Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » बिजनेस » Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में हल्की तेजी – जानिए क्या रहे आज के ताज़ा रेट

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में हल्की तेजी – जानिए क्या रहे आज के ताज़ा रेट

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

Gold Price Today: घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज हफ़्ते के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 2 मई को सोने में 400 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज़्यादा की गिरावट जबकि चांदी में मामूली तेजी रही। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA के मुताबिक, आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत ₹407 गिरकर ₹93,954 पर आ गई है। वहीं अन्य प्योरिटी के गोल्ड रेट पर नजर डालें, तो 10 ग्राम 22 कैरेट सोना अब ₹86,062 का, जबकि 18 कैरेट का रेट ₹70,466 हो गया है।

अगर बात करें चांदी की तो आज ₹11 रुपये मामूली बढ़त के साथ ₹94,125 प्रति किलो रही । इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 का और चांदी ने 28 मार्च को ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

Advertisement

सोना चांदी भाव 2 मई 2025

Aaj ka Sone ka bhav- इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज शुक्रवार को सोने और चांदी के हाजिर दाम इस प्रकार से रहे…

Advertisement
धातु1 मई 2025 का भाव2 मई 2025 का भावबदलाव
सोना (24K)₹94,361₹93,954₹-407 ↓
सोना (23K)₹93,983₹93,578₹-405 ↓
सोना (22K)₹86,435₹86,062₹-373 ↓
सोना (18K)₹70,771₹70,466₹-305 ↓
सोना (14K)₹55,201₹54,963₹-238 ↓
चांदी (999)₹94,114₹94,125₹+11 ↑

नोट – उपरोक्त सोना भाव GST और मेकिंग चार्ज से पहले का है।

MCX पर सोने चांदी में उछाल

mcx gold silver price

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर जून महीने की एक्सपायरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स की कीमत खबर लिखे जाने के दौरान 380 रुपये की तेजी के साथ 92,719 रुपये पर कारोबार करती नज़र आई । आज के कारोबारी में अभी तक गोल्ड जून कॉन्ट्रैक्ट्स ने 93,443 का हाई और 92,370 का लो बनाया। इससे पहले कल यह 92,339 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

जबकि MCX पर जुलाई महीने की एक्सपायरी वाले सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट्स की कीमत अभी 133 रुपये की तेजी के साथ 94,862 रुपये पर कारोबार करती नज़र आई । Silver ने आज 95,430 का हाई और 94,360 का लो बनाया। इससे पहले कल यह 94,729 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़े – RBI Gold Reserve: RBI ने की गोल्ड रिजर्व में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, सिर्फ एक हफ्ते में ₹11,986 करोड़ का इजाफा

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।