Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » गैजेट्स » Realme ने भारत में लॉन्च किया 16 Pro सीरीज़, Buds Air8 और Pad 3, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme ने भारत में लॉन्च किया 16 Pro सीरीज़, Buds Air8 और Pad 3, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

दोस्तों, अगर आप नया 5G स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो Realme ने मार्केट में एक ब्लास्टर डील लॉन्च की है। 6 जनवरी 2026 को कंपनी ने अपनी Realme 16 Pro series पेश की है, जिसमें प्रो+ और प्रो दो वेरिएंट्स हैं। इन फोनों में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, 6500 निट्स ब्राइटनेस और 7000mAh की दमदार बैटरी मिल रही है। सीधे शब्दों में कहें तो ये फोन गेमिंग, वीडियो और रोज़ाना यूज़ के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। और हां, कीमत की बात करें तो ₹31,999 से शुरुआत इसे अपर मिड-रेंज सेगमेंट में सीधा टक्कर देने वाला बनाती है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस: प्रो+ vs प्रो

Realme 16 Pro+ में 6.8 इंच की 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसका पैनल 6500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस दे सकता है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी। 4608Hz PWM डिमिंग और 10-बिट कलर डेप्थ से आंखों पर ज्यादा जोर नहीं पड़ेगा और गेमिंग या वीडियो में रिच विज़ुअल्स मिलेंगे।

Advertisement

वहीं, Realme 16 Pro मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7300-Max 5G चिपसेट से लैस है। कंपनी का कहना है कि ये चिप AnTuTu में 970,000 से ज्यादा स्कोर करता है। इसमें 6.78 इंच की 1.5K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले है, जो भी 144Hz पर चलती है। इसे रोज़ाना के परफॉर्मेंस के लिए ज्यादा बैलेंस्ड बनाया गया है।

Advertisement

7000mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम

दोनों फोनों में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो स्लिम डिज़ाइन में फिट है। लंबे वक्त तक यूज़ के दौरान गर्मी न हो, इसके लिए AirFlow VC cooling system दिया गया है। यानी घंटों गेमिंग करने पर भी फोन ओवरहीट नहीं होगा। ये फीचर भारत में यूज़र्स के लिए काफी यूज़फुल है, खासकर गर्मियों में।

AI फीचर्स से भरपूर Realme UI 7.0

सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों डिवाइसेज़ Realme UI 7.0 चलाते हैं, जिसमें नया Flux Engine दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये डेली रेस्पॉन्सिवनेस को 15 प्रतिशत तक बेहतर बनाता है। AI-बेस्ड टूल्स भी दिए गए हैं, जिनमें AI Framing Master, AI Recording, AI Translation, AI Gaming Coach और Google Gemini Live शामिल हैं। ये फीचर्स प्रोडक्टिविटी, कम्युनिकेशन और गेमिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं।

ऑडियो एक्सपीरियंस: Realme Buds Air8

Realme ने सिर्फ फोन ही नहीं, बल्कि Realme Buds Air8 ईयरबड्स भी लॉन्च किए हैं। इनमें 55dB तक का Active Noise Cancellation मिलता है, जो शोर को पूरी तरह ब्लॉक कर देता है। डुअल-ड्राइवर सेटअप है, जिसमें 11mm और 6mm के ड्राइवर्स हैं। LHDC 5.0 codec से Hi-Res Audio सपोर्ट मिलता है। Adaptive ANC आपके कान के शेप के हिसाब से एडजस्ट होता है। सिक्स-माइक्रोफोन सिस्टम से कॉल क्वालिटी साफ मिलेगी। AI Voice Assistant 2.0 जो की Google Gemini से पावर्ड है, जो फेस-टू-फेस ट्रांसलेशन भी करता है। ये डिज़ाइन Nature-Touch Master है, जो सिर्फ भारतीय बाज़ार के लिए है।

स्टूडेंट्स के लिए Realme Pad 3

Realme ने Realme Pad 3 टैबलेट भी पेश किया है, जो स्टूडेंट्स और लॉन्ग-फॉर्म कंटेंट के लिए है। इसमें AI-बेस्ड प्रोडक्टिविटी टूल्स जैसे रिकॉर्डिंग सारांश, Circle to Search और AI-असिस्टेड नोट रिफाइनमेंट दिए गए हैं। 12,200mAh बैटरी 6.6mm पतले बॉडी में दी गई है। 2.8K डिस्प्ले है, जिसमें A4-स्टाइल एस्पेक्ट रेश्यो है। लो ब्लू-लाइट सर्टिफिकेशन और बुक-व्यू मोड लंबे पढ़ाई के सेशन के लिए बेहतर हैं।

Smart Pen

Realme ने Smart Pen भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹2,999 है। ये Realme Pad 3 के साथ काम करता है और नोट-टेकिंग, स्केचिंग और प्रोडक्टिविटी के लिए है। इससे टैबलेट पर काम करना आसान हो जाएगा।

कीमत और उपलब्धता

Realme 16 Pro series को realme.com, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। Realme 16 Pro+ की शुरुआती कीमत ₹39,999 है, जबकि Realme 16 Pro ₹31,999 से शुरू होता है। कई RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स हैं। लॉन्च पीरियड में बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर्स और मौजूदा Realme यूज़र्स के लिए खास बेनिफिट्स मिलेंगे।

Realme 16 Pro Series – भारत में कीमत

स्मार्टफोन मॉडलRAM + स्टोरेजकीमत (₹)बिक्री शुरू
Realme 16 Pro 5G8GB + 128GB₹31,9999 जनवरी 2026
Realme 16 Pro 5G8GB + 256GB₹33,9999 जनवरी 2026
Realme 16 Pro 5G12GB + 256GB₹36,9999 जनवरी 2026
Realme 16 Pro+ 5G8GB + 128GB₹39,9999 जनवरी 2026
Realme 16 Pro+ 5G8GB + 256GB₹41,9999 जनवरी 2026
Realme 16 Pro+ 5G12GB + 256GB₹44,9999 जनवरी 2026

Realme Buds Air8 की कीमत ₹3,799 है। ये Flipkart, Amazon, realme.com और ऑफलाइन चैनल्स पर बिकेंगे। Realme Pad 3 कई कॉन्फिगरेशन में आएगा, जिसकी शुरुआती कीमत ₹26,999 है। लॉन्च पीरियड में बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और बंडल्ड डील्स मिलेंगी। ये टैबलेट Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।