Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » मौसम » राजस्थान में गर्मी का ब्रेक, आंधी-बारिश ने ली एंट्री — जानें अगले 5 दिन का मौसम अलर्ट

राजस्थान में गर्मी का ब्रेक, आंधी-बारिश ने ली एंट्री — जानें अगले 5 दिन का मौसम अलर्ट

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

जयपुर मई 26, 2025: राजस्थान में नौतपा की शुरुआत इस बार कुछ अलग अंदाज़ में हुई। मई की तपती दोपहरों के बीच जब लोगों को लू के थपेड़ों की उम्मीद थी, तब कुदरत ने राहत की बूँदें बरसाकर चौंका दिया। शनिवार देर रात आई तेज़ आंधी और मूसलधार बारिश ने गर्मी को जैसे पीछे धकेल दिया। रविवार की सुबह लोगों ने न केवल राहत की सांस ली, बल्कि आसमान में उमड़े बादलों ने मौसम का मिज़ाज ही बदल दिया।

राजस्थान में 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है — ये वो समय होता है जब गर्मी अपने चरम पर होती है। लेकिन इस बार नज़ारा ही कुछ और था। जयपुर, बीकानेर, जोधपुर से लेकर शेखावटी तक, आधी रात को आई आँधी और बारिश ने दिन के तापमान को 9 डिग्री तक गिरा दिया। भरतपुर और उदयपुर में तो बारिश ने मौसम को ऐसा ठंडा कर दिया कि लोगों को सुबह 4 बजे हल्की सर्दी का एहसास हुआ।

Advertisement

कैसा रहेगा अगले 5 दिन का मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आने वाले 5 दिन दोपहर के बाद तेज़ हवाओं, गरज-चमक और कभी-कभार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि विशेषकर 27 से 29 मई के बीच इन गतिविधियों की संभावना और भी ज़्यादा है। 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिनमें आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी शामिल है।

Advertisement


आगामी तीन घंटों में भरतपुर और उसके आसपास के इलाक़ों में Yellow Alert जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर मेघगर्जना के साथ हल्की बारिश और 30-40 Kmph की रफ़्तार से हवायें चलने की संभावना है।

अंधड़ से कई जिलों में नुकसान

राज्यभर में शनिवार रात से मौसम की करवट के कारण कई इलाकों में नुकसान की खबरें सामने आई हैं। जयपुर में 100 से ज्यादा पेड़ गिर गए, और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। भिवाड़ी के चोपानकी इलाके में एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से मां-बेटी की दुखद मृत्यु हो गई। बीकानेर में दो हज़ार से अधिक बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर धराशायी हो गए, जिससे ग्रामीण इलाकों में अंधेरा छा गया। जोधपुर में करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है।

नोहर में रिकॉर्ड बारिश

हनुमानगढ़ के नोहर में सर्वाधिक 53 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य के 19 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे चला गया। बारिश और आंधी के कारण न सिर्फ दिन का तापमान लुढ़का, बल्कि रात का पारा भी 8 डिग्री तक गिर गया।

पश्चिमी राजस्थान में अब भी सताएगी गर्मी

जहां एक ओर पूर्वी राजस्थान के लोग राहत महसूस कर रहे हैं, वहीं पश्चिमी जिलों में गर्मी से निजात की उम्मीद फिलहाल नहीं है। बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर जैसे इलाकों में दिन के समय हीटवेव का असर रहेगा और तापमान 45 से 46 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। हालांकि शाम को यहां भी आंधी और हल्की बारिश राहत दे सकती है।

महाराष्ट्र में समय से पहले मानसून ने दी दस्तक

वहीं दूसरी तरफ़ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रविवार को महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है — और यह 35 वर्षों में पहली बार इतनी जल्दी पहुंचा है।

मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में बीते दो दिनों से भारी मानसून-पूर्व बारिश हो रही है। आज भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मुंबई और आसपास के इलाकों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ भारी बारिश और 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।