Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » बिजनेस » Gold Silver Price: आज सोना ₹1,479 और चांदी ₹1,835 महंगी हुई, देखें 6 मई की कैरेट अनुसार पूरी रेट लिस्ट

Gold Silver Price: आज सोना ₹1,479 और चांदी ₹1,835 महंगी हुई, देखें 6 मई की कैरेट अनुसार पूरी रेट लिस्ट

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

Gold Silver Price 6 May 2025: भारतीय सर्राफा बाज़ार में आज मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी तेजी आई। 6 मई 2025 को 24 कैरेट सोना 1,479 रुपये की महंगा होकर 96,761 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह उछाल वैश्विक बाज़ारों में आई मजबूती और घरेलू मांग में बढ़ोतरी की वजह से देखा गया।

वहीं, चांदी ने भी दम दिखाया और प्रति किलो 1,835 रुपये की बढ़त के साथ 95,845 रुपये पर जा पहुंची, जो बीते कुछ दिनों की गिरावट के बाद एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

Advertisement

सोने ने पिछले महीने यानी 21 अप्रैल को 99,100 रुपये का और चांदी ने 28 मार्च को 1,00,934 रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था। बाजार के जानकारों की माने तो साल के आखिर तक सोने का भाव 1 लाख 10 हजार रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है।

Advertisement

सोना चांदी भाव 6 मई 2025

Aaj ka Sone ka bhav- इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज मंगलवार को सोने और चांदी (Gold-Silver Rates) के हाजिर दाम इस प्रकार से रहे…

धातु5 मई का भाव6 मई का भावबदलाव
सोना (24K)₹95,282₹96,761🔺 ₹1,479
सोना (23K)₹94,900₹96,374🔺 ₹1,474
सोना (22K)₹87,278₹88,633🔺 ₹1,355
सोना (18K)₹71,462₹72,571🔺 ₹1,109
सोना (14K)₹55,740₹56,605🔺 ₹865
चांदी (999)₹94,010₹95,845🔺 ₹1,835

नोट – उपरोक्त सोना भाव GST और मेकिंग चार्ज से पहले का है।

MCX पर सोने चांदी में जबरदस्त तेजी

mcx gold silver price hike

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर जून महीने की एक्सपायरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स की कीमत खबर लिखे जाने के दौरान 1878 रुपये की तेजी के साथ 96,527 रुपये पर कारोबार करती नज़र आई । आज के कारोबारी में अभी तक गोल्ड जून कॉन्ट्रैक्ट्स ने 96,607 का हाई और 95,200 का लो बनाया। इससे पहले कल यह 94,649 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

जबकि MCX पर जुलाई महीने की एक्सपायरी वाले सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट्स की कीमत अभी 1968 रुपये की तेजी के साथ 96,493 रुपये पर कारोबार करती नज़र आई । Silver ने आज 96,790 का हाई और 94,650 का लो बनाया। इससे पहले कल यह 94,525 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।