Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » मौसम » सावधान…अगले 3 दिन राजस्थान में लू का कहर! नौतपा के बाद तापमान पहुंचा 47 डिग्री के पार, अलर्ट जारी

सावधान…अगले 3 दिन राजस्थान में लू का कहर! नौतपा के बाद तापमान पहुंचा 47 डिग्री के पार, अलर्ट जारी

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

Rajasthan Weather : राजस्थान में इस बार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव चलते नौतपा बिना तपिश के चुपचाप निकल गया । लेकिन अब पिछले 2-3 दिनों से सूरज की किरने आग उगलने लगी है। गर्म हवाओं में तपिश से धरती झुलस रही है और आसमान से राहत की एक बूंद भी नहीं बरसती दिख रही ।

प्रदेश के कई जिलों में गर्मी ने ऐसा रौद्र रूप धारण किया है कि आम जनजीवन ठहर सा गया है। मौसम विभाग ने चेताया है की अभी तो यह शुरुआत है। 9 से 11 जून तक राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में पारा 47 डिग्री के पार जा सकता है। यह वही समय है जब लू की लपटें केवल शरीर नहीं, मन को भी बेचैन कर देती हैं।

Advertisement

धधकते तापमान ने तोड़ी सहनशक्ति

8 जून को श्रीगंगानगर में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बीकानेर, बाड़मेर, चूरू, फलोदी और जैसलमेर में भी पारा 45 से 46 डिग्री के पार रहा।

Advertisement

ऐसे में गंगानगर और बीकानेर में दोपहर होते-होते सड़कें सुनसान हो जाती हैं। बाजारों में रौनक कम है और अस्पतालों में हीटस्ट्रोक के लक्षण लेकर आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

लू के साथ धूलभरी आंधी की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग, जयपुर की ताज़ा रिपोर्ट बताती है कि 10 जून तक तेज़ धूलभरी हवाओं की संभावना भी बनी हुई है, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा हो सकती है। इसका असर खासकर खुले इलाकों और रेगिस्तानी ज़िलों में ज्यादा देखने को मिलेगा।

इन हालातों को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है – बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार व्यक्तियों को दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सख्त सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों में यह भी कहा गया है कि लोग दिनभर खूब पानी पिएं, हल्के और ढीले कपड़े पहनें और ज़रूरत न हो तो सीधी धूप में निकलने से बचें। घरों में रहकर पंखे और कूलर का इस्तेमाल करें, लेकिन साथ ही शरीर को डिहाइड्रेशन से भी बचाना बेहद जरूरी है।

गांवों में जहां बिजली की आपूर्ति सीमित है, वहां हालात और अधिक चिंताजनक हैं। लोग पेड़ों की छांव में बैठकर गर्मी से लड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आगामी 4-5 दिनों में भी बारिश की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही।

राजस्थान में अधिकतम तापमान वाले स्थान (8 जून )

स्थानअधिकतम तापमान
श्रीगंगानगर47.4°C
बीकानेर46.0°C
बाड़मेर45.9°C
चूरू45.6°C
फलोदी45.4°C
जैसलमेर45.2°C
कोटा45.0°C

सोर्स : मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर

राजस्थान के 7 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान में आगामी 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जयपुर और कोटा में हीटवेव चलते दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का और उछाल देखने को मिल सकता है । अगर ऐसा होता है तो श्री गंगानगर जिले में बीते दस साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीगंगानगर में साल 2018 में एक जून को अधिकतम तापमान 49.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि कल 47.4°C तक पहुंच चुका है।

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।