Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » बिजनेस » Gold Price 23 May 2025: सोने-चांदी में जबरदस्त तेजी, चांदी ₹1135 महंगी हुई, देखें ताजा रेट

Gold Price 23 May 2025: सोने-चांदी में जबरदस्त तेजी, चांदी ₹1135 महंगी हुई, देखें ताजा रेट

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

Gold Price 23 May 2025: सोने और चांदी की कीमतों में आज हफ़्ते के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 23 मई को 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव ₹299 की तेजी के साथ ₹95,815 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना ₹274 की बढ़त के साथ ₹87,767 पर ट्रेड कर रहा है। इसी प्रकार, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने में क्रमशः ₹224 और ₹175 की तेजी दर्ज की गई।

चांदी की कीमतों में भी बड़ा उछाल देखने को मिला। 999 शुद्धता वाली चांदी आज ₹1,135 की तेजी के साथ ₹97,654 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Advertisement

सोना चांदी का भाव 23-05-2025

धातु23 मई का भाव (₹)22 मई का भाव (₹)बदलाव (₹)
सोना (24K)95,81595,516+299
सोना (23K)95,43195,134+297
सोना (22K)87,76787,493+274
सोना (18K)71,86171,637+224
सोना (14K)56,05255,877+175
चांदी (999)97,65496,519+1,135

नोट – उपरोक्त सोना भाव GST और मेकिंग चार्ज से पहले का है।

Advertisement

4 महानगरों में आज के सोने के दाम (23 मई 2025)

दिल्ली:

  • 22 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹89,550
  • 24 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹97,680

मुंबई:

  • 22 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹89,400
  • 24 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹97,530

कोलकाता:

  • 22 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹89,400
  • 24 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹97,530

चेन्नई:

  • 22 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹89,400
  • 24 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹97,530

ऑल टाइम हाई से सोना 3.31 फीसदी सस्ता

जानकारी के लिए आपको बता दे कि सोने ने 21 अप्रैल को 99,100 रुपये का ऑल टाइम हाई जबकी चांदी ने 28 मार्च को 1,00,934 रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था।

वर्तमान में सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब ₹3,285 यानी 3.31% नीचे है, जबकि चांदी ₹3,280 यानी 3.25% नीचे ट्रेड कर रही है। यह मामूली गिरावट दिखाती है कि दोनों धातुएं अब भी ऊपरी स्तरों के करीब हैं, और बाजार में थोड़ी और मजबूती से फिर नए रिकॉर्ड बना सकती हैं।

बाजार के जानकारों की माने तो साल के आखिर तक 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 10 हजार रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है।

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।