HDFC Bank Credit Card: अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड यूज़र हैं और हर महीने ऑनलाइन गेमिंग, वॉलेट रिचार्ज या यूटिलिटी बिल जैसे ट्रांजैक्शन करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बैंक ने 1 जुलाई 2025 से कुछ अहम बदलावों की घोषणा की है, जो आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं। आइए जानते हैं क्या बदलने जा रहा है और किन बातों का ध्यान रखना होगा।
ऑनलाइन गेमिंग अब महंगा सौदा
Dream11, MPL, Rummy Culture या Junglee Games जैसे स्किल-बेस्ड गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर अगर आप हर महीने ₹10,000 से ज्यादा खर्च करते हैं, तो तैयार हो जाइए 1% एक्स्ट्रा चार्ज देने के लिए। हालांकि, यह शुल्क ₹4,999 से ज्यादा नहीं देना होगा।
दोस्तों यहाँ सबसे ज़्यादा जो गौर करने वाली बात यह है कि इन ट्रांजैक्शनों पर अब आपको पहले की तरह Reward Points भी नहीं मिलेंगे, यानी न बोनस मिलेगा और न होगी बचत।
HDFC Credit Card वॉलेट लोडिंग पर भी लगेगा शुल्क
PayTM, Mobikwik, Freecharge या Ola Money जैसे थर्ड-पार्टी वॉलेट्स में HDFC कार्ड से ₹10,000 से ज्यादा लोड करने पर भी अब 1% फीस लगेगी। यह शुल्क भी अधिकतम ₹4,999 तक सीमित रहेगा। इस बदलाव का सीधा असर उन यूज़र्स पर पड़ेगा जो क्रेडिट कार्ड के जरिए डिजिटल वॉलेट में रकम डालते हैं।
ये भी पढ़े – ICICI Bank: सावधान! 1 जुलाई से ATM से पैसे निकालना होगा महंगा, चेक करें नए चार्जेस की पूरी लिस्ट
Utility बिल्स पर भी बदलेगा गेम
अगर आप क्रेडिट कार्ड से हर महीने ₹50,000 (कंज़्यूमर कार्ड) या ₹75,000 (बिज़नेस कार्ड) से ज्यादा यूटिलिटी बिल भरते हैं, तो अब 1% का अतिरिक्त चार्ज लगेगा। यह शुल्क भी ₹4,999 से अधिक नहीं होगा।
हालांकि, इंश्योरेंस पेमेंट को यूटिलिटी ट्रांजैक्शन में नहीं गिना जाएगा, इसलिए उस पर यह चार्ज लागू नहीं होगा।
इन श्रेणियों में भी तय हुई शुल्क सीमा
अब रेंट, फ्यूल और एजुकेशन से जुड़े ट्रांजैक्शनों पर भी बैंक ने ऊपरी सीमा तय कर दी है।
- रेंट पेमेंट पर 1% फीस पहले की तरह लागू रहेगी, लेकिन अधिकतम ₹4,999 तक।
- फ्यूल पर चार्ज तभी लगेगा जब ट्रांजैक्शन ₹15,000 या ₹30,000 से ऊपर हो।
- एजुकेशन के लिए अगर पेमेंट किसी थर्ड-पार्टी ऐप से किया गया, तो 1% फीस लगेगी। लेकिन अगर आप सीधे कॉलेज/स्कूल की वेबसाइट या POS मशीन से पे करते हैं, तो कोई चार्ज नहीं लगेगा।
Reward Points पर भी बदला गणित
अब इंश्योरेंस पेमेंट पर Reward Points मिलेंगे, लेकिन लिमिट के साथ।
- Infinia या Infinia Metal कार्ड वालों को हर महीने अधिकतम 10,000 पॉइंट्स मिलेंगे।
- Diners Black और उसके मेटल वर्जन को 5,000 पॉइंट्स की सीमा तक।
- बाकी कार्ड्स पर यह लिमिट 2,000 पॉइंट्स तक तय की गई है।
कुछ कार्ड जैसे Millennia, PayTM, Swiggy, और Bharat सीरीज़ के कार्ड्स पर पहले से लागू Reward Point लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, Marriott Bonvoy कार्ड्स पर अभी भी Reward Points की कोई सीमा नहीं रखी गई है।
HDFC Credit Card नए नियम – लागू 1 जुलाई 2025 से
| खर्च की श्रेणी | नया शुल्क / नियम | अधिकतम शुल्क सीमा | Reward Points स्थिति |
|---|---|---|---|
| 🎮 ऑनलाइन स्किल गेमिंग (Dream11, MPL आदि) | ₹10,000 से अधिक खर्च पर 1% शुल्क | ₹4,999/माह | नहीं मिलेंगे |
| 💸 वॉलेट लोडिंग (PayTM, Mobikwik आदि) | ₹10,000 से अधिक लोडिंग पर 1% शुल्क | ₹4,999/माह | मिलते रहेंगे |
| ⚡ यूटिलिटी बिल पेमेंट | ₹50,000 (कंज़्यूमर) या ₹75,000 (बिज़नेस) से अधिक पर 1% शुल्क | ₹4,999/माह | मिलते रहेंगे |
| 🏠 रेंट पेमेंट | 1% शुल्क जारी रहेगा | ₹4,999 प्रति ट्रांजैक्शन | मिलते रहेंगे |
| ⛽ फ्यूल पेमेंट | ₹15,000 या ₹30,000 से ऊपर पर ही 1% शुल्क | ₹4,999 प्रति ट्रांजैक्शन | मिलते रहेंगे |
| 📚 एजुकेशन पेमेंट | थर्ड पार्टी ऐप से पेमेंट पर 1% शुल्क | ₹4,999 प्रति ट्रांजैक्शन | डायरेक्ट कॉलेज से पेमेंट पर कोई शुल्क नहीं |
Reward Points लिमिट (इंश्योरेंस ट्रांजैक्शन पर)
| कार्ड प्रकार | अधिकतम Reward Points / माह |
|---|---|
| Infinia, Infinia Metal | 10,000 |
| Diners Black, Diners Black Metal, Biz Black Metal | 5,000 |
| अन्य सभी कार्ड | 2,000 |
| Marriott Bonvoy कार्ड | कोई लिमिट नहीं (अनकैप्ड) |
| Millennia, Swiggy, Paytm, Easy EMI आदि | कोई बदलाव नहीं |
क्या करना चाहिए यूज़र्स को?
अगर आप HDFC Credit Card इस्तेमाल करते हैं तो यह वक्त है अपने महीनेभर के खर्च की प्लानिंग पर दोबारा नज़र डालने का। खासतौर पर उन लोगों के लिए जो गेमिंग, वॉलेट लोडिंग या बिल पेमेंट में क्रेडिट कार्ड का ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं, ये बदलाव आपकी जेब को प्रभावित कर सकते हैं।
बैंक का यह कदम रिवॉर्ड्स सिस्टम को संतुलित करने और कुछ कैटेगरीज में अत्यधिक ट्रांजैक्शन को रेगुलेट करने की दिशा में उठाया गया है।
Advertisement






