Railways New Facility: रेल यात्रा करने वालों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी आई है। कई बार ट्रेन में चढ़ने-उतरने की जल्दी में लोग फंस जाते हैं या महज एक-आध मिनट की देरी के कारण उनकी ट्रेन छूट भी जाती है। अब रेलवे ने यात्रियों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए कुछ अहम ट्रेनों के स्टेशनों पर रुकने का समय (Train Stoppage Time) बढ़ा दिया है। साथ ही 13 जुलाई से कुछ अतरिक्त स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने का भी फ़ैसला किया है, जानिए कहां से चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें और टाइम टेबल की पूरी जानकारी।
किन स्टेशनों पर ज़्यादा देर रुकेगी आपकी ट्रेन
दरअसल, रेलवे ने भगत की कोठी-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस का अशोक नगर स्टेशन पर ठहराव समय बढ़ा दिया है। यही नहीं, तिरुच्चिरापल्ली-भगत की कोठी हमसफर, उदयपुर सिटी-शालीमार एक्सप्रेस, और दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस का भी मुंगावली स्टेशन पर अब ज्यादा देर रुकने का फैसला हुआ है। इसके अलावा, हैदराबाद-हिसार एक्सप्रेस अब खिरकिया स्टेशन पर पहले से ज़्यादा समय तक रुकेगी। ऐसे में अब इन स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को थोड़ी राहत मिलेगी और ट्रेन छूटने का डर भी कम होगा ।
13 जुलाई से चलेगी स्पेशल सुपरफास्ट
Ajmer Bandra Train- रेलवे ने ट्रैफिक और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एक नई साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की शुरुआत भी की है। अजमेर से बान्द्रा टर्मिनस जाने वाली ट्रेन 13 जुलाई से 28 सितम्बर तक हर रविवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 09621 सुबह 6:35 बजे अजमेर से चलेगी और जयपुर स्टेशन पर सुबह 9 बजे आगमन और 9.10 बजे प्रस्थान कर अगली सुबह 4:15 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
वापसी की ट्रेन 14 जुलाई से — 12 ट्रिप्स तय
बान्द्रा से अजमेर आने वाली ट्रेन गाड़ी संख्या 09622 भी 14 जुलाई से शुरू होगी और 29 सितम्बर तक चलेगी। हर सोमवार को ये ट्रेन सुबह 9:35 बजे बान्द्रा टर्मिनस से रवाना होकर मंगलवार को 5.40 बजे जयपुर स्टेशन आगमन और 5.50 बजे प्रस्थान कर 8:50 बजे अजमेर पहुंचेगी। इससे उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो त्योहारों या खास मौकों पर राजस्थान और मुंबई के बीच सफर करते हैं।
जानिए कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन — Station List Inside
इस नई बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव (किशनगढ़, जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, विक्रमगढ़ आलोट, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी और बोरीवली) स्टेशनों पर रहेगा। इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे — जिनमें एक 2nd AC, चार 3rd AC, एक 3rd एसी इकोनॉमी, 8 स्लीपर, 4 जनरल डिब्बे और 2 तकनीकी कोच (1 पावर कार व 1 गार्ड डिब्बा) होंगे।
रेलवे के इस फैसले से साफ है कि अब रेलयात्रा (Rail Travel) पहले से अधिक आरामदायक और सुविधाजनक होगी। हर रोज हजारों लोग जो इन ट्रेनों से सफर करते हैं, उनके लिए ये एक बहुत बड़ी राहत की बात है।
ये भी पढ़े – राजस्थान के 20 जिलों में सड़कों का कायाकल्प, 1000 KM बनेगी चौड़ी, जानें कौन-कौन से इलाके होंगे शामिल
Advertisement






