Join WhatsApp Channel

देश–दुनिया की खबरें तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Join on WhatsApp
ताज़ा खबरें:
Home » खेल जगत » T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, शहबाज सरकार ने जारी किया फरमान

T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, शहबाज सरकार ने जारी किया फरमान

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

T20 World Cup India vs Pakistan 2026: पाकिस्तान सरकार ने ICC T20 World Cup 2026 में अपनी टीम की एंट्री को हरी झंडी तो दिखा दी, लेकिन एक ऐसी शर्त रख दी जिससे टूर्नामेंट सहित पूरे क्रिक्ट जगत में हलचल मच गई है। सरकारी फरमान के मुताबिक, पाकिस्तानी टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले उस बहुप्रतीक्षित India vs Pakistan Match में हिस्सा नहीं लेगी। यह फैसला उस वक्त आया है जब PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ICC पर दोहरा रवैया अपनाने और BCCI के प्रभाव में काम करने के आरोप लगा चुके हैं। अब यह मसला क्रिकेट के मैदान से उठकर राजनीतिक गलियारों में पहुंच गया है।

सरकारी फरमान: टूर्नामेंट में आओ, पर भारत से मत भिड़ो

गवर्नमेंट ऑफ पाकिस्तान के आधिकारिक X हैंडल से जारी ट्वीट में साफ कहा गया, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार ICC Men’s T20 World Cup 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मंजूरी देती है, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच नहीं खेलेगी।”

Advertisement
istan Match Cancelled After Pakistan Govt Decision

यह आदेश प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और Mohsin Naqvi के बीच हुई एक अहम बैठक के कुछ ही मिनटों बाद जारी हुआ। बता दें कि नकवी पहले ही कह चुके थे कि टूर्नामेंट में भागीदारी पर अंतिम फैसला 30 जनवरी या 2 फरवरी तक आ जाएगा।

Advertisement

ICC पर आर्थिक चोट की रणनीति?

कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कदम International Cricket Council को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहसिन नकवी ने आईसीसी पर दोहरा रवैया अपनाने का सीधा आरोप लगाया था। उनका कहना था कि यह संस्था BCCI (Board of Control for Cricket in India) के इशारों पर काम कर रही है।

अब जब पाकिस्तान ने सबसे बड़े मुकाबले से दूरी बनाने का फैसला किया है, तो इससे आईसीसी के प्रसारण अधिकारों और स्पॉन्सरशिप डील को करोड़ों का चूना लग सकता है, क्योंकि India vs Pakistan मुकाबला हर बड़े टूर्नामेंट का सबसे हाईवोल्टेज और रेटिंग ग्रैबर होता है।

ICC के पास अभी तक कोई लिखित सूचना नहीं

हालांकि, सूत्रों के मुताबिक इस मामले में ICC को अब तक PCB की ओर से कोई लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है। आईसीसी की ओर से किसी भी तरह की कार्रवाई या प्रतिबंध पर फैसला तभी लिया जाएगा, जब पीसीबी आधिकारिक तौर पर उन्हें सूचित करेगा।

फिलहाल इस पूरे मामले पर आईसीसी या BCCI की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह विवाद उस वक्त और भी गंभीर हो गया है जब मालूम हुआ कि आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े मुकाबले को लेकर असमंजस की स्थिति में है, क्योंकि यह मैच टूर्नामेंट के शेड्यूल और ग्रुप समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है।

बांग्लादेश वाला बवाल कनेक्शन

पाकिस्तान ने इस 20 टीमों वाले मेगा टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी पर दोबारा विचार तब शुरू किया, जब आईसीसी ने पिछले महीने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने का ऐलान किया था। यह फैसला बांग्लादेश के भारत दौरे से इनकार करने के बाद लिया गया था।

दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने यह कदम उस समय उठाया था जब IPL फ्रेंचाइजी Kolkata Knight Riders – KKR ने BCCI के निर्देश पर अनुभवी तेज गेंदबाज Mustafizur Rahman को अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। अंततः आईसीसी ने बांग्लादेश की अपील खारिज करते हुए टूर्नामेंट शेड्यूल में किसी भी बदलाव से इनकार कर दिया और 24 घंटे का अल्टीमेटम जारी किया था।

अब पाकिस्तान का यह कदम आईसीसी के लिए एक नई मुसीबत बन गया है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बिना टूर्नामेंट के आकर्षक में काफी कमी आएगी।

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।