N/98°E से होकर गुजरेगी।

Advertisement

Monsoon 2025- कहाँ तक पहुँचा मानसून?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा इस समय करवार, शिमोगा, धर्मपुरी, चेन्नई, साईहा होते हुए 27 डिग्री उत्तरी अक्षांश तक पहुँच गई है। मानसून ने केवल समुद्री क्षेत्र ही नहीं, बल्कि धरातल पर भी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

अगले 2-3 दिन में और कहां पहुंचेगा मानसून?

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 2 से 3 दिनों में मानसून गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के बाकी हिस्सों, पश्चिम बंगाल के सब-हिमालयन क्षेत्र, सिक्किम और उत्तर-पूर्वी राज्यों के कई हिस्सों तक फैल सकता है। इस अनुमान से साफ है कि जून की शुरुआत से पहले ही देश का बड़ा हिस्सा मानसून की चपेट में आ जाएगा।

आम जनता को मिलेगी राहत

देश के कई हिस्से इस वक्त गर्मी की मार झेल रहे हैं, खासकर उत्तर भारत में पारा 45 डिग्री के पार जा चुका है। ऐसे में मानसून की शुरुआती बारिश राहत की फुहार लेकर आने वाली है।

कृषि जगत के लिए अच्छी खबर

मानसून का जल्द आना किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं। खरीफ की फसल की बुआई अब समय पर होने की उम्मीद है। साथ ही, जलस्रोतों के भरने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जाएगी, जो आने वाले महीनों में ग्रामीण भारत के लिए राहत लेकर आएगी। सबकी निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि मानसून अपनी रफ्तार बनाए बनाये रख पाता है या नहीं।

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।