Gold Silver Price 4 June 2024: बुलियन मार्केट में आज 4 जून को लोकसभा चुनाव नतीजों के दिन सोने और चांदी की क़ीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (IBJA) द्वारा जारी आज नई कीमतों के अनुसार 24 कैरेट सोना 751 रुपये तेज होकर 72527 रुपये वहीं 22 कैरेट सोना 688 रुपये महंगा होकर 66435 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं आज चांदी 1069 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 91286 रुपये पहुंच गई है।
Gold Silver Price 4 June 2024
Sona Chandi Ka Bhav :- आज के गोल्ड और सिल्वर के लेटेस्ट दाम निम्नलिखित प्रकार से है…
| गोल्ड-सिल्वर | 4 जून का भाव | 3 जून का भाव | बदलाव |
| 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) | 72527 | 71776 | +751 |
| 23 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) | 72237 | 71489 | +748 |
| 22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) | 66435 | 65747 | +688 |
| 18 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) | 54395 | 53832 | +563 |
| 14 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) | 42428 | 41989 | +439 |
| चांदी (प्रति किलो ग्राम) | 91286 | 90217 | +1069 |
देश के प्रमुख शहरों में आज 22 और 24 कैरेट सोने का भाव
आइए जानते हैं देश के बड़े शहरों में आज मंगलवार 4 जून को 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव क्या चल रहा है…
| शहर | 22 कैरेट सोने का भाव | 24 कैरेट सोने का भाव |
| दिल्ली | ₹66,240 | ₹72,550 |
| मुंबई | ₹66,090 | ₹72,100 |
| चेन्नई | ₹66,650 | ₹72,710 |
| कोलकाता | ₹66,090 | ₹72,100 |
| गुरुग्राम | ₹66,240 | ₹72,250 |
| लखनऊ | ₹66,240 | ₹72,250 |
| बेंगलुरु | ₹66,090 | ₹72,100 |
| जयपुर | ₹66,240 | ₹72,250 |
| पटना | ₹66,540 | ₹72,150 |
| भुवनेश्वर | ₹66,090 | ₹72,100 |
| हैदराबाद | ₹66,140 | ₹72,100 |
| अहमदाबाद | ₹66,140 | ₹72,150 |
MCX पर सोने व चांदी टूटा
उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह सोने का अगस्त कॉन्ट्रैक्ट वायदा 53 रुपये टूटकर 72,150 रुपये पर खुला। जो की खबर लिखे जाने के समय 272 रुपये की गिरावट के साथ 71976 रुपये के लेवल पर कारोबार करता नजर आया । आज के कारोबारी दिन के दौरान अभी तक सोने ने 72560 रुपये का ऊपरी और 71888 रुपये का निचला स्तर छुआ।
जबकि आज चांदी का जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 74 रुपये तेज होकर 92107 रुपये खुला । खबर लिखे जाने के दौरान यह 1919 रुपये की गिरावट के साथ 90,114 रुपये स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं आज के कारोबारी दिन के दौरान चांदी ने 92772 रुपये का ऊपरी और 89592 रुपये का निचला स्तर छुआ।
Advertisement






