किसानों के लिए बड़ी राहत: अब 2 लाख तक के लोन पर नहीं देने होंगे एक भी पैसा स्टांप ड्यूटी !
Stamp duty is waived on agricultural loans: राज्य सरकार ने नए साल की शुरुआत में ही किसानों के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब राज्य के हर छोटे-बड़े किसान को 2 लाख रुपए तक का फसल ऋण लेने पर स्टांप ड्यूटी के नाम पर एक भी रुपया अतिरिक्त नहीं देना होगा। यह फैसला महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis farmer welfare) की किसान-हितैषी सोच का नतीजा है, जो 1 जनवरी से पूरे राज्य में लागू हो चुका है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने खुद इसकी घोषणा की, और इससे साफ हो गया है कि सरकार किसानों की जेब पर पड़ने वाले हर अतिरिक्त बोझ को कम करने के लिए गंभीर है।
महाराष्ट्र सरकार ने इस स्कीम (Maharashtra Government Scheme) को किसानों की आर्थिक स्वतंत्रता, कृषि ऋण की पहुंच और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत को ध्यान में रखकर शुरू किया है। जानिए, क्या है ये फैसला और किसानों को कितना और कैसे मिलेगा इसका फायदा ।
किसानों को मिली स्टांप ड्यूटी से मुक्ति
महाराष्ट्र राज्य के किसानों को अब फसली ऋण पर लोन पर स्टांप ड्यूटी नहीं देनी पड़ेगी, इससे अब कर्ज लेना आसान हो जाएगा। पहले की बात करें तो हर किसान को 1 लाख रुपए के फसल लोन पर 0.3 फीसदी की दर से स्टांप ड्यूटी देनी पड़ती थी। इस हिसाब से 2 लाख रुपए के लोन पर 600 रुपए का अतिरिक्त खर्च आता था। लेकिन अब नए साल से किसानों को इस स्टांप शुल्क से पूरी तरह मुक्ति कर दिया है ।
अब आप सोच रहे होंगे कि 600 रुपए तो बहुत छोटी राशि है। लेकिन जब बात छोटे और सीमांत किसानों की आती है, तो यही 600 रुपए छोटे किसानों पर किसी आर्थिक बोझ कम नहीं है ।
राजस्व मंत्री बावनकुले ने साफ किया है कि यह राशि किसानों की जेब पर सीधा सकारात्मक असर डालती थी । अब वे इस बचत का इस्तेमाल आधुनिक कृषि तकनीकों, सिंचाई उपकरणों या बेहतर गुणवत्ता के बीज पर कर सकेंगे। जब किसानों की शुरुआती लागत कम होगी, तो वे खेती में बेहतर निवेश कर पाएंगे, जिससे उत्पादन और उत्पादकता दोनों में सुधार आएगा।
किन कागजातों पर मिलेगी पूरी छूट?
किसानों को यह राहत सिर्फ एक दस्तावेज तक सीमित नहीं है। सरकार ने 1 जनवरी को जारी गजट अधिसूचना में साफ किया है कि 2 लाख रुपए तक के फसल और कृषि ऋण से जुड़े सभी जरूरी कानूनी दस्तावेजों पर स्टांप ड्यूटी नहीं लगेगी। इसमें शामिल हैं:
- टाइटल डीड (स्वामित्व विलेख)
- जमा पत्र
- बंधक और गिरवी पत्र
- गारंटी पत्र
- बंधक विलेख
- लोन समझौते
सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि यह निर्णय राज्य भर में समान रूप से लागू होगा। सभी बैंक, सहकारी संस्थाएं और अन्य लोन एजेंसियां इसका पालन करने के लिए बाध्य होंगी। इससे किसानों को अलग-अलग संस्थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और लोन प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी।
लोन प्रक्रिया अब होगी तेज और आसान
फसल की बुवाई से लेकर कटाई तक हर काम समय पर करना होता है, और इसके लिए समय पर पैसा मिलना जरूरी है। पहले स्टांप ड्यूटी के चक्कर में किसानों को अतिरिक्त कागजी औपचारिकताओं में समय और पैसा खर्च करना पड़ता था। कई बार इस देरी से लोन मिलने में देरी होती थी, और फसल का चक्र बिगड़ जाता था।
महाराष्ट्र सरकार का मानना है कि स्टांप शुल्क हटाए जाने से फसल लोन की प्रक्रिया तेज और सरल हो जाएगी। किसानों को अब अतिरिक्त कानूनी औपचारिकताओं में समय और पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। इससे समय पर लोन मिलने की संभावना बढ़ेगी, जो फसल की बुवाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए बेहद जरूरी होता है।
इससे किसानों की आय कैसे बढ़ेगी?
यह सवाल उठना लाजिमी है कि सिर्फ 600 रुपए की बचत से किसानों की आय कैसे बढ़ेगी? तो जानकारी के लिए आपको बता दे कि जब किसानों को सस्ता और आसान कर्ज मिलेगा, तो वे खेती में अधिक निवेश कर पाएंगे। ज्यादा बीज, बेहतर खाद, समय पर कीटनाशक और आधुनिक सिंचाई तकनीक का इस्तेमाल उत्पादन बढ़ाएगा।
राजस्व मंत्री बावनकुले ने साफ किया है कि यह किसान-हितैषी निर्णय कृषि क्षेत्र को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएगा। उत्पादन बढ़ेगा तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। कुल मिलाकर, लोन पर स्टांप ड्यूटी माफ करने का यह फैसला किसानों की समृद्धि, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न सिर्फ किसानों को आर्थिक तौर पर राहत मिलेगी, बल्कि राज्य की कृषि व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी ।
FAQs: आपके सभी सवालों के जवाब
जवाब – 2 लाख रुपए तक के फसल और कृषि ऋण पर स्टांप ड्यूटी पूरी तरह माफ कर दी गई है। इससे ज्यादा के लोन पर पहले जैसे नियम लागू होंगे।
जवाब- यह फैसला 1 जनवरी 2026 से पूरे महाराष्ट्र में लागू हो चुका है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इसकी औपचारिक घोषणा की है।
जवाब – पहले फसल लोन पर प्रति एक लाख रुपए पर 0.3 प्रतिशत की दर से स्टांप ड्यूटी ली जाती थी। इस हिसाब से 2 लाख रुपए के लोन पर 600 रुपए का अतिरिक्त खर्च आता था।
जवाब – टाइटल डीड, जमा पत्र, बंधक और गिरवी पत्र, गारंटी पत्र, बंधक विलेख और लोन समझौते जैसे सभी जरूरी कानूनी दस्तावेजों पर पूरी छूट मिलेगी।
जवाब – इसका सीधा लाभ महाराष्ट्र का हर छोटा, सीमांत और बड़ा किसान उठा सकता है, बशर्ते उसका लोन 2 लाख रुपए तक का हो और कृषि कार्य के लिए लिया गया हो।
Advertisement






