Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » बिजनेस » 1 जून से कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता, आम आदमी को नहीं मिली राहत: जानिए क्या है नए रेट

1 जून से कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता, आम आदमी को नहीं मिली राहत: जानिए क्या है नए रेट

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

नई दिल्ली। जून महीने की शुरुआत के साथ देशभर में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में थोड़ी राहत मिली है, लेकिन घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया । तेल विपणन कंपनियों ने आज रविवार 1 जून 2025 को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 25.50 रुपये तक की कटौती की है। हालांकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर का रेट जस का तस बना हुआ है, जिससे आम उपभोक्ताओं को कोई सीधा फायदा नहीं मिला।

होटल-ढाबों के लिए राहत की खबर

1 जून 2025 से LPG सिलेंडर की नई कीमतें लागू हो गई हैं। राजधानी दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1,723.50 रुपये हो गया है, जो पहले 1,747.50 रुपये था। यह कटौती उन रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए थोड़ी राहत जरूर लाई है, जो हर महीने कई सिलेंडरों का उपयोग करते हैं।

Advertisement

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में यह लगातार तीसरी बार कटौती हुई है- इससे पहले अप्रैल माह की पहली तारीख़ को 41 रुपये, उसके बाद मई में 15.5 रुपये, और अब जून में 25.50 रुपये तक की राहत दी गई है। ऐसे में कुल मिलाकर इन तीन महीनों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम तक़रीबन 82 रुपये कम हो गए है।

Advertisement

Commercial LPG Price Cut (Applicable from June 1st, 2025)

IOCL की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक देश के प्रमुख चार महानगरों में आज से कमर्शियल सिलेंडर के दाम इस प्रकार है…

शहर1st जून 20251st मई 2025बदलाव
दिल्ली1723.501747.5024 सस्ता
कोलकाता1826.001851.5025.50 सस्ता
मुंबई1674.501699.0024.50 सस्ता
चेन्नई1881.001906.0025 सस्ता

देश के अन्य कुछ प्रमुख शहरों में कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमतें कुछ इस प्रकार हैं:-

  • बेंगलुरु: ₹1,796.50
  • भुवनेश्वर: ₹1,868
  • चंडीगढ़: ₹1,743
  • नोएडा: ₹1,723.50

LPG की कीमतों में यह बदलाव खासतौर पर होटल, केटरिंग और फूड स्टार्टअप सेक्टर में काम कर रहे लोगों के लिए कुछ राहत देने वाला है।

आम जनता की रसोई में अब भी महंगाई बरकरार

घरेलू सिलेंडर, जो हर रसोई का अभिन्न हिस्सा है, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि इससे पहले अप्रैल माह में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का रेट 50 रुपये बढ़ाया गया था, और तब से लेकर अब तक इसमें कोई कटौती नहीं हुई।

सामान्य उपभोक्ता के लिए LPG का रेट अब भी ₹853 प्रति सिलेंडर है, जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए यह ₹553 है।

महंगाई की मार झेल रहे मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के लोगों को अभी और इंतजार करना होगा, जब तक सरकार या तेल कंपनियां घरेलू गैस की कीमतों में राहत नहीं देतीं।

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।