Sona Chandi Ka Bhav 13 June 2025: सोने-चांदी की कीमतों में आज शुक्रवार यानी 13 जून को रिकॉर्ड तोड़ बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA के अनुसार सोना ₹1,715 बढ़कर ₹99,170 प्रति 10 ग्राम के अब तक के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इससे पहले कल शाम को सोने की कीमत ₹97,455 प्रति 10 ग्राम बंद हुई थी।
चांदी में आज भी आज अच्छी खासी बढ़त दर्ज की जा रही है । एक किलो चांदी दाम आज ₹742 बढ़कर ₹106,240 किलो हो गया है जो की कल ₹1,05,498 किलो था ।
जानकारी के लिए आपको बता दे कि इससे पहले 10 जून को चांदी ने ₹1,07,000 का हाई लगाया था और सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 का ऑल टाइम हाई बनाया था। सोने का आज की इस तेजी के बाद नया हाई आज ₹99,170 प्रति 10 ग्राम हो गया है।
आज के सोने-चांदी के दाम (13 जून 2025)
| धातु | 13 जून का भाव (₹/10 ग्राम) | 12 जून का भाव (₹/10 ग्राम) | बदलाव (₹) |
| 24K सोना | ₹99,170 | ₹97,455 | + ₹1,715 |
| 23K सोना | ₹98,773 | ₹97,065 | + ₹1,668 |
| 22K सोना | ₹90,840 | ₹89,269 | + ₹1,571 |
| 18K सोना | ₹74,378 | ₹73,091 | + ₹1,287 |
| 14K सोना | ₹58,014 | ₹57,011 | + ₹1,003 |
| 999 चांदी (₹/किलोग्राम) | ₹106,240 | ₹105,498 | + ₹742 |
Source- IBJA (उपरोक्त दाम GST और मेकिंग चार्ज के पहले के है)
ये रहा चार महानगरों में सोने का दाम
Sona Chandi Ka Bhav: 13 जून को जहां एक ओर अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में सोने की चमक तेज़ी से बढ़ी, वहीं भारत के प्रमुख महानगरों में भी इसका सीधा असर दिखा। यहां 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार रहीं:
- दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,01,550 | 22 कैरेट – ₹93,100
- मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,01,400 | 22 कैरेट – ₹92,950
- कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,01,400 | 22 कैरेट – ₹92,950
- चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,01,400 | 22 कैरेट – ₹92,950
डिस्क्लेमर – सोने और चांदी की कीमतें नियमित रूप से बदलती रहती है, इसलिए खरीदारी से पहले अपने एक बार अपने नजदीकी बाजार में जौहरी/सुनार (jeweller) से भाव की पुष्टि जरूर करें।
ये भी पढ़े – Cheque Usage Tips: चेक इस्तेमाल करते हैं तो इन 7 बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना लेने के देने पड़ जाएंगे
Advertisement






