Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » बिजनेस » आज सोने चांदी में बड़ा उछाल, फटाफट जाने आज के 18, 22 व 24 कैरेट के लेटेस्ट दाम

आज सोने चांदी में बड़ा उछाल, फटाफट जाने आज के 18, 22 व 24 कैरेट के लेटेस्ट दाम

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

Gold Silver Price: सोना व चांदी के दाम में आज यानी बुधवार, 26 नवंबर को लगातार तीसरे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार इन तीन दिनों में 24 कैरेट सोने के दाम में 2,858 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आ चुका है, वहीं चांदी के दाम में भी 3 दिनों में 6,727 रुपये किलो की तेज़ी आ गई है। जी हाँ इससे पहले पिछले हफ़्ते के आखरी कारोबारी (21 नवंबर) दिन 24 कैरेट सोना 1,23,146 पर बंद हुआ था जो आज दोपहर को 1,26,004 रुपये पर खुला है, जबकि चाँदी 1,51,129 पर बंद हुई थी जो आज 1,57,856 रुपये प्रति किलो पर खुली है।

सोना फ़िलहाल अपने ऑल टाइम हाई प्राइस (17 अक्टूबर सोना 1,30,874 रुपए) से फिलहाल 4,870 रुपये मंदा है, जबकि चांदी अपने ऑल टाइम हाई प्राइस (14 अक्टूबर चांदी 1,78,100 रुपए) से 20,244 रुपए नीचे कारोबार कर रही है ।

Advertisement

आज का सोना चांदी भाव 26 नवंबर 2025

आज बुधवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोना का भाव 885 रुपए महंगा होकर 1,26,004 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट जेवराती सोना आज 811 रुपए महंगा होकर 1,15,420 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है । जबकि आज एक किलो चांदी 1,536 रुपए महंगी होकर 1,57,856 रुपए पर के लेवल पर पहुंच गई है।

Advertisement

Gold Silver Price  (26 November 2025)

धातु26 नवंबर (₹/10 ग्राम) सुबह25 नवंबर (₹/10 ग्राम) शामबदलाव (₹)
24K सोना (₹/10 ग्राम)₹126004₹125119₹885 तेजी
23K सोना (₹/10 ग्राम)₹125499₹124618₹881 तेजी
22K सोना (₹/10 ग्राम)₹115420₹114609₹811 तेजी
18K सोना (₹/10 ग्राम)₹94503₹93839₹664 तेजी
14K सोना (₹/10 ग्राम)₹73712₹73195₹517 तेजी
999 चांदी (₹/किलोग्राम)₹157856₹156320₹1536 तेजी
Platinum 999 (₹/10 ग्राम)₹48800

नोट – उपरोक्त कीमतें IBJA द्वारा जारी की गई है । ( यहां जारी सोने के दामों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता, इसलिए अलग-अलग शहरों में गोल्ड रेट्स में अंतर दिखाई देता है। यही कीमतें कई बैंक—जैसे पंजाब नेशनल बैंक (PNB) —अपने गोल्ड लोन रेट तय करने के आधार के रूप में इस्तेमाल करते हैं।)

Gold Price in last 7 Days

MCX अपडेटगोल्ड सिल्वर में जोरदार तेजी जारी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज 26 नवंबर, को सोने (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) में तेजी जारी है। इससे पहले कल भी दोनों धातुओं में तेजी देखने को मिली थी। आज सुबह एमसीएक्स पर सोना 525 रुपये की तेजी के साथ 125750 पर खुला, अभी तक के कारोबारी सत्र के दौरान सोने के दिसंबर वायदा ने 126078 का हाई जबकि 125602 का लो लगाया है. फ़िलहाल ये 653 रुपये की बढ़त के साथ 125878 पर कारोबार कर रहा है।

वहीं आज चांदी के दिसंबर वायदा की बात करें तो आज सुबह 1429 रुपये की तेजी के साथ 157750 रुपये के लेवल पर खुला, अभी तक के कारोबारी दिन के दौरान चांदी ने 158965 का हाई और 157507 का लो लगाया है। फ़िलहाल चाँदी एमसीएक्स पर 2464 रुपये की जोरदार तेजी के साथ 158785 पर कारोबार करती नज़र आ रही है ।

सिर्फ BIS हॉलमार्क वाला गोल्ड ही खरीदें — ये है पहचान

सोने की खरीदारी करते वक्त कुछ बेहद जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  • BIS (Bureau of Indian Standards) से प्रमाणित सोना ही लें।
  • सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता है, जिसे HUID (Hallmark Unique Identification Number) कहा जाता है।
  • यह कोड अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे – AZ6828

स्थानीय ज्वेलर्स से खरीदते वक्त ग्राहक को बिल के साथ हॉलमार्किंग की जानकारी जरूर लेनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई विवाद न हो।

क्या करें निवेशक? जानकारों की सलाह

फाइनेंशियल एनालिस्ट्स का मानना है कि “अगर आप लॉन्ग टर्म निवेश की सोच रहे हैं तो यह समय सोने और चांदी में धीरे-धीरे निवेश शुरू करने का हो सकता है।”

  • Sovereign Gold Bond, गोल्ड ETF, या फिजिकल गोल्ड – सबके अलग फायदे हैं।
  • चांदी में भी औद्योगिक मांग और EV सेक्टर के बढ़ते इस्तेमाल से आने वाले समय में कीमतों में तेजी की पूरी संभावना है।
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।