Gold Price 9 May 2025: भारतीय सर्राफा बाज़ार में आज हफ़्ते के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोना सस्ता हुआ, जबकी चांदी महंगी हुई है। IBJA के अनुसार आज 24 कैरेट सोना ₹614 रुपये की सस्ता होकर ₹96,416 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी में आज तेजी आई और प्रति किलो ₹501 रुपये की बढ़त के साथ ₹95,726 रुपये पर जा पहुंच गई।
सोने ने पिछले महीने यानी 21 अप्रैल को 99,100 रुपये का और चांदी ने 28 मार्च को 1,00,934 रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था। बाजार के जानकारों की माने तो साल के आखिर तक सोने का भाव 1 लाख 10 हजार रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है।
सोना चांदी भाव 9 मई 2025
Aaj ka Sone ka bhav- इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज शुक्रवार को सोने और चांदी (Gold-Silver Rates) के हाजिर दाम इस प्रकार से रहे…
धातु | 8 मई का भाव | 9 मई का भाव | बदलाव (₹) |
---|---|---|---|
सोना (24K) | ₹97,030 | ₹96,416 | -₹614 |
सोना (23K) | ₹96,641 | ₹96,030 | -₹611 |
सोना (22K) | ₹88,880 | ₹88,317 | -₹563 |
सोना (18K) | ₹72,773 | ₹72,312 | -₹461 |
सोना (14K) | ₹56,763 | ₹56,403 | -₹360 |
चांदी (999) | ₹95,225 | ₹95,726 | +₹501 |
नोट – उपरोक्त सोना भाव GST और मेकिंग चार्ज से पहले का है।
आज का सोने का रेट – 4 महानगरों का (₹ प्रति 10 ग्राम)
शहर | 22 कैरेट सोना (₹) | 24 कैरेट सोना (₹) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹90,300 | ₹98,500 |
मुंबई | ₹90,150 | ₹98,350 |
कोलकाता | ₹90,150 | ₹98,350 |
चेन्नई | ₹90,150 | ₹98,350 |