Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » खबरें » Hanumangarh: राष्ट्रीय सुरक्षा में सहयोग हेतु ऐच्छिक ब्लैकआउट की अपील, जिला कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

Hanumangarh: राष्ट्रीय सुरक्षा में सहयोग हेतु ऐच्छिक ब्लैकआउट की अपील, जिला कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

Hanumangarh, 8 May: वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर श्री काना राम ने जिलेवासियों से ऐच्छिक ब्लैकआउट को लेकर अपील जारी की है। जिला कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के व्यापक हित में जिलेवासी रात्रिकालीन समय में सभी अनावश्यक रोशनी वाले उपकरणों को बंद रखें। उन्होंने विशेष रूप से शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक घरों की सभी लाइटें बुझाए रखने का अनुरोध किया है।

जिला कलेक्टर ने बताया कि यह कदम संभावित अनिवार्य ब्लैकआउट के दौरान ज्यादा प्रभावशाली साबित होगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता होने पर ही आवश्यक अवधि में रोशनी का उपयोग करें। जब तक अगला आदेश जारी नहीं होता, तब तक अनावश्यक विद्युत उपकरणों का उपयोग पूरी तरह से टालें।

Advertisement

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए प्रशासन के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें। किसी भी लावारिस वस्तु, संदिग्ध गतिविधि या अवांछित की सूचना के लिए तत्काल जिला नागरिक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष के नंबर 01552-260299 पर संपर्क करें और जानकारी साझा करें। जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आमजन की सजगता और सहयोग से ही हर संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सकता है।

Advertisement

कंट्रोल रूम नंबर जारी

आमजन द्वारा दी जाने वाली किसी भी सूचना के लिए 01552- 260299 कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।