Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » बिजनेस » बड़ा झटका! गैस सिलेंडर हुआ महंगा, LPG Gas Cylinder भरवाने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपये

बड़ा झटका! गैस सिलेंडर हुआ महंगा, LPG Gas Cylinder भरवाने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपये

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

LPG Price: देश में LPG सिलेंडर ख़रीदना एक बार फिर महंगा हो गया है । कल यानी सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही देश में आयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 39 रुपये तक बढ़ा दिये है, इससे पहले पिछले महीने (अगस्त) भी कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की क़ीमतों में क़रीब 8.50 रुपए की वृद्धि की गई थी। हालाँकि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया, ये आपको अब भी पुराने रेट में ही मिलेगा।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा

1 सितंबर को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (iocl) की वेबसाइट पर जारी की गई नई कीमतों के अनुसार, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल LGP सिलेंडर 39 रुपए महंगा होकर 1691.50 रुपए का हो गया है। कोलकाता में 38 रुपए महंगा होकर इसकी क़ीमत 1802.50 रुपए जबकि मुंबई में 39 रुपए महंगा होकर 1644 रुपये और चेन्नई में 38 रुपए महंगा होकर 1855 रुपए का हो गया है।

Advertisement

Commercial LPG Gas Cylinder Price : Applicable from September 1st, 2024

Advertisement
शहर1 सितंबर 20241 अगस्त 2024बदलाव
दिल्ली1691.501652.50+ ₹39
कोलकाता1802.501764.50+ ₹38
मुंबई1644.001605.00+ ₹39
चेन्नई1855.001817.00+ ₹38

घरेलू एलपीजी सिलेंडर कितने का है?

IOCLकी वेबसाइट के मुताबिक, बगैर सब्सिडी (Non-Subsidised) वाला 14.2 किलो वजनी रसोई गैस सिलेंडर की मौजूदा कीमत इस प्रकार है…

  • दिल्ली 803 रुपये
  • कोलकाता 829 रुपये
  • मुंबई 802.50 रुपये
  • चेन्नई 818.50 रुपये
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।