Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » गैजेट्स » Realme C71 भारत में लॉन्च, कीमत मात्र ₹7,699 ! फोन के फीचर्स जानकार आ जाएगा मजा

Realme C71 भारत में लॉन्च, कीमत मात्र ₹7,699 ! फोन के फीचर्स जानकार आ जाएगा मजा

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

Realme ने किफायती दाम और दमदार फीचर्स के दम पर एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हलचल मचा दी है। मिड-रेंज Realme 15 Pro की लॉन्चिंग से ठीक पहले कंपनी ने चुपचाप अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C71 लॉन्च कर दिया है। Flipkart पर यह फोन बिक्री के लिए उपलब्ध है और खास बात ये है कि इसकी कीमत 8,000 रुपये से भी कम है।

8 हज़ार से कम में 120Hz डिस्प्ले और 6300mAh बैटरी

Advertisement

Realme C71 एक 6.67-इंच HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है । जो इस प्राइस रेंज में एक दमदार समर्टफ़ोन है। इस फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर चिपसेट और Mali-G57 MP1 GPU के साथ 6GB तक की RAM दी गई है, जिसे वर्चुअली 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। यानी मल्टीटास्किंग और स्ट्रीमिंग का मजा बिना किसी रुकावट के लिया जा सकता है।

Advertisement

Realme C71 का कैमरा

कैमरे की बात करें तो रियर पैनल पर 13MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद है, जबकि फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। हां, यह सेटअप हाई-एंड फोटोग्राफी के शौकीनों को तो शायद संतुष्ट न करे, लेकिन कम बजट में सामान्य उपयोग के लिए कुल मिलाकर ठीक ठाक है।

फ़ोन की बैटरी और चार्जिंग में किया कमाल

Realme C71 की सबसे खास बात है इसमें 6,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इतना ही नहीं, इस बजट फोन में 6W की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी दी गई है। यानी यह फोन दूसरे डिवाइसेज़ को चार्ज करने में भी सक्षम है। इस रेंज में यह एक बड़ा सरप्राइज़ है।

डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन भी

फोन को IP54 रेटिंग मिली है, जो इसे डस्ट और पानी की छींटों से सुरक्षित बनाती है। यह फीचर भी इस प्राइस सेगमेंट में बेहद कम देखने को मिलता है। इसके अलावा फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और 210 ग्राम का वजन शामिल है, जो इसे हैंडी बनाता है।

Realme C71 की कीमत

Realme C71 की क़ीमत की बात करें तो ये फ़ोन कंपनी ने दो वेरिएंट्स में उतारा है। जिसकी क़ीमत बैंक डिस्काउंट के बाद 8 हज़ार रुपये से भी कम है।

  • Realme C71 4GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत ₹7,699 है जबकि
  • 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत ₹8,699 रखी है । हालंकि इस ₹700 बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है, बैंक डिस्काउंट के बाद आपको यह फोन ₹7,999 में मिल जाएगा।

फोन Obsidian Black और Sea Blue दो रंगों में Flipkart और Realme की वेबसाइट realme.com पर खरीदा जा सकता है।

Realme C71 फोन से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल-जवाब

Realme C71 की कीमत क्या है भारत में?

Realme C71 के दो वेरिएंट हैं — 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत ₹7,699 है, जबकि 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹8,699 रखी गई है। बैंक ऑफर के साथ इसे ₹7,999 में भी खरीदा जा सकता है।

क्या Realme C71 में 5G सपोर्ट है?

नहीं, Realme C71 एक 4G स्मार्टफोन है। यह बजट सेगमेंट में पेश किया गया है और Unisoc T7250 चिपसेट पर आधारित है।

क्या Realme C71 Android 15 पर चलता है?

हां, यह फोन Realme UI 6.0 के साथ Android 15 पर चलता है, जो इस प्राइस रेंज में एक बड़ा प्लस पॉइंट है।

क्या Realme C71 में फिंगरप्रिंट सेंसर है?

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो इस रेंज के हिसाब से एक अच्छा सिक्योरिटी फीचर है।

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।